14/08/2025
केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के सप्त सिंधु परिसर देहरा में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारत सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत तथा केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के सामान्य कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल जी के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में अर्थशास्त्र विभाग के सभी विद्यार्थियों, शोधार्थियों, संकाय सदस्यों तथा गैर शिक्षक कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया । अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजीत सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा सप्त सिंधु परिसर देहरा एक से देहरा बाज़ार तक निकाली गई।