16/11/2024
*नामदेव पब्लिक स्कूल में नर्सरी कक्षा से कक्षा-दो तक के विद्यार्थियों के लिए खेलों का आयोजन*
आज नामदेव पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से कक्षा-दो तक के विद्यार्थियों के लिए खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों को लेकर विद्यार्थियों में अत्यधिक उत्साह देखा गया। सभी विद्यार्थियों ने इन खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय में पचास मीटर रेस और फ्रॉग जंप खेलों का आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी से पचास मीटर रेस में वेदिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर, अक्षिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर और सीरत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पदक प्राप्त किया। कक्षा के. जी. से जामिया और आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर, आरव और इशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर और रियांश और कृषा राय ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पदक प्राप्त किया। कक्षा नर्सरी से ही अदनान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर, आरव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर और एकनूर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पदक प्राप्त किया। फ्रॉग जंप के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से आरवी और मनमीत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर, जेसिका और मनन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर, एंजेल और अथर्व ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पदक प्राप्त किया। कक्षा के. जी. के अंतर्गत वानिया और अरनव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर, आस्था और विभोर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर, लायबा और वंश चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पदक प्राप्त किया। इन खेलों का आयोजन खेल शिक्षक मनोज शर्मा, प्रवीण कुमार, विकास सहरावत ने कराया। इन खेलों को आयोजित करने में शिक्षिका ऐश्वर्या, फातिमा, कनिका, प्रिया पांचाल, रेनू सैनी, शाहिदा,रंजू नामदेव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।विद्यार्थियों के द्वारा खेलों में भाग लेने पर विकास सहरावत ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।