01/03/2025
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना सुरीर क्षेत्र में हुए गोलीकांड के घायलों का हाल जानने गाँव भगत नगरिया पहुचने के रास्ते में, मुझ पर और हमारे साथियों पर पथराव व हमला किया गया। इस हमले की भयावहता का अंदाजा वीडियो से लगाया जा सकता है, जो दर्शाता है कि जातिवादी आतंकियों ने किस तरह से सुनियोजित तरीके से इस हमले की तैयारी की गई थी।
यह हमला केवल हम पर नहीं, बल्कि संविधान, बाबा साहब के विचारों और बहुजन समाज के स्वाभिमान पर हमला है। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पर हो रहे निरंतर हमलों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि जातिवादी गुंडों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। प्रशासन अगर निष्पक्ष होता तो न गोलीकांड होता, न आज हम पर पुलिस की मौजूदगी में यह हमला होता।
उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज के खिलाफ हो रहे हमले कोई संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा हैं। हमारी बारातों को रोका जाता है, हमारे बेटों को मारा जाता है, हमारी बेटियों पर अत्याचार होते हैं, और जब हम न्याय मांगते हैं तो हम पर ही हमले होते हैं। लेकिन अब बहुत हो चुका!
Government of UP से मांग करते हैं कि:-
1. मामले की न्यायिक जाँच हो और दोषी पाये जाने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।
2. पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
3. उत्तर प्रदेश सरकार जातिगत हिंसा पर अपनी चुप्पी तोड़े और अपराधियों को संरक्षण देना बंद करे।
अगर सरकार न्याय देने में नाकाम रहती है, तो याद रखे—हम अपने हक और सम्मान के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हम संविधान में विश्वास रखते हैं, लेकिन अगर अन्याय और अत्याचार यूँ ही जारी रहा, तो हम अपना न्याय खुद लेना जानते हैं।
जिनको लगता है कि इस तरह के कायराना हमले से हमारी न्याय के लिये लड़ने की हिम्मत टूट जाएगी तो वो गलतफहमी में है। हम न डरेंगे, न झुकेंगे, न रुकेंगे! यह लड़ाई सिर्फ मथुरा की नहीं, यह लड़ाई पूरे बहुजन समाज के भविष्य की है।
हम बाबा साहब के सिपाही हैं, अगर कोई हमें रोकने की कोशिश करेगा, तो वह खुद मिट जाएगा - लेकिन बहुजन समाज रुकेगा नहीं!
इंकलाब होगा! न्याय होगा! और सत्ता की कुर्सियाँ हिलेंगी!