12/06/2020
आफिस ऑफ द जामिया टीचर्स एसोसिएशन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
12 जून 2020
प्रेस विज्ञप्ति
जामिया ने 10 वां राष्ट्रीय रैंक हासिल करके अपनी अकादमिक उत्कृष्टता को एक बार फिर साबित किया
नेशनल इन्स्टिटूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए 11 जून, 2020 को भारत रैंकिंग 2020 जारी की है। यह बहुत गर्व की बात है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भारतीय विश्वविद्यालयों के बीच 10 वां राष्ट्रीय रैंक और ओवरआॅल कैटगरी के तहत 16 वां रैंक हासिल किया है। जामिया टीचर्स एसोसिएशन (जेटीए), एनआईआरएफ की स्थापना के बाद पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाने की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरी जामिया बिरादरी को मुबारकबाद देती है। विश्वविद्यालय और ओवरआॅल रैंकिंग में 2 और 3 स्थानों का सुधार, जामिया की अवधारणा के नज़रिए से बहुत ही उल्लेखनीय है।
जेटीए के अध्यक्ष प्रो आमिर आज़म ने कहा, “जामिया मिल्लिया इस्लामिया को अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष में यह एक बहुत बड़ा तोहफ़ा मिला है। जामिया एक उच्च प्रोफेशनल प्रोटोकॉल के साथ कामयाबी के सफर पर झूम कर आगे बढ़ रहा है। मैं हर उस पवित्र आत्मा के लिए धन्यवाद और प्रार्थना करना चाहूंगा जिन्होंने गांधी जी के आह्वान पर खि़लाफ़त (उपनिवेशवाद विरोधी और राष्ट्रवादी आंदोलन) के हिस्से के रूप में एक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण का सपना देखा था।
उन्होंने कहा, हम इस विश्वविद्यालय की नींव रखने के बाद से इससे जुड़े उन सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इसे सभी पहलुओं में महान बनाने में अपना योगदान किया। जामिया के इस 100 वें वर्ष में, हमें प्रो नजम अख़्तर के रूप में, किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में पहली बार एक महिला कुलपति मिलीं। चारों ओर फैले सभी तरह के राष्ट्रीय संकटों के बावजूद वह छात्रों को ममता भरी करुणा के साथ अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।
जेटीए के सचिव प्रो माजिद जमील ने कहा, “जामिया के छात्रों की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों तथा कंपनियों में भारी मांग है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों और दुनिया के शीर्ष संस्थानों में वे पहली पसंद में गिने जाते हैं। उत्कृष्ट पेशेवर होने के अलावा, जामिया के छात्र नैतिक मूल्यों वाले हैं और मानवता की सेवा करने का जज़्बा रखते हैं। हमें यक़ीन है कि जामिया का रैंक एक दिन नंबर एक पर आ जाएगा।
श्री जमील ने कहा कि वर्तमान उपलब्धि ने जामिया के ताज में एक और खूबसूरत पंख जोड़ा है। इस कामयाबी में, जामिया बिरादरी के सदस्यों की अथक कोशिशें शामिल हैं जिन्होंने जामिया के इन 100 सालों के सफर में संस्था की सेवा की है। इस कामयाबी के लिए मैं, मौजूदा कुलपति के योगदान के साथ ही शिक्षकों, छात्रों, स्टाफ सदस्यों, एसी / ईसी सदस्यों, आईक्यूएसी सेल, अब तक के सभी रजिस्ट्रारों और कुलपतियों को भी बधाई देता हूं। मुझे यकीन है कि जामिया से जुड़े सभी लोगों में ज्यादा से ज़्यादा ज्ञान अर्जित करने और उपलब्धियां हासिल करने की ललक है और बुलंदियों तक पंहुचने के रास्ते से वे वाकिफ हैं।
जेटीए के संयुक्त सचिव डॉ एम इरफान कुरैशी ने कहा, “जामिया की यह कामयाबी पूरे राष्ट्र को एक विशेष संदेश देती है कि शिक्षा-अर्जन और राष्ट्र-सेवा के प्रति सतत, ईमानदार और निस्वार्थ रवैया एक उत्कृष्ट रैंक में तब्दील हो सकता है।
