03/12/2025
31.10.2025 तक, देश की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 5,05,023 मेगावाट तक पहुँच गई है, जिसमें 2,45,600 मेगावाट जीवाश्म ईंधन स्रोत और 2,59,423 मेगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोत (नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से 2,50,643 मेगावाट सहित) शामिल हैं।
भारत सरकार ने 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता की प्रतिबद्धता को साकार करने के लिए देश में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को बढ़ावा देने और इसमें तेजी लाने के लिए कई कदम और पहल की हैं।
भारत के दीर्घकालिक ऊर्जा परिवर्तन रोडमैप पर इस उपलब्धि का प्रभाव जलवायु परिवर्तन से निपटने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण है, जिसमें ऊर्जा सुरक्षा, सामर्थ्य और पहुंच को महत्वपूर्ण अविभाज्य प्राथमिकताओं के रूप में ध्यान में रखा गया है, ताकि 2070 तक नेट-जीरो की ओर अर्थव्यवस्था के ऊर्जा परिवर्तन के साथ-साथ विकास और वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
और पढ़ें: https://share.google/2NkFqilZwTKdhIYqT
Press Information Bureau - PIB, Government of India
DDNewsLive
All India Radio News