Iaspoint

Iaspoint iaspoint Delhi is best institute for UPSC and history Optional ,

17/07/2024
https://youtu.be/xKvwT0gVjwY
01/09/2021

https://youtu.be/xKvwT0gVjwY

अशोक ने शिलालेख को क्यों लिखवाया था ? अशोक के दीर्घ शिलालेख एवं लघु शिलालेख किन - किन क्षेत्रों से प्राप्त हुए हैं। .....

https://youtu.be/0MCmtUfwcuAचानक्य का अर्थशास्त्र
11/04/2021

https://youtu.be/0MCmtUfwcuA
चानक्य का अर्थशास्त्र

कौटिल्य का अर्थशास्त्र Kautilya Ka Arth Shastra UPSC / UPPSC / NET/JRF / RPSC / JPSC / MPPSC What are the important features of Kautilya Arthashastra?कौटिल्...

https://youtu.be/2X923ByQtLY
24/01/2021

https://youtu.be/2X923ByQtLY

साम्राज्य निर्माण में ब्रिटिश नीतियाँ द्वारा S.K.Pandey भारतीय राज्यों के प्रति ब्रिटिश नीति भारतीय राज्यो के प्रति ब्...

करेंट अफेयर्स क्विज़ 1.विश्व की पहली सबसे लंबी नॉन-स्टॉप पैसेंजर फ्लाइट न्यूयॉर्क से उड़ान भरकर 19 घंटे और 16 मिनट में ऑ...
21/10/2019

करेंट अफेयर्स क्विज़

1.विश्व की पहली सबसे लंबी नॉन-स्टॉप पैसेंजर फ्लाइट न्यूयॉर्क से उड़ान भरकर 19 घंटे और 16 मिनट में ऑस्ट्रेलिया के किस शहर में पहुंची?
a. सिडनी
b. कैनबरा
c. होबार्ट
d. गोल्ड कोस्ट
उत्तर- a. सिडनी
क्वांटस एयरलाइन QF 7879 ने इस साल की शुरुआत में तीन बेहद लंबी उड़ानों की योजना बनाई थी. इस फ्लाइट में कुल 49 लोगों ने 16,200 किलोमीटर का सफर तय किया. इस टेस्ट फ्लाइट के दौरान 4 पायलट रोटेशन पर थे और इसमें यात्रियों के खान-पान, नींद संबंधी डेटा भी एकत्रित किया गया.

2.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के किस क्रिकेटर ने टेस्ट में बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी पहली दो गेंदों में दो छक्के जड़ने वाले क्रिकेट इतिहास में तीसरे बल्लेबाज़ बन गये?
a. विराट कोहली
b. रोहित शर्मा
c. उमेश यादव
d. दिनेश कार्तिक
उत्तर- c. उमेश यादव
उन्होंने 112वें ओवर में जॉर्ज लिंडा की गेंदबाज़ी पर छक्के जड़े. उनसे पहले फॉफी विलियम्स (साल 1948) और सचिन तेंदुलकर (साल 2013) ऐसा कर चुके हैं. उमेश यादव टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में बिना कोई चौका लगाए पांच छक्के मारने वाले पहले क्रिकेटर भी बन गये है.

3.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में घोषणा की कि उनका देश बहुप्रतीक्षित करतारपुर गलियारे को कितने नवंबर को खोलेगा?
a. 01 नवंबर
b. 09 नवंबर
c. 05 नवंबर
d. 30 नवंबर
उत्तर- b. 09 नवंबर
यह प्रस्तावित गलियारा करतारपुर के दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक धर्मस्थल से जोड़ेगा जिससे उससे भारतीय श्रद्धालु वीजा मुक्त आवाजाही कर पायेंगे. श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब जाने के लिए बस एक परमिट लेना होगा. गुरू नानक देवजी ने साल 1522 में करतारपुर साहिब की स्थापना की थी. पाकिस्तान भारतीय सीमा से करतारपुर के गुरूद्वारा दरबार साहिब तक गलियारे का निर्माण कर रहा है जबकि पंजाब के डेरा बाबा नानक से सीमा तक गलियारे का दूसरा हिस्सा भारत बनाएगा.

