LNMU Darbhanga, Bihar

LNMU Darbhanga, Bihar The Lalit Narayan Mithila University (LNMU), formerly Mithila University, is a public university.

08/06/2026
बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: 91.24% अभ्यर्थी हुए शामिल, 19 जून को जारी होगा रिजल्ट; 10,795 छात्रों ने छोड़ी परीक्षाबि...
08/06/2026

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2026: 91.24% अभ्यर्थी हुए शामिल, 19 जून को जारी होगा रिजल्ट; 10,795 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

बिहार के बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 1,23,235 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,12,440 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस प्रकार उपस्थिति 91.24% रही, जबकि 10,795 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। पटना के एक परीक्षा केंद्र पर कदाचार के आरोप में एक अभ्यर्थी को निष्कासित किया गया।

परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 8 जून को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 9 और 10 जून तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों के निपटारे के बाद 19 जून को फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा, जिसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

अभ्यर्थियों के अनुसार सामान्य ज्ञान और टीचिंग एप्टीट्यूड के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे। कई परीक्षार्थियों ने कट-ऑफ अधिक जाने की संभावना जताई है। परीक्षा राज्य के 180 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और बायोमेट्रिक सत्यापन के साथ आयोजित की गई थी।

Uniform Academic Calendar Implemented for UG CoursesAll Bihar Universities will now follow a common academic calendar fo...
04/06/2026

Uniform Academic Calendar Implemented for UG Courses

All Bihar Universities will now follow a common academic calendar for UG (CBCS) programmes. Admissions, examinations, and results will be conducted as per the fixed schedule. Internship for 5th Semester students will be completed from 1 June to 30 June.

स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए यूनिफॉर्म एकेडमिक कैलेंडर लागू

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में अब स्नातक (CBCS) पाठ्यक्रमों के लिए एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होगा। नामांकन, परीक्षा एवं परिणाम निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार होंगे। पंचम सेमेस्टर की इंटर्नशिप 1 जून से 30 जून के बीच पूर्ण करनी होगी।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कामेश्वरनगर, दरभंगा परीक्षा विभाग अधिसूचनाएतद् द्वारा सभी संबधित व्यक्तियों को सूचित कि...
04/06/2026

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कामेश्वरनगर, दरभंगा परीक्षा विभाग अधिसूचना

एतद् द्वारा सभी संबधित व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि सी.बी.सी.एस. स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र: 2024-26) परीक्षा-2026 के प्रायोगिक / मौखकी/मतबन्ध परीक्षा अपने-अपने स्नातकोत्तर विभाग / स्नातकोत्तर स्तरीय महाविद्यालय (गृह केन्द्र) में निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी।

05.06.2026 से 10.06.2026 तक

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी पीजी विभागों और कॉलेजो...
04/06/2026

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी पीजी विभागों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि PG Semester-2 (Session: 2025-27) का परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की तिथि जारी कर दी गई है।

सी.बी.सी.एस. स्नातक Semester–V (Session 2023–27) परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना27 मई 2026 को दोनों पालियों में आयोज...
04/06/2026

सी.बी.सी.एस. स्नातक Semester–V (Session 2023–27) परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना

27 मई 2026 को दोनों पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा अब कल, 05 जून 2026 (शुक्रवार) को पूर्व निर्धारित समय एवं परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जाएगी।

स्नातक तृतीय खंड स्पेशल परीक्षा सत्र 2020-23, 2021-24 एवं 2022-25 का प्रवेश पत्र जारीललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्...
03/06/2026

स्नातक तृतीय खंड स्पेशल परीक्षा सत्र 2020-23, 2021-24 एवं 2022-25 का प्रवेश पत्र जारी

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक तृतीय खंड स्पेशल परीक्षा सत्र 2020-23, 2021-24 एवं 2022-25 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। संबंधित छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक :- https://lnmuniversity.com/lnmuexama_2529/Home/StuLogin_NC_PartIII

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगास्नातक प्रथम सेमेस्टर (UG 4-Year Programme) सत्र 2025-29 का परीक्षा...
03/06/2026

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, कामेश्वरनगर, दरभंगा

स्नातक प्रथम सेमेस्टर (UG 4-Year Programme) सत्र 2025-29 का परीक्षाफल ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। सभी छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अपना Roll Number व जन्मतिथि दर्ज कर परीक्षाफल देख सकते हैं।

रिजल्ट देखने का लिंक :- https://res.lnmuniversity.com/Result/SearchResult2529

𝐖𝐡𝐚𝐭𝐬𝐀𝐩𝐩 𝐂𝐡𝐚𝐧𝐧𝐞𝐥 :-https://whatsapp.com/channel/0029Va5n3lM0gcfDLdLelb3b

Thanks for being a top engager and making it on to my weekly engagement list! 🎉 Bablu Kumar, Rupam Rupam, Ankit Yadav
15/05/2026

Thanks for being a top engager and making it on to my weekly engagement list! 🎉 Bablu Kumar, Rupam Rupam, Ankit Yadav

Address

Darbhanga Railway Station

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LNMU Darbhanga, Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to LNMU Darbhanga, Bihar:

Shortcuts

Share