Govt College Gharghoda Raigarh C.G.

Govt College Gharghoda Raigarh C.G. Designed this page for the betterment of the students.

शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन बड़े ही धूमधाम से  मुख्य अतिथि माननीय श्री राधेश्याम राठिया...
01/03/2026

शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मुख्य अतिथि माननीय श्री राधेश्याम राठिया जी के शुभ आगमन के साथ मनाया गया...

29/08/2025
🔮 *आवश्यक सूचना* 🔮*स्वाध्याई PRIVATE  विद्यार्थियों के लिए*     शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के प्रथम सेमेस्टर बीए/बीएससी/ब...
29/08/2025

🔮 *आवश्यक सूचना* 🔮
*स्वाध्याई PRIVATE विद्यार्थियों के लिए*
शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के प्रथम सेमेस्टर बीए/बीएससी/बीकॉम में स्वाध्यायी विद्यार्थी के रूप में जो परीक्षार्थी इस सत्र में बैठना चाहते हैं उनके लिए महत्वपूर्ण सूचना है-
👉 प्राइवेट विद्यार्थियों का अभी पंजीयन और नामांकन फॉर्म भराया जा रहा है। जिसे भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिनांक 02/09/2025 तक अनिवार्य रूप से जमा करना है।
👉दिनांक 02/09/2025 के बाद नामांकन सह पंजीयन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसकी समस्त जवाबदारी स्वयं की होगी।
👉अभी सिर्फ नामांकन फॉर्म भराया जा रहा है। परीक्षा फॉर्म नहीं भराया जा रहा है। नामांकन के बाद परीक्षा फॉर्म के लिए अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी।
👉नामांकन सह पंजीयन फॉर्म को महाविद्यालय में जमा करने के उपरांत महाविद्यालय में कोई शुल्क जमा नहीं करना है।
♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️
*नामांकन सह पंजीयन फॉर्म के साथ जमा होने वाले सभी दस्तावेजों की सूची*
👉नामांकन सह आवेदन फॉर्म की एक प्रति (एक प्रति अपने पास रखें)
👉विश्वविद्यालय को जमा किए शुल्क चालान की हस्ताक्षर की हुई प्रति (एक प्रति अपने पास रखें)
👉10 वीं अंकसूची की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि।
👉12 वीं अंकसूची की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि।
👉माइग्रेशन प्रमाण पत्र की *मूल प्रति*
👉निवास प्रमाण पत्र की स्व प्रमाणित प्रतिलिपि।
👉गैप किया हो तो 10 रुपए के स्टाम्प में शपथ पत्र जो नोटरी किया हुआ हो, इसकी *मूल प्रति* (प्रतिलिपि अपने पास रखें)
♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️


शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा
जिला रायगढ़( छत्तीसगढ़)

02/07/2025

*शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए नियमित प्रवेश हेतु प्रथम सूची प्रकाशित कर दी गई है... इस सूची की प्रवेश हेतु अंतिम दिनांक 08/07/2025 है*

16/10/2024

🔴 *अति आवश्यक सूचना*🔴

*विषय- सत्र 2024-25 के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में स्वाध्यायी के रूप में पंजीयन एवं नामांकन करने संबंधी।*

♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️
शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में स्वाध्यायी परीक्षार्थी के रूप में प्रवेश लेकर परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए "स्वाध्यायी विद्यार्थी नीति-2024" के तहत् सत्र 2024-25 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर पाठ्यक्रम के पंजीयन एवं नामांकन आवेदन के सम्बन्ध लिए विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन मंगाया जा रहा है।
जो विद्यार्थी शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में स्वाध्यायी के रूप में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में बैठना चाहते है,, वे दिए गए तिथि के पहले पंजीयन तथा नामांकन फॉर्म भरकर महाविद्यालय में जमा करें।
♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️
👉 *पंजीयन तथा नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि -20/10/2024*
👉 *महाविद्यालय में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि - 21/10/2024*

♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️
*फॉर्म जमा करने हेतु आवश्यक दस्तावेज*
🚨पंजीयन तथा नामांकन फॉर्म की एक प्रति।
🚨चालान फॉर्म की महाविद्यालय और विश्वविद्यालय की प्रति।
🚨10 वी एवं 12 वी की अंकसूची की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि।
🚨माइग्रेशन प्रमाण पत्र की मूल प्रति।
🚨गैप किया हो तो 10 रुपए के स्टांप में शपथ पत्र नोटरी किया हुआ होना चाहिए।
🚨निवास प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि।

♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️
*विशेष*
👉 *यह स्वाध्यायी आवेदन फॉर्म सिर्फ प्रथम सेमेस्टर के लिए है, second year और final year के विद्यार्थियों के लिए नहीं है, इनके लिए बाद में सूचना जारी की जाएगी।*
👉आवेदन फॉर्म की एक प्रति अपने पास भी रखना अनिवार्य है।
👉फॉर्म भरने के पश्चात विश्वविद्यालय द्वारा जारी *स्वाध्यायी विद्यार्थी प्रवेश नियम* अवश्य पढ़े।
👉अब स्वाध्यायी विद्यार्थियों को भी आंतरिक मूल्यांकन और असाइनमेंट बनाकर महाविद्यालय में जमा करना होगा।
👉 स्वाध्यायी विद्यार्थियों को मुख्य विषय के अतिरिक्त VAC और GE का एक-एक विषय अलग से लेना होगा। इसके लिए आपको महाविद्यालय से संपर्क करना पड़ेगा।
👉प्रायोगिक विषय लेने वाले विद्यार्थियों को प्रायोगिक क्लास ज्वाइन करना भी जरूरी है।

प्राचार्य
शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा
जिला रायगढ़ छ.ग.

