23/12/2025
दिनांक 22 दिसंबर को एस. सी.पी.एम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में डी.फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र/छात्राओं द्वारा डी.फार्मा प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं के स्वागत हेतु “नव प्रवाह” फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवागंतुक विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया तथा उन्हें संस्थान की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रशासक श्री धीरज कुमार दूबे, एवं प्राचार्य डॉ. तारकेश्वर प्रसाद शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, परिचय सत्र एवं प्रेरणादायक संबोधन प्रमुख आकर्षण रहे।
समस्त कार्यक्रम संस्थान के चेयरमैन डॉ. ओ.एन. पांडेय, प्रेसिडेंट श्रीमती अल्का पांडेय, निदेशक श्री अजिताभ दूबे तथा प्रबंध निदेशक डॉ. आयुष पांडेय के शुभाशीष एवं मार्गदर्शन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उपर्युक्त कार्यक्रम के दौरान समस्त संस्थान के प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं अध्यापकगण की उपस्थिति रही ।