4.भारतीय रिज़र्व बैंक ने नवाचार और प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देने के लिये किस भुगतान प्रणालियों को अधिकृत करने के दिशा-निर्देश जारी किये हैं?
a. ऑन टैप
b. गो वन
c. टैप वन
d. ऑन गो
उत्तर- a. ऑन टैप
भारतीय रिज़र्व बैंक ने भारत बिल भुगतान प्रचालन ईकाई, व्याेपार प्राप्यद छूट प्रणाली और व्हाइट लेबल एटीएम को ऑन टैप अधिकार देने का फैसला किया है. लाइसेंस देने का निर्णय प्रस्ताव के गुण और इस क्षेत्र में अतिरिक्त इकाइयों के लिये कारोबार की संभावनाओं के बारे में केंद्रीय बैंक के आकलन के आधार पर दिया जाएगा.

5.बेल्जियम के किस शहर में यूरोपीय नेताओं की बैठक से पहले ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) के वार्ताकारों के बीच ब्रेग्जिट समझौते पर सहमति बन गई है?
a. मेकलेन
b. ब्रसेल्स
c. नामूर
d. निवेलेस
उत्तर- b. ब्रसेल्स
ब्रसेल्स में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और यूरोपीय नेताओं की बैठक से पहले वार्ताकारों के बीच ब्रेग्जिट समझौते पर सहमति बन गई है. ईयू आयोग के अध्यक्ष ज्यां क्लोद जुंके ने भी करार पर सहमति बनने की पुष्टि करते हुए कहा कि अब इसे यूरोपीय नेताओं के समक्ष चर्चा के लिये रखा जाएगा. ब्रिटेन और ईयू करार के कानूनी मसौदे पर काम कर रहे हैं, लेकिन इसे लागू करने के लिये ब्रिटेन और ईयू की संसदों से मंजूरी लेनी होगी.

6.किस राज्य के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से डॉ. वाई.एस.आर. नवोदयम योजना लॉन्च की?
a. कर्नाटक
b. तमिलनाडु
c. आंध्र प्रदेश
d. राजस्थान
उत्तर- c. आंध्र प्रदेश
इस आउटरीच योजना के अंतर्गत छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा. इस योजना से लगभग 80,000 इकाइयों को लाभ मिलेगा तथा लाखों लोगों को रोज़गार के अवसर मिलेंगे. इस योजना के तहत महाप्रबंधक की अध्यक्षता में प्रत्येक ज़िला उद्योग केंद्र में एक विशेष प्रकोष्ठ बनाया जा रहा है.

7.भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के 50वें संस्करण का आयोजन 20 से 28 नवंबर के बीच किस राज्य में आयोजित किया जायेगा?
a. दिल्ली
b. तमिलनाडु
c. महाराष्ट्र
d. गोवा
उत्तर- d. गोवा
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के स्वर्ण जयंती संस्करण में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पुरस्कार पाने के लिये 20 देशों का प्रतिनिधित्त्व करने वाली 15 फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला होगा. इन फिल्मों चयन 700 से अधिक फिल्मों के बीच से किया गया है. प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी में भारतीय सदस्य होंगे.

8.भारत और फिलीपींस ने हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मनीला यात्रा के दौरान कितने द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किये?
a. पांच
b. सात
c. चार
d. आठ
उत्तर- c. चार
भारतीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद फिलीपींस और जापान के आधिकारिक दौरे पर हैं. वे दोनों देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में मनीला पहुंचे है. भारत और फिलीपींस ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, समुद्री, पर्यटन तथा संस्कृति सहित चार समझौते पर हस्ताक्षर किए है.