*🚨अति आवश्यक सूचना 🚨* *विषय:- सत्र 2024-25 हेतु छात्रवृत्ति फॉर्म सम्बन्धी।*💧 *आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 09/09/2024 से 30...
20/09/2024

*🚨अति आवश्यक सूचना 🚨*

*विषय:- सत्र 2024-25 हेतु छात्रवृत्ति फॉर्म सम्बन्धी।*

💧 *आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 09/09/2024 से 30/10/2024 तक*💧
शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में इस शिक्षा सत्र 2024-25 में नियमित रूप से प्रवेशित सभी ST, SC व OBC (गैर क्रीमीलेयर) विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति फॉर्म भराना शुरू हो गया है।आदेश की कॉपी भी संलग्न किया जा रहा है। आदेश को सावधानीपूर्वक पढ़ें , और जितनी जल्दी हो सके अपना छात्रवृत्ति फॉर्म भरकर इसकी हार्डकॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में जमा करें।
♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️

🏮 *पिछले वर्ष की छात्रवृत्ति सम्बन्धी कुछ जरूरी बातें*🏮
♦️कई विद्यार्थियों को पिछले वर्ष की छात्रवृत्ति राशि नही मिल पाई है, ऐसे बच्चे व्यक्तिगत रूप से पिछले साल का आवेदन फॉर्म लेकर प्रभारी से मिलें।
♦️पिछले साल की छात्रवृत्ति राशि आपके आधार लिंक के द्वारा आपके खाते में जमा हुआ है, कई विद्यार्थियों का एक से अधिक खाता है, अतः जरूरी नही है कि आपने जिस खाते की जानकारी दी है पैसा उसी में ही जमा हो।
♦️अतः आपके नाम से जितने भी बैंक में खाते है, उसका स्टेटमेंट निकालकर पिछले साल की छात्रवृत्ति राशि को चेक करें।
♦️अगर फिर भी जमा नही हुआ हो तब फिर इसकी जानकारी प्रभारी को दें।
♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️

🏮 *वर्तमान सत्र 2024-25 में फॉर्म भरने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश🏮*
🎈सभी का छात्रवृत्ति फॉर्म नीचे उल्लेखित वेबसाइट से भराया जाएगा।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/
👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆

🎈इस वेबसाइट में जाकर आप सीधे फॉर्म भर सकते हैं।
🎈इस वर्ष फॉर्म भरने से पूर्व सभी को *OTR रजिस्ट्रेशन और Face Authentication* कराना अनिवार्य है।
🎈छात्रवृत्ति फार्म को ऑनलाइन भरकर इसकी 2 कॉपी निकाल लें। फॉर्म की एक कॉपी अपने पास रखें और एक कॉपी अन्य दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में जमा करें।
♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️

🏮 *फॉर्म भरने से पूर्व महत्वपूर्ण बातें जो आपको जानना आवश्यक है*🏮
👉इस वर्ष छात्रवृत्ति फार्म भरने के लिए नया नियम बनाया गया है।
👉इस नियम के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को अपना *OTR रजिस्ट्रेशन* कराना होगा।
👉यह रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन होगा। इसमें आपका *face Authentication* भी किया जायेगा।
👉अतः इसके लिए किसी अनुभवी कंप्यूटर सेंटर से संपर्क करें।
👉जाति , निवास व आय प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी का ही होना चाहिए।
👉जाति , निवास व आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन होगा तो ज्यादा अच्छा है लेकिन जिनका जाति प्रमाण पत्र पुराना हो, उसे भी स्वीकार किया जाएगा।
👉नवीन विद्यार्थियों के लिए आय प्रमाण पत्र नया बनवाना पड़ेगा , लेकिन जो बच्चे पिछले साल भी इस कॉलेज से छात्रवृत्ति फॉर्म भर चुकें है उन्हें नया आय प्रमाण पत्र देने की जरूरत नही है। *वे पुराने वर्ष के आय प्रमाण पत्र को जमा करेंगे।*
👉आय प्रमाण पत्र की न्यूनतम सीमा
*ST और SC के लिए 2,50,000 वार्षिक आय से कम*
*OBC के लिए 1,00,000 वार्षिक आय से कम*
👉सभी फॉर्म को एक प्रति में ही जमा करना है।
👉सभी प्रतिलिपि दस्तावेजों में स्वयं का अभिप्रमाणित हस्ताक्षर होने चाहिए।
👉द्वितीय और तृतीय कक्षाओं के विद्यार्थियों को *10 रुपये के स्टाम्प* में आय प्रमाण पत्र का शपथ पत्र देना होगा।
👉 *प्रथम वर्ष के विद्यार्थी आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति जमा करेंगे।*
♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️

