04/05/2026
गत 30 अप्रैल 2026 को कॉलेज ऑफ़ वोकेशनल स्टडीज़ के गैर-शैक्षणिक कर्मचारी श्री लीला धर जी की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में कर्मचारी यूनियन एवं टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन द्वारा एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष प्रो. एम. एन. दोजा एवं प्राचार्य प्रो. शिव कुमार सहदेव की गरिमामय उपस्थिति रही। साथ ही शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी भी बड़ी संख्या में आयोजन में उपस्थित रहे। श्री लीला धर जी के परिवारजनों ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर को और अधिक आत्मीय एवं स्मरणीय बना दिया।
कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और भावनाओं से परिपूर्ण रहा, जहाँ सहकर्मियों ने श्री लीला धर जी के साथ बिताए अपने अनुभव साझा किए और उनके योगदान को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण किया।
श्री लीला धर जी ने 27 जून 2008 को Office Attendant के रूप में अपनी सेवा-यात्रा प्रारम्भ की थी और आगे चलकर Junior Assistant cm Typist (JACT) के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन किया। 17 वर्ष 10 माह 3 दिन की उनकी सेवा संस्थान के लिए अत्यंत मूल्यवान रही है।
कार्यक्रम के दौरान उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की गई। उनकी सरलता, सहयोगी स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा को सभी ने विशेष रूप से याद किया। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग में सहायक आचार्य डॉ. वेदव्रत तिवारी द्वारा किया गया।
श्री लीला धर जी को सफलतापूर्वक सेवाकाल पूर्ण करने के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।