02/10/2026
‘जय जवान–जय किसान’ के अमर उद्घोष से देश के वीर जवानों और अन्नदाता किसानों में नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार करने वाले, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ नेतृत्व से राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करने वाला आपका जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
राष्ट्रहित के प्रति आपका समर्पण और आपके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को निरंतर मार्गदर्शन देते रहेंगे।