Disha Degree College Dungarpur

Call Directions Website Contact the university

Disha Degree College Dungarpur https://dishadegreecollege.blogspot.com/ We are provide consulting for distance Education Also on Student Interest for higher study.

23/09/2026

कॉलेज छात्रों ने देखी स्थानीय कोतवाली सीआई श्री हिमांशु राजावत निर्देशित मूवी...
फिल्म “सागवान” (2026) दक्षिणी राजस्थान की पृष्ठभूमि पर बनी हिंदी क्राइम-थ्रिलर फिल्म है।
फिल्म का निर्देशन और लेखन हिमांशु सिंह राजावत ने किया है और वे इसमें पुलिस अधिकारी अजय पाल की भूमिका में हैं। मुख्य कलाकारों में रश्मि मिश्रा, मिलिंद गुनाजी, एहसान खान और सयाजी शिंदे शामिल हैं।
कहानी गांव में हुई लड़कियों की हत्याओं और उनसे जुड़े अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और अपराध की पुलिस जांच पर केंद्रित है। फिल्म 16 जनवरी 2026 को रिलीज हुई और इसकी अवधि लगभग 2 घंटे 39 मिनट है।
फिल्म का निर्माण Sanwaliya Entertainment के बैनर तले हुआ है।

23/09/2026
23/09/2026

नशा मुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति।

My bharat एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नशा  मुक्त भारत थीम पर एकदिवसीय शिविर
23/09/2026

My bharat एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नशा मुक्त भारत थीम पर एकदिवसीय शिविर

80वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं🇮🇳🇮🇳🇮🇳
15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं🇮🇳🇮🇳🇮🇳

दिशा डिग्री कॉलेज, डूंगरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)  एक दिवसीय शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में...
06/08/2026

दिशा डिग्री कॉलेज, डूंगरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एक दिवसीय शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में स्वयंसेवकों को NSS के उद्देश्यों, कर्तव्यों एवं My Bharat Portal की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में गीत, कविता, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।

कॉलेज मे महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर उनके जीवन, साहित्य एवं प्रेरक विचारों पर आधारित प्रदर्शनी का...
31/07/2026

कॉलेज मे महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर उनके जीवन, साहित्य एवं प्रेरक विचारों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेमचंद के साहित्य, सामाजिक चेतना एवं मानवीय मूल्यों से परिचित कराया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रियंका चौबीसा ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद का साहित्य आज भी समाज को समानता, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों का संदेश देता है। निदेशक डॉ. सुबोधकांत नायक ने विद्यार्थियों से प्रेमचंद की रचनाओं का अध्ययन कर उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की रिसोर्स पर्सन सरिता सेन ने प्रेमचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दिशा डिग्री कॉलेज, डूंगरपुर में "नशा मुक्त युवा : विकसित भारत के लिए संकल्प अभियान" का आयोजन क...
30/07/2026

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दिशा डिग्री कॉलेज, डूंगरपुर में "नशा मुक्त युवा : विकसित भारत के लिए संकल्प अभियान" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

कॉलेज में महर्षि वेदव्यास जयंती (गुरु पूर्णिमा) एवं 650वीं गुरु रविदास जयंती का आयोजन श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ स...
29/07/2026

कॉलेज में महर्षि वेदव्यास जयंती (गुरु पूर्णिमा) एवं 650वीं गुरु रविदास जयंती का आयोजन श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
कॉलेज निदेशक डॉ सुबोधकांत नायक ने महर्षि वेदव्यास के भारतीय ज्ञान परंपरा, वेदों के संकलन तथा महाभारत जैसे महान ग्रंथ की रचना में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। कॉलेज प्राचार्य डॉ प्रियंका चौबीसा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं जीवन में सदैव ज्ञानार्जन के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर 650वीं गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में संत गुरु रविदास के समता, सामाजिक सद्भाव, मानवता एवं कर्मप्रधान जीवन के संदेशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, प्रेरक विचार एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महापुरुषों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन लवलेश ननोमा ने किया । इस अवसर पर कॉलेज के समस्त व्याख्याता,छात्र- छात्राऐ उपस्थित थे।

Address

Shakuntalam Vatica Road, Opp. Diet, New Bus Stand Road, Dungarpur
Dungarpur
314001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919602609844

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Disha Degree College Dungarpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Disha Degree College Dungarpur:

Shortcuts

Share