9.इंडिया एनर्जी फोरम ने किस शहर में न्यूक्लियर एनर्जी कॉन्क्लेव-2019 (एनईसी) का आयोजन किया?
a. जयपुर
b. हैदराबाद
c. पटना
d. नई दिल्ली
उत्तर- d. नई दिल्ली
इस सम्मेलन का विषय था – न्यूक्लियर एनर्जी के लिए अर्थव्यवस्था - सुरक्षित और लागत प्रभावी प्रौद्योगिकियों की दिशा में नवाचार. परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारत में विभिन्न परमाणु संयंत्रों की स्थापना की जा रही है. पहले, परमाणु संयंत्रों को केवल दक्षिणी भारत में स्थापित किया जाता था, लेकिन अब हरियाणा के गोरखपुर में एक परमाणु संयंत्र स्थापित किया जा रहा है.

10.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में जारी तीसरे टेस्ट मैच में किस भारतीय ओपनर ने 249 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया है?
a. रोहित शर्मा
b. विराट कोहली
c. मयंक अग्रवाल
d. शिखर धवन
उत्तर- a. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान 212 रन बनाए. यह टेस्ट क्रिकेट में उनका पहला दोहरा शतक है. रोहित शर्मा का घरेलू ज़मीन पर टेस्ट बल्लेबाज़ी औसत 99.84 हो गया. उन्होंने इसके साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन का घर पर सर्वाधिक औसत का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ब्रैडमैन ने साल 1928-1948 के बीच 33 घरेलू टेस्ट में 98.22 के औसत से 4,332 रन बनाए थे.

Coming soon limited seats
27/09/2019

Coming soon limited seats

करेंट अफेयर्स क्विज़ 1. DRDO दवारा हाल ही में किस राज्य में पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफल परीक्षण किय...
12/09/2019

करेंट अफेयर्स क्विज़

1. DRDO दवारा हाल ही में किस राज्य में पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफल परीक्षण किया गया है?
a. ओडिशा
b. आन्ध्र प्रदेश
c. तमिलनाडु
d. केरल
उत्तर: b. आंध्र प्रदेश
DRDO द्वारा आंध्र प्रदेश के कुरनूल में मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफल परीक्षण किया गया है. इसे डीआरडीओ तथा भारत डायनामिक्स लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है. इसका वजन महज 14.5 किलोग्राम है.

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस स्थान से स्वच्छता ही सेवा-2019 नामक पहल का शुभारंभ किया है?
a. नई दिल्ली
b. आगरा
c. रुड़की
d. मथुरा
उत्तर: d. मथुरा
स्वच्छता ही सेवा-2019 के तहत ‘प्लास्टिक कचरा जागरूकता और प्रबंधन’ पर विशेष जोर दिया जा रहा है. इसे 11 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2019 तक आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाना है.

3. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को गृह मंत्रालय द्वारा पद्म विभूषण के लिए नामांकित किया गया है?
a. पीवी सिंधु
b. रविन्द्र जडेजा
c. मैरी कॉम
d. विराट कोहली
उत्तर: c. मैरी कॉम
खेल मंत्रालय की ओर से छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एम.सी. मैरीकॉम के नाम का प्रस्ताव गृह मंत्रालय ने पद्म विभूषण सम्मान के लिए भेजा है. बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का नाम पद्म भूषण के प्रस्तावित किया गया है. वहीं अन्य सात महिला खिलाड़ियों के नाम खेल मंत्रालय ने पद्म श्री अवॉर्ड के लिए भेजे हैं. जिनमें कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट, टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, महिला क्रिकेट टीम की टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर आदि शामिल हैं.

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में नये विधानसभा भवन का उद्घाटन किया है?
a. तेलंगाना
b. झारखंड
c. बिहार
d. असम
उत्तर: b. झारखंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची से बहुप्रतीक्षित झारखंड का नया विधानसभा भवन राज्या को सौंपा है. अलग राज्य बनने के 19 साल बाद अब झारखंड को अपनी विधानसभा मिली है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने मानधन योजना का भी शुभारंभ किया. साथ ही, उन्होंने साहिबगंज मल्टी मॉडल टर्मिनल का भी ऑनलाइन उद्धाटन किया. झारखंड का विधानसभा भवन 1238 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है.

