23/12/2025
आजीवन खेत-किसान-मजदूर के सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और ग्राम स्वराज के पक्षधर किसानों के मसीहा भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
श्रद्धेय चौधरी साहब भारत के किसान और ग्रामीण समाज की सशक्त आवाज़ थे। उन्होंने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि किसान, कमेरा और मेहनतकश वर्ग के अधिकारों की लड़ाई का जरिया बनाया। गाँव को देश के विकास की धुरी मानकर नीतियाँ गढ़ने वाले चौधरी साहब का ईमानदार, स्पष्टवादी और निडर नेतृत्व आज भी भारतीय राजनीति के लिए एक नैतिक मानक है। श्रद्धेय चौधरी साहब का व्यक्तित्व, कृतित्व और विचार आजीवन हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
इस अवसर पर सभी देशवासियों की किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।