उन्होंने कहा, किसी भी संस्थान के आकलन के लिए पांच मापदंड हैं। टीचिंग, लर्निंग, रिर्सोसेज़ (टीएलआर), रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस (आरपीसी), ग्रेजुएशन नतीजे (जीओ), आउटरीच और इन्क्लूसिविटी (ओआई) और पीर परसेप्शन (पीपी)। यह बहुत उल्लेखनीय बात है कि जामिया ने आईआईटी-मद्रास (समग्र शीर्ष रैंक) और आईआईएससी बैंगलोर (विश्वविद्यालयों में शीर्ष रैंक) दोनों को जीओ और ओआई मानदंडों में बड़े अंतर से हराया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष 5 में जगह बनाने के लिए, हमें आरपीसी में सुधार के लिए और ज़्यादा पेटेंट दाखिल करने होंगे। इसके अलावा, हम एनआईआरएफ और माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री से अनुरोध करते हैं कि सही मायनों में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अगले साल से ‘पीर परसेप्शन‘ मानदंड को हटा दें और यदि आवश्यक हो, तो यह पैरामीटर एक सप्लिमेंटरी आइटम के तौर पर रह सकता है। मैं जामिया बिरादरी, जामिया के शुभचिंतकों और अन्य एनआईआरएफ शीर्ष रैंकरों को भी बधाई देता हूं। शिक्षण बिरादरी के लिए विशेष धन्यवाद जो न केवल शिक्षा देते हैं बल्कि अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए छात्रों का लगातार मार्गदर्शन भी करते हैं।
जेटीए, राष्ट्रीय रैंकिंग 2020 को समय पर रिलीज करने के लिए एमएचआरडी, यूजीसी और एनआईआरएफ का धन्यवाद करता है।
प्रोफेसर माजिद जमील
सचिव
जामिया शिक्षक संघ (जेटीए) ’
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
12 جون 2020
پریس ریلیز
ملک کے اعلیٰ تعلیمی اداروں میں جامعہ کا دسواں مقام
نیشنل انسٹی ٹیوٹ رینکنگ فریم ورک (این آئی آر ایف) نے 11 جون 2020 کو آن لائن کانفرنسنگ کے ذریعے انڈیا رینکنگ 2020 کا اعلان کیا۔ یہ بڑے فخر کی بات ہے کہ جامعہ ملیہ اسلامیہ نے ہندوستانی یونیورسٹیوں میں 10 واں اور مجموعی زمرے میں 16 واں مقام حاصل کیا ۔ جامعہ ٹیچرس ایسوسی ایشن (جے ٹی اے) نے جامعہ برادران کو اس نمایاں کارنامے پر مبارکباد پیش کی اور اس کامیابی کا سہرا جامعہ کے اساتذہ ، طلباء ، تدریسی و غیر تدریسی عملہ اور ان سب سے بڑھ کر وائس چانسلر کی قیادت کو دیا ۔
جے ٹی اے کے صدر پروفیسر عامر اعظم نے کہا آج جبکہ جامعہ ملیہ اسلامیہ اپنا صدی سال منا رہی ہے ، جامعہ کی یہ چھلانگ قابل تعریف ہے ۔ میں اس موقع پر جامعہ کی ان تمام ہستیوں کی روح کی شانتی کے لئے دعاگو ہوں جنھوں نے خلافت تحریک کی چھاوں میں اس یونیورسٹی کی بنیاد رکھی جو آج بلا تفریق مذہب و ملت ملک کے سبھی باشندوں کی خدمت میں مصروف عمل ہے ۔ ہمارے لیے یہ بات بھی قابل فخر ہے کہ اس عظیم ادارے کی قیادت ایک خاتون کر رہی ہیں جو جامعہ کی تاریخ میں پہلی مرتبہ ہوا ہے ۔ وائس چانسلر پروفیسر نجمہ اختر کی قیادت میں یونیورسٹی بے مثال کارنامے انجام دے رہا ہے ۔
جے ٹی اے کے سکریٹری پروفیسر ماجد جمیل نے کہا جامعہ کے طلباء کی قومی اور بین الاقوامی یونیورسٹیوں اور کمپنیوں میں کافی مانگ ہے۔ وہ ملٹی نیشنل کمپنیوں اور دنیا کے اعلی اداروں کا اولین انتخاب ہیں۔ ہمارے طلباء پیشہ ورانہ اعتبار سے ماہر ہونے کے علاوہ ، اپنے عظیم اخلاقی اقدار اور انسانیت کی خدمت کے لیے جانے جاتے ہیں۔ ہمیں یقین ہے کہ جامعہ کا مقام ایک دن پہلے نمبر پر ہوگا۔ موجودہ کامیابی نے جامعہ کی جھولی میں ایک اور اور تمغہ رکھ دیا ہے۔ میں اس کے لیے جامعہ برادری کے ممبروں کی انتھک کوششوں کو سلام کرتا ہوں جنہوں نے ادارہ کے 100 سالوں کے سفر میں اس کی بے لوث خدمت کی، میں اس کے لئے یہاں کے اساتذہ ، طلباء ،غیر تدریسی عملہ ، رجسٹرار ، اور وائس چانسلرز سبھی کو بھی مبارکباد پیش کرتا ہوں ۔
جے ٹی اے کے جوائنٹ سکریٹری ڈاکٹر ایم عرفان قریشی نے کہا جامعہ کو یہ مرتبہ ان کے کارکنان کی مستقل محنت بے لوث خدمت ، محبت اورتعلیم و تعلم کے تئیں ان کے جنون کی وجہ سے ملا ہے ۔ ان کی یہ محنت آنے والے سالوں میں جامعہ کی مزید ترقی اور نیک نامی کا باعث ہوگی۔
جے ٹی اے ایم ایچ آر ڈی ، یو جی سی ، اور این آئی آر ایف کا شکریہ ادا کرتی ہے کہ انھوں نے قومی رینکنگ 2020 وقت پر ریلیز کیا۔
پروفیسر ماجد جمیل
سکریٹری
جامعہ اساتذہ ایسوسی ایشن (جے ٹی اے)
جامعہ ملیہ اسلامیہ
نئی دہلی ۔110025