5. निम्नलिखित में से कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 79वां सदस्य बना है?
a. सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनाडिन्स
b. क्यूबा
c. सेंट लूसिया
d. डोमिनिकन रिपब्लिक
उत्तर: a. सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनाडिन्स
कैरिबियन देश, सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनाडिन्स, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 79वां सदस्य बन गया है. सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनाडिन्स के प्रधानमंत्री आर.ई. गोंसाल्वेस की भारत यात्रा के दौरान यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह पूर्वी कैरिबियन सागर में स्थित एक देश है. इसकी राजधानी किंग्सटाउन में स्थित है.

6. हाल ही में किस संगीत निर्देशक को महाराष्ट्र सरकार के ‘लता मंगेशकर अवार्ड’ के लिए चुना गया है?
a. प्रीतम चक्रवर्ती
b. विद्यासागर
c. ऊषा खन्ना
d. अभिनव मोइत्रा
उत्तर: c. ऊषा खन्ना
जानी मानी संगीतकार ऊषा खन्ना को महाराष्ट्र सरकार की ओर दिए जाने वाले ‘लता मंगेशकर पुरस्कार' के लिए चुना गया है. राज्य के संस्कृति मंत्री विनोद तावड़े ने घोषणा की कि वर्ष 2019-20 का यह पुरस्कार ऊषा खन्ना को दिया जाएगा. इस पुरस्कार की शुरुआत 1993 में की गई थी. यह पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया जाता है. इस पुरस्कार के विजेता को पांच लाख रुपए नकद, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिह्न दिया जाता है.

7. निम्नलिखित में से किस शहर में यूरेशियन आर्थिक फोरम (Eurasian Economic Forum) का आयोजन किया गया?
a. शीआन
b. बीजिंग
c. शेनज़ेन
d. वुहान
उत्तर: . a. शीआन
शंघाई सहयोग संगठन ने चीन के शीआन (Xi’an) शहर में यूरेशियन आर्थिक फोरम का आयोजन किया. यह फोरम चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) पर चर्चा और विचार-विमर्श करने के लिये आयोजित किया गया था. इस बैठक में यूरेशिया में प्राचीन ग्रेट सिल्क रोड के नए एवं आधुनिक ढंग से पुनरुद्धार को बढ़ावा देने पर बल दिया गया.

8. भारतीय रिज़र्व बैंक ने 1 अक्तूबर, 2019 से सभी बैंकों के लिये नए फ्लोटिंग रेट लोन (व्यक्तिगत/खुदरा ऋण और MSME हेतु ऋण) को किससे जोड़ना अनिवार्य कर दिया है?
a. इंटरनल बेंचमार्क रेट
b. पालिसी लोन रेट कार्ड
c. एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट
d. IMF बेंचमार्क रेट
उत्तर: c. एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट
एक बैंक को एक से अधिक बेंचमार्क अपनाने की अनुमति नहीं है, साथ ही एक्सटर्नल बेंचमार्क के तहत ब्याज दर प्रत्येक तीन महीने में कम-से-कम एक बार पुनः निर्धारित किया जाएगा. बैंक चार एक्सटर्नल बेंचमार्क - रेपो रेट, तीन महीने का ट्रेजरी बिल यील्ड, छह महीने का ट्रेजरी बिल यील्ड या फाइनेंशियल बेंचमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी किसी एक बेंचमार्क को चुन सकते हैं.

9. हाल ही में एक गैर-सरकारी उपक्रम द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार किस शहर में सबसे अधिक स्टार्ट अप्स मौजूद हैं?
a. बेंगलुरु
b. चंडीगढ़
c. मुंबई
d. नई दिल्ली
उत्तर: d. नई दिल्ली
दिल्ली आधारित टाई (The Indus Entrepreneurs-TiE) नामक गैर-सरकारी उपक्रम द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली में सक्रिय स्टार्ट-अप की संख्या देशभर में सबसे अधिक हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR मे कुल 7039 स्टार्ट-अप हैं, जिनका संचयी मूल्य 50 बिलियन डॉलर से अधिक है.

