30/03/2019
पैरा-एथलीट चैम्पियनशिप-2019:
मार्च 28| राजधानी महाविद्यालय में दृष्टि बाधित दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए पैरा एथेलीट चैम्पियनशिप 2019 का आयोजन हुआ। दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से प्रतिभागियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया| प्रतियोगिता से पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश गिरि ने सभी दिव्यांग प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालयों में आयोजित होने वाले दिव्यांगों के लिए खेल–कूद की प्रतियोगिताओं का आयोजन आवश्यक है| विगत वर्ष की भांति समान अवसर प्रकोष्ठ द्वारा पैरा एथेलीट में आये हुये खिलडियों का स्वागत करना महाविद्यालय परिवार के लिए हर्ष का विषय है|
मुख्य अथिति के तौर पर उपस्थित दिल्ली विश्वविद्यालय से सेवानिवृत डॉ एन के गौतम ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल्स व प्रमाणपत्र प्रदान किये| जिनमें विभिन्न श्रेणियों में विशिष्ट स्थान प्राप्त निशांत, अमरकांत, अरुण, विष्णु, अमरीश, आनंद, आदित्य, रंजीत, राम भरोसा, सरोज, राजीव व मो.आसिफ सम्मानित हुए। प्रतियोगिता के समय उत्साहवर्धन के लिए अनेक प्राध्यापकगण व विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। जिनमें डॉ सुशील दत्त, डॉ सुमन कुमार, डॉ सुनीता आर्या, डॉ वेद मित्र शुक्ल, डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ ए पी सिंह, डॉ युद्धवीर शर्मा सहित अभय, गरिमा, सुमित, साबिर, आकाश, युवराज, अनीता, मनीष, दिव्यप्रकाश, सूरज आदि एनसीसी तथा एनएसएस से जुड़े स्वयंसेवककों की उपस्थिति उल्लेखनीय है।