28/02/2025
इटावा, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिजनों के लिए अपने पाल्य को सी0बी0एस0ई0 बोर्ड, नई दिल्ली, व यू0पी0 बोर्ड प्रयागराज से निःशुल्क पढ़ाने हेतु उ0प्र0 सरकार द्वारा एक अवसर प्रदान किया जा रहा है। विदित हो जनपद इटावा में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, काँधनी,/नगला हीरालाल में दो विद्यालय संचालित हैं। काँधनी के प्रधानाचार्य, डॉ0 निर्मल चन्द्र वाजपेयी ने बताया कि उ0प्र0 शासन द्वारा प्रवेश समिति गठित करते हुए सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 06 से 11 तक प्रवेश लेने के लिए नवीन प्रवेश कार्यक्रम निर्धारित किया गया हैः-
विद्यालय प्रवेश समिति
क्र0सं0 अधिकारी का नाम व पदनाम समिति में स्थिति
1. जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अध्यक्ष
2. मण्डलीय उपनिदेशक, समाज कल्याण सदस्य
3. जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य
4. प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सदस्य
5. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य
6. जिला समाज कल्याण अधिकारी सदस्य/सचिव
7. जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सदस्य
8. संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य सदस्य
प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम का विवरण
क्र0 सं0 विवरण दिनांक
1. आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि। 15.03.2025
2.परीक्षणोपरांत पात्र आवेदकों की सूची प्रकाशन की तिथि। 31.03.2025
3.प्रवेश परीक्षा आयोजन की तिथि। 27.03.2025
4.सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ 31.03.2025
इस महँगाई के दौर में उ0प्र0 सरकार द्वारा गरीबों के बच्चों को पढ़ाने हेतु स्वर्णिम अवसर प्रदान किया है, जिससे उक्त गरीब परिवारों के पाल्यों का चहुँमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है, सम्पूर्ण प्रदेश में 103 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित है, जिसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अभिभावक, जिनकी वार्षिक आय, ग्रामीण क्षेत्र म,ें रू0-46080/- व शहरी क्षेत्र में, रू0-56460/- तक हो, उन अभिभावकों के मेधावी बच्चों के लिए भोजन, वस्त्र, पाठ्य पुस्तकें, आवासीय सुविधा पूर्णतयाः निःशुल्क है। कक्षा 06 से 11 तक प्रवेश लेने के लिए इच्छुक अभिभावक प्रवेश परीक्षा के आवेदन हेतु बेवसाइट https://ats.upsdc.gov.in/OnlineApp/Menu के माध्यम से फार्म भरे व सम्बन्धित विद्यालय में हार्ड कापी वाँछित प्रपत्रों के साथ जमा करें। अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित विद्यालय में सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। कक्षा 06,07,08,09 व 11 में काँधनी में 124 व नगला हीरालाल 177 छात्रों के प्रवेश लिए जाने है।
डॉ0 वाजपेयी ने बताया कि प्रवेश हेतु किसी भी दलाल/बिचौलिया के चक्कर में न आयें, यहाँ प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। अगर कोई दलाल आपको भ्रमित करता है तो उसकी सूचना प्रधानाचार्य/जिला प्रशासन को अवश्य दें।