Department of Defence & Strategic Studies P.G.College Malikpura

  • Home
  • India
  • Ghazipur
  • Department of Defence & Strategic Studies P.G.College Malikpura

Department of Defence & Strategic Studies  P.G.College Malikpura उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुदानित महाविद्यालय

आज  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा मा. कुलाधिपति महोदया के समक्ष अपने-अपने...
15/04/2026

आज वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा मा. कुलाधिपति महोदया के समक्ष अपने-अपने संस्थानों की शैक्षणिक, अनुसंधानात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।
इस अवसर पर संस्थागत उपलब्धियों एवं नवाचारों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।
🎓 हमारे महाविद्यालय के लिए यह एक प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण अवसर रहा।
Government of UP Anandiben Patel MYogiAdityanath Diwaker Singh Ghazipur Police

दिनांक 08/04/2026 को पी. जी. कॉलेज मलिकपूरा, गाजीपुर  में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत नारी सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन’ ...
09/04/2026

दिनांक 08/04/2026 को पी. जी. कॉलेज मलिकपूरा, गाजीपुर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत नारी सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन’ विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. पूजा साहू ने समाज में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा—
“महिलाओं का सशक्तिकरण केवल अधिकारों की जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक रूप से मजबूत बनना भी उतना ही आवश्यक है। आत्मविश्वास और जागरूकता ही सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।” वहीं वाणिज्य संकाय की प्रभारी डॉ. अंजली यादव ने आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा—“जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं, तब वे न केवल अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा—“महिलाओं का सम्मान, उनकी सुरक्षा और स्वावलंबन सुनिश्चित करना केवल प्रशासन या संस्थानों का दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता ही परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है।”कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार जायसवाल ने किया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। अंत में सभी को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Government of UP MYogiAdityanath Ghazipur Police Diwaker Singh डॉ शिव प्रताप यादव

*बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा सम्पन्न*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा प...
04/02/2026

*बीएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षा सम्पन्न*
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा पीजी कॉलेज मलिकपुरा, गाजीपुर में आज अंतिम दिन शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई। परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।
परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह द्वारा प्रॉक्टोरियल टीम के साथ परीक्षा केंद्र का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निष्पक्षता की सराहना की। परीक्षा के सफल संचालन में सहायक केंद्राध्यक्ष, प्रॉक्टोरियल बोर्ड, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।
Diwaker Singh

04/02/2026
*अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न*गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध म...
04/02/2026

*अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न*

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध मलिकपुरा महाविद्यालय, गाजीपुर में 03 फरवरी 2026 को अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने किया।
प्रतियोगिता में संतबुल्ला महाविद्यालय, गाजीपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अभिमन्यु स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर की टीम उपविजेता रही। मेजबान पीजी कॉलेज मलिकपुरा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेलकूद छात्राओं के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा इससे नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन का विकास होता है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय खेल सचिव शेखर सिंह, आयोजन सचिव कैप्टन प्रो. चंद्रभान सिंह की सक्रिय भूमिका रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागी विजेता टीम व सभी खिलाडियों को प्रोत्साहन पुरस्कार आयोजन सचिव ने अतिथियों के हाथ तत्काल उपलब्ध करवाया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. सर्वेश पांडे, डॉ० शिव प्रताप यादव ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व दर्शक उपस्थित रहे।
Anandiben Patel MYogiAdityanath Ministry of Education Yogendra Upadhyay 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘 Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) Diwaker Singh Ghazipur Police डॉ शिव प्रताप यादव

पीजी कॉलेज मलिकपुरा, गाजीपुर में आज बजट विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. दिवाक...
04/02/2026

पीजी कॉलेज मलिकपुरा, गाजीपुर में आज बजट विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह के संरक्षण एवं संयोजक डॉ. अंजलि यादव वाणीज्य विभाग के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में छात्रों ने वर्ष 2026 के बजट पर वाद–विवाद एवं आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आर्थिक एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
Anandiben Patel MYogiAdityanath Yogendra Upadhyay Ministry of Education Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘 Diwaker Singh

26/01/2026
आज *77 वें गणतंत्र दिवस* के पावन अवसर पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मलिकपुरा, गाजीपुर के यशस्वी प्राचार्य महोदय द्वारा महा...
26/01/2026

आज *77 वें गणतंत्र दिवस* के पावन अवसर पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मलिकपुरा, गाजीपुर के यशस्वी प्राचार्य महोदय द्वारा महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर हम सभी को प्राचार्य जी द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि गणतंत्र दिवस हमें भारतीय संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्रता, समानता और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। यह दिन हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। *महाविद्यालय शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त नागरिक प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। आइए, हम सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मिलकर अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ देश और महाविद्यालय की उन्नति के लिए संकल्प लें।*

जय हिंद ......वंदे मातरम्
Anandiben Patel MYogiAdityanath Yogendra Upadhyay Ministry of Education Ministry of Culture, Government of India 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘 Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) Ghazipur Police Diwaker Singh डॉ शिव प्रताप यादव

पीजी कॉलेज मलिकपुरा, गाजीपुर में माँ सरस्वती की पूजा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ...
23/01/2026

पीजी कॉलेज मलिकपुरा, गाजीपुर में माँ सरस्वती की पूजा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई।
माँ सरस्वती ज्ञान, विवेक और संस्कारों की अधिष्ठात्री हैं, वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। यह अवसर हमें शिक्षा को समाज परिवर्तन का माध्यम बनाने तथा नेताजी के आदर्शों निडरता, अनुशासन और देशसेवा को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी ज्ञान, चरित्र और राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें।
Anandiben Patel MYogiAdityanath Yogendra Upadhyay Ministry of Education 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘 Diwaker Singh डॉ शिव प्रताप यादव Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) Ghazipur Police

🌸 विश्व युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानन्द जयंती विशेष कार्यक्रम 🌸युवाओं में आत्मविश्वास, राष्ट्रबोध और चरित्र निर्माण की च...
12/01/2026

🌸 विश्व युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानन्द जयंती विशेष कार्यक्रम 🌸
युवाओं में आत्मविश्वास, राष्ट्रबोध और चरित्र निर्माण की चेतना को जाग्रत करने हेतु विश्व युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर
“स्वामी विवेकानन्द के विचारों का प्रभाव” विषय पर एक विमर्शात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
🎙️ मुख्य वक्ता
प्रोफेसर हरिकेश सिंह
पूर्व कुलपति, जननायक विश्वविद्यालय छपरा
🎓 अध्यक्षता
प्रोफेसर दिवाकर सिंह
प्राचार्य
यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानन्द के उन प्रेरक विचारों को युवाओं तक पहुँचाने का प्रयास है, जो आत्मबल, सेवा, राष्ट्रनिर्माण और मानवता के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं।
𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘 Diwaker Singh MYogiAdityanath Anandiben Patel UP Samaj Kalyan Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) Ministry of Education Yogendra Upadhyay Ministry of Culture, Government of India Ghazipur Police डॉ शिव प्रताप यादव

23/12/2025

Address

Malikpura
Ghazipur
233310

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 4pm

Telephone

+919335978338

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Defence & Strategic Studies P.G.College Malikpura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share