09/02/2026
सभी अभिभावकों से विनम्र निवेदन है कि बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल, अच्छी व्यवस्था और ऐसे शिक्षक जरूरी होते हैं जो बच्चों को समझें, उनकी परेशानी को समझें और उन्हें प्यार व धैर्य से पढ़ाएँ।
हमें खुशी है कि आज विद्यालय में यूनिट टेस्ट परीक्षा अच्छी तरह और शांति से शुरू हुई। यह आप सभी के विश्वास और सहयोग से संभव हो पाया है।
जैसा कि आप सभी देख रहे हैं, हमारे विद्यालय में 600 क्षमता वाले पाँच बड़े हाल हैं, जहाँ एक साथ बड़ी संख्या में बच्चे आराम से परीक्षा दे सकते हैं। यह सुविधा केवल कागज या पम्पलेट में नहीं, बल्कि वास्तव में विद्यालय में मौजूद है।
हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि बच्चों को बेहतर से बेहतर सुविधा और पढ़ाई का अच्छा माहौल मिले। आप सभी का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”