🏮 *आवश्यक दस्तावेज* 🏮
🍁OTR Registration फॉर्म (इसकी एक प्रति अपने पास रखें)
🍁छात्रवृत्ति फॉर्म (1 फोटोग्राफ के साथ) इसकी एक प्रति अपने पास भी रखे।
🍁10वी की अंकसूची की अभिप्रमाणित प्रतिलिपि।
🍁अंतिम उत्तीर्ण कक्षा के अंकसूची की अभिप्रमाणित प्रतिलिपि।
🍁जाति व निवास प्रमाण पत्र की अभिप्रमाणित प्रतिलिपि।
🍁आय प्रमाण पत्र की मूल प्रति (प्रथम वर्ष के लिए)
🍁आय सम्बन्धी शपथ पत्र 10 रुपये के स्टाम्प में(द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए)
🍁आधार कार्ड की अभिप्रमाणित प्रतिलिपि।
🍁बैंक पास बुक (आधार सीडिंग वाला) की अभिप्रमाणित प्रतिलिपि।
🍁 महाविद्यालय की 2 प्रवेश रसीद की अभिप्रमाणित प्रतिलिपि।
🍁गेप हुआ हो तो गेप सर्टिफिकेट की अभिप्रमाणित प्रतिलिपि।

*NOTE:-अंतिम तिथि का इन्तजार न करें, जितनी जल्दी हो सके छात्रवृत्ति फॉर्म भरें।*

♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️

*छात्रवृत्ति आवेदन भरने वाले छात्र-छात्राओं हेतु विशेष सूचना*

छात्रवृत्ति आवेदन भरने वाले कॉलेज के समस्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (ST/SC) के छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि, छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु *OTR रजिस्ट्रेशन* आवश्यक है, जो छात्र-छात्रा अपना OTR रजिस्ट्रेशन नही किये रहेंगे वे छात्रवृत्ति हेतु पात्र नही होंगे।
अतः समस्त छात्र-छात्रा अपना OTR रजिस्ट्रेशन किसी भी कंप्यूटर सेंटर के माध्यम से करवा लेवें उसके पश्चात स्कालरशिप फॉर्म सबमिट करावें।
♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️

*OTR रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज*
👉आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है। जिनका मोबाइल नंबर लिंक नही है वे कल ही लिंक करा लें क्योंकि लिंक होने में एक हफ्ते लग जाते हैं।
👉आधार कार्ड में जुड़े इस मोबाइल को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के समय साथ में लाना आवश्यक है।
👉बैंक खाता आधार के साथ सीडिंग होना आवश्यक है। जिनका बैंक खाता आधार से सीडिंग नही है वे फॉर्म नही भर पाएंगे।
♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️

*अति आवश्यक*
👉 *यदि आपका आधार अपडेट नही हुआ है...या आपका मोबाइल नंबर आधार से नही जुड़ा है तो सर्वप्रथम आधार को update कराएं तथा मोबाइल नंबर को आधार से जुड़वाएं।*
👉 *क्योकि आधार में अपडेट और मोबाइल नंबर जुड़ने की प्रक्रिया में 3 दिन से 90 दिनों का समय लग सकता है।*
👉 *बैक खाता में अगर आधार कार्ड सीडिंग नही है तो बैंक में जाकर आधार को बैंक खाता के साथ सिडिंग कराना आवश्यक है।*
👉 *बैंक खाते को आधार से लिंक नही करना है सीडिंग कराना है। यह ध्यान रखें।*
👉 *अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं को भी सूचित किया जाता है कि उन्हें OTR रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य नही है किंतु अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट व खाते में आधार सिडिंग करान जरूरी है, ताकि स्कालरशिप पंजीयन समय परेशानी न हो।*

🎈 *इन कार्यों को जितनी जल्दी हो सके करा लें,बाद में फॉर्म भरने का समय निकल जायेगा*🎈

*छात्रवृत्ति प्रभारी*
श्री एस. के. देवांगन
शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा
जिला रायगढ़ (छ.ग.)

पूरक परीक्षा 2024 हेतु आवेदन...
03/09/2024

पूरक परीक्षा 2024 हेतु आवेदन...

Address

Dharamjaygarh Road, Gharghoda Dist Raigarh
Gharghoda
496111

Opening Hours

Monday 11am - 5pm
Tuesday 11am - 5pm
Wednesday 11am - 5pm
Thursday 11am - 5pm
Friday 11am - 5pm
Saturday 11am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt College Gharghoda Raigarh C.G. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Govt College Gharghoda Raigarh C.G.:

Share