15/04/2022
अभाविप के सात दशकों की यात्रा पर प्रकाशित पुस्तक "ध्येय-यात्रा : अभाविप की ऐतिहासिक जीवनगाथा" का विमोचन आज दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह माननीय श्री दत्तात्रेय होसबाले जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त श्री सुनील अरोड़ा, आरएसएस के अ.भा. प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर, अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. छगनभाई पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।