22/01/2026
⛵🌍 एडमिरल झेंग हे (Zheng He | 1371–1435)
चीन के प्रारंभिक मिंग राजवंश के दौरान Hui (मुस्लिम) चीनी नाविक, महान खोजकर्ता, राजनयिक और शाही बेड़े के एडमिरल थे।
🧒 उनका बचपन का नाम मा हे (Ma He) था। झेंग हे ने 1405 से 1433 के बीच दक्षिण-पूर्व एशिया, दक्षिण एशिया, पश्चिमी एशिया और पूर्वी अफ्रीका तक ऐतिहासिक समुद्री अभियानों की कमान संभाली।
🚢 उनके सबसे बड़े जहाज़ की लंबाई लगभग 120 मीटर थी, जबकि मशहूर यूरोपीय नाविक कोलंबस के जहाज़ Santa Maria की लंबाई महज़ 26 मीटर थी।
⚓ इन विशाल जहाज़ों में चार स्तरों वाले डेक थे, जिन पर सैकड़ों नाविक और सैनिक सवार रहते थे।
📜 झेंग हे, सैय्यद अज्जाल शम्स अल-दीन उमर के परपोते थे—एक फ़ारसी मुस्लिम प्रशासक, जिन्होंने मंगोल साम्राज्य की सेवा की और युआन राजवंश के शुरुआती दौर में युन्नान (चीन) के गवर्नर रहे।
🌊 माना जाता है कि झेंग हे ही वही सिंदबाद जहाज़ी हैं, जिन्हें हमने बचपन में अलिफ़ लैला की कहानियों में सुना-देखा।
🕌 अरबी दुनिया में उन्हें “सेन बाओ” (Ma Senbao) कहा जाता था, जिसका अर्थ बताया जाता है “बूढ़ा चीनी आदमी”। समय के साथ सेन बाओ → सिंदबाद के रूप में यह नाम लोककथाओं में ढल गया।
📺 अलिफ़ लैला और सिंदबाद जहाज़ी की रोमांचक कहानियाँ एक तरह की Adventure Book हैं, जिन्हें हमने बचपन में दूरदर्शन पर भी देखा।
✨ इतिहास, समुद्र और सभ्यताओं को जोड़ने वाला यह नाम आज भी रोमांच और खोज की मिसाल है।