19/09/2026
*प्रेस विज्ञप्ति*
*आइसा-आरवाईए ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरभंगा में मनाया बेरोजगारी दिवस*
*दरभंगा, 17 सितंबर 2026।*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आइसा-आरवाईए के कार्यकर्ता मिथलेश, ओणम, प्रमोद और सत्या ने दरभंगा में बेरोजगारी दिवस मनाया। इस दौरान छात्रों और युवाओं ने रोजगार के सवाल को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की मांग की।
आइसा नेता मिथिलेश कुमार यादव ने कहा कि देश और बिहार के छात्र-युवा रोजगार के गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार देने के बजाय चुनावी वादों और नारों से काम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आइसा-आरवाईए बेरोजगारी, शिक्षा और रोजगार के सवालों को लेकर छात्रों-युवाओं के बीच लगातार अभियान चलाएगा।
आरवाईए नेता ओणम जी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े रोजगार के सवाल पर सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। उन्होंने रोजगार के अवसर बढ़ाने और खाली पड़े सरकारी पदों पर शीघ्र बहाली की मांग की।
*जारीकर्ता:*
*आइसा-आरवाईए, दरभंगा*