भाग्यवती घनश्याम सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर दोस्तपुर सुल्तानपुर उo प्रo

  • Home
  • India
  • Dostpur
  • भाग्यवती घनश्याम सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर दोस्तपुर सुल्तानपुर उo प्रo

भाग्यवती  घनश्याम  सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर  दोस्तपुर सुल्तानपुर उo प्रo Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from भाग्यवती घनश्याम सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर दोस्तपुर सुल्तानपुर उo प्रo, College & University, Dostpur.

राष्ट्र की जय चेतना का गान वंदे मातरम् 🇮🇳🙏🏻
07/09/2026

राष्ट्र की जय चेतना का गान वंदे मातरम् 🇮🇳🙏🏻

राष्ट्र का भविष्य कक्षाओं में आकार लेता है और उस भविष्य को गढ़ने वाले शिल्पी हमारे शिक्षक हैं।शिक्षक दिवस के पावन अवसर प...
05/09/2026

राष्ट्र का भविष्य कक्षाओं में आकार लेता है और उस भविष्य को गढ़ने वाले शिल्पी हमारे शिक्षक हैं।

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आप सभी बंधुओ को अनंत शुभकामनाएं।।

पूर्व राष्ट्रपति महामहिम सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जन्म जयंती पर सादर नमन।।

अपने ज्ञान, साधना और संस्कारों से 'विकसित भारत'' की भावी पीढ़ी गढ़ रहे सभी गुरुजनों का अभिनंदन!

03/09/2026

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

03/09/2026

#सांस्कृतिककार्यक्रम
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

 #विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सवदोस्तपुर। भा०घ०सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दोस्तपुर सु...
03/09/2026

#विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
दोस्तपुर।
भा०घ०सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दोस्तपुर सुल्तानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, उल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता से हुआ। कक्षा अरूण से पंचम तक कृष्ण एवं राधा जी के रूप मे भैया बहन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये।।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुराग पांडेय जी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से भैया-बहनों में भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का निर्माण होता है। सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार निर्माण के लिए निरंतर कार्य करता है।
इस अवसर पर अतिथियों ने भैया-बहनों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर सत्य, धर्म, कर्तव्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुष्पवर्षा, मटकी फोड़ एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करते हुए एवम शान्ति पाठ से हुआ। संपूर्ण आयोजन ने भैया-बहनों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति श्रद्धा और उत्साह का संचार किया।
जहां पर विद्यालय के समस्त आचार्य -आचार्या भगिनी उपस्थित रहे।।

*विद्यालय की पूर्व छात्रा UGC-NET होम साइंस में JRF क्वालीफाई कर बढा़ई क्षेत्र व परिवार का मान।*दोस्तपुर( सुल्तानपुर) नग...
30/08/2026

*विद्यालय की पूर्व छात्रा UGC-NET होम साइंस में JRF क्वालीफाई कर बढा़ई क्षेत्र व परिवार का मान।*

दोस्तपुर( सुल्तानपुर) नगर पंचायत दोस्तपुर स्थित मोहल्ला बभनैया निवासी दीप्ती त्रिपाठी ने यू जी सी नेट, होम साइंस विषय में JRF क्वालीफाई कर परिवार व क्षेत्र का मान बढाई, दीप्ती के पिता अरुण कुमार तिवारी का देहान्त उसके बचपन में ही हो गया था,आपकी प्राथमिक शिक्षा _सरस्वती शिशु मंदिर दोस्तपुर_ में हुई थी , बहन दीप्ती त्रिपाठी अपने परिवार व गुरुओं को सफलता का श्रेय दी।
विद्यालय परिवार की ओर से परिवार और बहन को अनंत शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीर्वाद।।
🎉🎉🎉🎉

आप सभी को नाग पंचमी की अनंत शुभकामनाएं।।
17/08/2026

आप सभी को नाग पंचमी की अनंत शुभकामनाएं।।

15/08/2026

day

*स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*भाग्यवती घनश्याम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दोस्तपुर सुल्तानपुर में 8...
15/08/2026

*स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*
भाग्यवती घनश्याम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दोस्तपुर सुल्तानपुर में 80वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति प्रस्तुत किया गया।।
जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में *दोस्तपुर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री नारद मुनि सिंह जी उपस्थित रहे।*
विशिष्ट अभ्यागत बंधु में विद्यालय के प्रबंधक श्री राजकुमार गुप्त जी, कोषाध्यक्ष एवं नगर संघचालक RSS दोस्तपुर- श्री फूलचंद अग्रहरि जी, प्रबंध कार्यकारिणी के श्री कृष्ण चंद्र बरनवाल जी, श्री मनोज गुप्त (मन्नू सेठ) जी, श्री अनिल बरनवाल जी एवं दोस्तपुर समाजसेविका श्रीमती रचना कसौधन जी, नगर पंचायत सभासद श्री अजय सोनी जी आदि उपस्थित रहे।।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुराग पांडेय जी ने अतिथि बंधुओ का परिचय कराकर अंगवस्त्र से सम्मानित किया।।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य/आचार्या भगिनी,छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

*आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई* 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
14/08/2026

*आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई*
🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Address

Dostpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भाग्यवती घनश्याम सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर दोस्तपुर सुल्तानपुर उo प्रo posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share