22/09/2026
सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पी.जी. कॉलेज, गोंडा के गृह विज्ञान विभाग द्वारा पौष्टिक एवं संतुलित आहार की सुंदर प्रदर्शनी आयोजित की गई। बी.ए. प्रथम वर्ष एवं एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने मिलेट्स, हरी सब्जियों, उबले चने, उबली मटर, गेहूँ एवं अन्य पौष्टिक सामग्रियों से अनेक स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए।
छात्राओं ने व्यंजनों को अत्यंत कलात्मक ढंग से प्रदर्शित करते हुए उनके पोषक तत्त्वों और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी। संवादात्मक सत्र में उन्होंने संतुलित आहार से जुड़े प्रश्नों के आत्मविश्वासपूर्वक उत्तर दिए। सभी ने छात्राओं द्वारा तैयार व्यंजनों का स्वाद लिया तथा उनके ज्ञान, परिश्रम, रचनात्मकता और सुंदर प्रस्तुतीकरण की सराहना की।
#स्वस्थमहिलास्वस्थपरिवार #पौष्टिकआहार #संतुलितआहार #गृहविज्ञान
Ranjana Bandhu
Sushma Singh
Sunita Mishra