10. बचरुद्दीन जुसुफ हबीबी किस देश के राष्ट्रपति थे जिनका 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
a. इंडोनेशिया
b. मलेशिया
c. बहरीन
d. म्यांमार
उत्तर: a. इंडोनेशिया
बचरुद्दीन जुसुफ हबीबी इंडोनेशिया के तीसरे राष्ट्रपति थे. उन्हें बहुत सी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे 83 वर्ष के थे.

करेंट अफेयर्स क्विज़ 1. किस राज्य के मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान में नीलगिरी तहर की संख्या में पिछले 3 वर्ष में 27% की वृद...
10/09/2019

करेंट अफेयर्स क्विज़

1. किस राज्य के मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान में नीलगिरी तहर की संख्या में पिछले 3 वर्ष में 27% की वृद्धि हुई है?
a. तमिलनाडु
b. मध्य प्रदेश
c. पंजाब
d. गुजरात
उत्तर- .a. तमिलनाडु
नीलगिरी तहर को नीलगिरी आईबेक्स या सिर्फ आईबेक्स के नाम से भी जाना जाता है. वर्ष 2016 से इनकी संख्या में 132 की वृद्धि हुई थी. नीलगिरी तहर की संख्या में वृद्धि का कारण पर्यटकों की आवाजाही पर रोक, शिकार पर नियंत्रण आदि है. नीलगिरि बायोस्फीयर रिज़र्व भारत का पहला बायोस्फीयर रिज़र्व था, जिसे साल 1986 में स्थापित किया गया था.

2. अफगानिस्तान ने किस देश को 224 रनों से हराकर विदेश में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की है?
a. वेस्टइंडीज
b. बांग्लादेश
c. भारत
d. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर- .b. बांग्लादेश
अफगानिस्तान टीम का यह तीसरा टेस्ट है. अफगानिस्तान के राशिद खान कप्तान के तौर पर डेब्यू करते हुए अर्धशतक लगाने और 10 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.

3. हाल ही में किस राज्य के आनंद विभाग (Happiness Department) ने एक टाइम बैंक स्थापित करने की योजना बनाई है?
a. उत्तर प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश
c. अरुणाचल प्रदेश
d. मध्य प्रदेश
उत्तर- d. मध्य प्रदेश
इस टाइम बैंक के ज़रिये अर्जित समय का उपयोग बिना किसी कागज़ी मुद्रा का भुगतान किये किसी नए कौशल को सीखने हेतु किया जा सकता है. यह सामाजिक ज़रूरतों को पूरा करने हेतु अप्रयुक्त सामाजिक क्षमता को जोड़ने का एक नया तरीका है. शुरुआत में स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से विभाग के साथ पंजीकृत 50,000 स्वयंसेवक सामुदायिक स्तर के बैंक बनाएंगे.

4. एयर इंडिया अपने यात्रियों के लिये किस सेवा नामक एक योजना शुरू कर रही है?
a. जन-सेवा
b. नमस्कार सेवा
c. साझा सेवा
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर- .b. नमस्कार सेवा
इस सेवा के माध्यम से एक एयरलाइन कर्मचारी हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार से लेकर यात्रियों की विमान की सीट तक पहुँचने में सहायता करेगी. इससे पहले ऐसी सेवा सिर्फ एयरइंडिया के बिज़नेस क्लास के यात्रियों के लिये उपलब्ध थी, लेकिन अब यह सभी के लिये उपलब्ध होगी. जल्द ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस सेवा को प्रायोगिक तौर पर शुरू किया जाएगा. 'नमस्कार सेवा' यात्रियों को मामूली शुल्क पर दी जाएगी. यह सेवा योजना विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी.

