02/10/2026
जवाहर लाल इंटर कॉलेज, रतीगढ़ी नगला बीच, फिरोजाबाद में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यम सिंह द्वारा महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद किया। विद्यार्थियों को गांधी जी के जीवन एवं उनके स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान के बारे में जानकारी दी गई एव भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुशीपुत्री वीरेश कुमार दूसरा स्थान मानवी सिंह,तीसरा स्थान आयुषी का रहा।कॉलेज प्रधानचार्य द्वारा इन छात्रओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर एव प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण, विचारो के माध्यम से गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर स्वच्छ, शांतिपूर्ण और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने गांधी जी के आदर्शों एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।