15/08/2026
*विद्या निकेतन में 80वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया **
आज दिनांक 15 अगस्त 2025 दिन शनिवार को स्थानीय विद्यालय वि०कुं०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ-खीरी में 80वां स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमे सम्पूर्ण विद्यालय परिवार- शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोला नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय शुक्ल 'रिंकू' द्वारा ध्वजारोहण किया गया किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान/राष्ट्रगीत गाया गया। तत्पश्चात माँ सरस्वती के चित्र का माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये । कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने मनमोहक एवं शिक्षाप्रद गीत, प्रेरक प्रसंग, नृत्य , कविताएं एवं भाषण आदि कार्यक्रमों के जरिये अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया ।
मुख्य अतिथि महोदय श्री विजय शुक्ल ने अपने अभिभाषण में स्वतंत्रता दिवस पर छात्र/छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा इनका उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया तथा नगर को स्वच्छ रखने, पानी का सदुपयोग करने, और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करने में सहयोग एवं मार्गदर्शन करने का आग्रह किया। छात्र/छात्राओं को कठिन परिश्रम एवं अनुशासन का महत्त्व बताते हुये जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विद्यालय की बालिका विभाग की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस आजादी, बलिदान और राष्ट्रीय गौरव की भावना का प्रतीक है। देश के प्रति कर्तव्य, नागरिक के जीवन का एक अभिन्न अंग होना चाहिए। इन कर्तव्यों का पालन करके, हम एक बेहतर और मजबूत देश बनाने में योगदान कर सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों, वीर वीरागंनाओं, आंदोलनकारियों सहित राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।