5. महाराष्ट्र की ग्रामीण सड़कों को पक्का कर राज्य में संपर्क ढाँचा बेहतर बनाने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) कितने करोड़ डॉलर का ऋण देगा?
a. 10 करोड़ डॉलर
b. 30 करोड़ डॉलर
c. 20 करोड़ डॉलर
d. 40 करोड़ डॉलर
उत्तर- c. 20 करोड़ डॉलर
समझौते का उद्देश्या महाराष्ट्र के 34 जिलों की ग्रामीण सड़कों को पक्कीी सड़कों में परिवर्तित करना है, ताकि सड़क सुरक्षा तथा बाजारों और सेवाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क ढाँचा बेहतर हो सके. महाराष्ट्र ग्रामीण संपर्क उन्नधयन परियोजना से 2,100 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का उन्न यन होगा. इससे ग्रामीण समुदायों का कृषि उत्पासदन के बड़े क्षेत्रों और सामाजिक-आर्थिक केन्द्रों के साथ संपर्क बेहतर होगा. परियोजना के तहत पाँच वर्ष का रखरखाव भी शामिल है.

6. बीसीसीआई ने साल 2014 में ललित मोदी को अध्यक्ष चुनने के बाद किस क्रिकेट एसोसिएशन पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है?
a. झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन
b. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन
c. दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन
d. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन
उत्तर- b. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन
प्रतिबंध हटने के बाद अब आरसीए में नए चुनाव की घोषणा भी हो गई है. आरसीए के चुनाव 28 सितंबर से पहले आयोजित कराने है. इस फैसले के बाद अक्टूबर से पहले बीसीसीआई के चुनाव होने है ऐसे में अब राजस्थान क्रिकेट एसोसियशन को 28 सितंबर तक चुनाव सम्पन्न कराने होंगे.

7. पूर्व चैम्पियन मीराबाई चानू किस देश में 18 से 27 सितंबर तक होने वाली भारोत्तोलन विश्व चैम्पियनशिप में भारत की सात सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगी?
a. थाईलैंड
b. चीन
c. रूस
d. जापान
उत्तर- a. थाईलैंड
विश्व चैम्पियनशिप टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है. थाईलैंड में अभ्यास कर रही टीम में चार महिलाएं और तीन पुरूष शामिल हैं. मीराबाई चानू एक भारतीय भारोत्तोलन खिलाड़ी हैं. उन्हें खेल के क्षेत्र में योगदान के लिये भारत सरकार से पद्म श्री पुरस्कार मिल चुका है.

8. हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेता एवं कथक डांसर का मुंबई में निधन हो गया?
a. फैसल खान
b. अरुण सचदेवा
c. वीरू कृष्णन
d. अमित कुमार
उत्तर- c. वीरू कृष्णन
वे एक अभिनेता होने के अतिरिक्त वीरू कृष्णन एक बहुत ही अच्छा कथक डांसर भी थे. वे एक कथक गुरु के साथ-साथ 'अकेले हम अकेले तुम', 'राजा हिंदुस्तानी' और 'इश्क' में निभाए अपने किरदारों के लिए भी जाने जाते थे. वे राजा हिंदुस्तानी में अपनी शानदार एवं दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कायम हो गये थे.

9. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने वनडे टीम के कप्तान जेसन होल्डर और टी20 टीम के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट को हटाते हुए उनकी जगह पर किसे टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है?
a. कायरन पोलार्ड
b. क्रिस गेल
c. शाई होप
d. इविन लुईस
उत्तर- .a. कायरन पोलार्ड
कायरन पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए 101 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 26 के औसत से 2289 रन बनाए हैं. पोलार्ड ने 3 वनडे शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं. पोलार्ड को 62 टी20 मैचों का अनुभव भी है जिसमें उन्होंने 903 रन बनाए हैं.

10. भारत और किस देश के बीच छठी रणनीतिक आर्थिक वार्ता (एसईडी) नई दिल्ली में संपन्न हुई जिसमें दोनों पक्षों के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने हेतु सहमत हुए?
a. नेपाल
b. रूस
c. चीन
d. जापान
उत्तर- c. चीन
भारत-चीन के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण तंत्र है. भारत-चीन रणनीतिक आर्थिक वार्ता के दौरान छह कार्य समूहों में व्यावहारिक और परिणाम उन्मुख विचार-विमर्श किया गया. भारत-चीन महत्वरपूर्ण आर्थिक क्षेत्र वार्ता में दोनों पक्षों ने व्यापार और निवेश की समीक्षा के लिए गहन विचार-विमर्श किया.

