10/12/2025
मीना शाह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट डिग्री कॉलेज में विश्व मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम
जिले के प्रतिष्ठित तकनीकी महाविद्यालय मीना शाह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट डिग्री कॉलेज में आज विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्री दानिश हसनैन (अपर जिला जज द्वितीय/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोंडा), हसन सईद (प्रबंधक, मीना शाह एजुकेशनल ग्रुप), अजय टंडन (डीन, मीना शाह डिग्री कॉलेज), संजीव अग्रवाल (कॉर्डिनेटर/प्रिंसिपल, मीना शाह प्री स्कूल), अविनाश चंद्र श्रीवास्तव (पैनल अधिवक्ता) तथा बृजलाल तिवारी (सहायक लीगल एंड डिफेंस काउंसिल) ने प्रतिभाग किया।
शिविर के दौरान उपस्थित छात्रों को मानवाधिकार तथा उसके विभिन्न पक्षों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री हसन सईद, डीन श्री अजय टंडन तथा महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक श्री अखिलेश पाठक द्वारा किया गया।