UPPSC/BPSC TEST SERIES AND AWARD CEREMONY आभार आप सभी का IAS POINT पर भरोसा जताने के लिए ...'पुरस्कार वितरण किरण प्रकाशन...
09/09/2019

UPPSC/BPSC TEST SERIES AND AWARD CEREMONY

आभार आप सभी का IAS POINT पर भरोसा जताने के लिए ...

'पुरस्कार वितरण किरण प्रकाशन के सौजन्य से '

करेंट अफेयर्स क्विज़ 1. भारत और अमेरिका के मध्य आयोजित किस संयुक्त युद्धाभ्यास का 15वां संस्करण 05 सितंबर से आरंभ हुआ है...
05/09/2019

करेंट अफेयर्स क्विज़

1. भारत और अमेरिका के मध्य आयोजित किस संयुक्त युद्धाभ्यास का 15वां संस्करण 05 सितंबर से आरंभ हुआ है?
a. ऑपरेशन कोबरा 2019
b. युद्ध अभ्यास 2019
c. संयुक्त सेनानी 2019
d. आधुनिक सेना 2019
उत्तर: b. युद्ध अभ्यास 2019
यह अभ्यास 18 सितंबर 2019 को समाप्त होगा. यह युद्धाभ्यास भारत तथा अमेरिका के बीच एक प्रमुख दि्वपक्षीय रक्षा सहयोग का प्रयास है. यह भारत और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा संयुक्तर सैन्यघ प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग है. यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के बीच बारी-बारी से आयोजित किए जाते है. यह युद्धाभ्यास का 15वां संस्कrरण है.

2. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में लेसोथो में नया भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
a. अमृत पाल सिंह
b. संदीप मंडल
c. जयदीप सरकार
d. योगेश कौशिक
उत्तर: c. जयदीप सरकार
1987 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी जयदीप सरकार को लेसोथो में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है. वे वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त भी हैं. उन्हें दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ लेसोथो का कार्यभार भी सौंपा गया है.

3. ‘इंडिया-अफ्रीका पार्टनरशिप’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन निम्नलिखित में से किस शहर में आयोजित किया गया?
a. मुंबई
b. मैसूर
c. सूरत
d. नई दिल्ली
उत्तर: d. नई दिल्ली
विश्व मामलों की भारतीय परिषद् (ICWA) द्वारा आयोजित ‘इंडिया-अफ्रीका पार्टनरशिप’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन में दोनों देशों के बीच मौजूद आर्थिक और सामाजिक संबंधों पर चर्चा की गई. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत, अफ्रीका के विकास में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरा है. अफ्रीका के ‘एजेंडा-2063’ पर भी चर्चा की गई जिसके तहत भारत और अफ्रीका के संबंधों को नये आयामों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई.

4. भारतीय सेना की एक टीम ने विषम मौसम की चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करते हुए किस पर्वत पर सफलतापूर्वक फतह हासिल की?
a. लियो परगेल पर्वत
b. कैलाश पर्वत
c. माउंट आबू पर्वत
d. गिरनार पर्वत
उत्तर: a. लियो परगेल पर्वत
लियो परगेल पर्वत हिमाचल की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है जिसकी ऊँचाई करीब 6773 मीटर है. इसे सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण एवं तकनीकी दृष्टि से अत्यंत कठिन चोटी माना जाता है. यह पर्वत ज़ास्कर रेंज (Zaskar Range) में आता है. इस अभियान दल को हिमाचल स्थित पूह से ट्राई पीक ब्रिगेड के कमांडर द्वारा रवाना किया गया था.

5. हाल ही में लैंसेट (Lancet) में प्रकाशित शोध पत्र के अनुसार किस देश में कार्डियो-वैस्कुलर रोगों (Cardiovascular Disease) के कारण होने वाली मृत्यु-दर उच्च है?
a. चीन
b. जापान
c. भारत
d. रूस
उत्तर: . c. भारत
इस शोध पत्र में निम्न आय वाले देशों एवं मध्यम आय वाले देशों में घरेलू वायु प्रदूषण को Cardiovascular Disease के एक प्रमुख कारण के रूप में पहचाना गया है. Cardiovascular Disease हृदय और रक्त वाहिकाओं से संबंधित बीमारियों का समूह है. निम्न और मध्यम आय वाले देशों में सबसे गरीब लोग सर्वाधिक प्रभावित होते हैं.

6. प्रधानमंत्री की अध्य क्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकार द्वारा किस बैंक में 4,557 करोड़ रुपए की पूंजी प्रदान करने को मंजूरी दे दी है?
a. आईडीबीआई बैंक
b. विजया बैंक
c. केनरा बैंक
d. देना बैंक
उत्तर: a. आईडीबीआई बैंक
सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक को पूंजी प्रदान किये जाने से बैंक के कारोबार की प्रक्रिया पूरी करने में मदद मिलेगी. बैंक ने जून 2018 के 18.8 फीसदी गैर-निष्पादित संपत्ति (NPA) को जून 2019 में 8 फीसदी तक कम करने में महत्त्वपूर्ण सफलता हासिल की. आईडीबीआई बैंक को अपने बही-खाते से निपटने की प्रक्रिया पूरी करने के लिये एकबारगी पूंजी निवेश की आवश्यकता है.

7. भारत सरकार ने हाल ही में एड्स, टीबी और मलेरिया हेतु वैश्विक फंड के लिये कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर के योगदान की घोषणा की है?
a. 30
b. 22
c. 32
d. 42
उत्तर: b. 22
भारत ग्लोबल फंड के छठे पुनःपूर्ति चक्र में योगदान करने वाला G20 और ब्रिक्स देशों में से पहला देश है. एड्स, टीबी और मलेरिया हेतु वैश्विक फंड सार्वभौमिक स्वास्थ्य और इन तीनों बीमारियों की महामारियों से लड़ने हेतु एक समर्पित फंड है. एड्स, टीबी और मलेरिया हेतु वैश्विक फंड को 02 बिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि के साथ साल 2002 में बनाया गया था.

8. किस राज्य ने पुलिस विभाग को राज्य में चलने वाले निजी वाहनों पर जाति, पद, गांव का नाम और विभिन्न चिन्हों, स्लोगन के इस्तेमाल बंद कराने के निर्देश दिए हैं?
a. बिहार
b. पंजाब
c. राजस्थान
d. उत्तर प्रदेश
उत्तर: c. राजस्थान
नागरिक अधिकार संस्था के महासचिव सुरेश सैनी ने निजी वाहनों पर जाति, पद, गांव का नाम और विभिन्न चिन्हों, स्लोगन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाये जाने के बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सुझाव दिया था. उन्होंने वाहनों पर इन शब्दों के इस्तेमाल से जातिवाद को बढावा मिलने पर चिंता व्यक्त की थी.

9. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी सर्वेक्षण के अनुसार विश्व का कौन सा शहर रहने योग्य स्थानों की सूची में पहले स्थान पर है?
a. वियना
b. ज्यूरिख
c. मुंबई
d. सिडनी
उत्तर: a. वियना
140 देशों की इस सूची में ऑस्ट्रिया का वियना पहले नंबर पर है. टॉप 10 में ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न दूसरे, सिडनी तीसरे और एडिलेड दसवें नंबर है. दिल्ली छह अंक फिसलकर 118वें नंबर पर और मुंबई दो अंकों की गिरावट के साथ 119वें नंबर पर पहुंच गया है.

10. हाल ही में किस मंत्रालय ने 15 सितंबर से प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करने की घोषणा की है?
a. कपड़ा मंत्रालय
b. खाद्य मंत्रालय
c. रेलवे मंत्रालय
d. कृषि मंत्रालय
उत्तर: b. खाद्य मंत्रालय
खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने 15 सितंबर से खाद्य मंत्रालय और उसके अधीन आने वाले सभी सार्वजनिक उपक्रमों में एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.

Address

Dr. Mukharjee Nagar
Delhi
110009

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Iaspoint posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share