OJASWI

OJASWI Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from OJASWI, College & University, deen dayal upadhyay university, Gorakhpur.

14/03/2021

गोआ, दमन और दीव आज भारत के अभिन्न अंग है। 1961 दिसम्बर तक ऐसा नही था। भारतीय सेना ने गोआ में जाकर उसे पुर्तगालियो से वापस लिया था। अच्छी बात यह थी कि यह बदलाव बिना किसी खास खूनखराबे के हुआ। इस घटना की वीडियो आमतौर पर मिलती नही है। यंहा मैं उस ऐतिहासिक घटना की वीडियो रख रहा हूँ।

12/10/2016

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सफलतापूर्वक छात्रसंघ के चुनाव को संपन्न किया. यह ओजस्वी के छात्रो के लिए गर्व की बात है. हमने उस वक़्त वि वि(विश्वविद्यलाय को हम विवि कहेंगे) में लगातार अनेक कार्य किये जब प्रशाशन की तरफ से हमें कोई मदद नहीं मिल रही थी. हमे एक अदद कमरे के लिए न जाने कितनी बार और कितने लोगो से गुहार लगानी पड़ती थी. और फिर भी सफलता अपने ही किसी उठाए कदम द्वारा मिलती थी . हमने वो संघर्ष देखा है तो हमने काम भी किये है. उस वक़्त विश्वविद्यालय को जीते हुए हमने देखा है,
संगीत के कार्यक्रम, गिटार की धुन पर थिरकते हुए कदम. हर पल कोई ना कोई कार्यक्रम, अनेक विचारधाराओं से दो चार हो जाने का मौका आदि इस ओजस्वी ने दिया था.
ओजस्वी शुरू से इस विचारधारा के साथ आगे बढ़ी है की पहले विचारों, परिस्थितियों, तरीको से रूबरू हो जाओ फिर उसका समर्थन या विरोध करो.
गोरखपुर विवि में हमने इस चीज को ले आने की कोशिश की. विश्वविद्यालय को अपनी पहली त्रैमासिक पत्रिका, साप्ताहिक दिवार पत्रिका,अपनी सोशल नेटवर्किंग
साईट और अपना बैंड देने का श्रेय ओजस्वी के पास संरक्षित है.
यह सब मै क्यों छात्रसंघ से जोड़ कर क्यों बता रहा हु? क्युकी इन तीन सालो में विश्वविद्यालय इन क्षेत्रो में मरणासन्न स्थिति में जा चुका है. फिर से इसे जीवित करना छात्रसंघ का कर्त्तव्य होना चाहिए. इस बीच अनेक छात्रसमूहो का उदय हुआ है. यह छात्रसमूह एकखास विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते है. वैकल्पिक विचारधाराओ के अभाव में किसी एक विचारधारा का आगे बढना छात्रो के लिए
खतरनाक है क्युकी यह उनकी सोच को कुंद बना सकता है. छात्रसंघ का यह दुसरा उत्तरदायित्व है की छात्रो को अतिवादी होने से रोके और रचनात्मक कार्यो की तरफ उनकी रूचि बढ़ाये.
कंप्यूटर शिक्षा के लिए हम संघर्षरत थे. हमने अपनी तरफ से त्रैनेर्स और विशेषज्ञ तैनात किये थे पर वह काफी नहीं. छात्रसंघ के पदाधिकारी इस क्षेत्र में काम करे.
विवि में एक उद्यमिता विकास केंद्र है. छात्रो को उसके तरफ भी ले जाए.नयी सरकार कीतमाम योजनाओं की तरफ सबका ध्यान आकृष्ट करे. विश्वविद्यालय में पढने वाले छात्रो की उत्पादकता बढ़ाना बहूत जरूरी है अन्यथा वे अपने, क्षेत्र के और देश के विकास में अपना पूर्ण योगदान देने से चूक जायेंगे.

23/10/2014
28/09/2014

युवा भारत का नजरिया

25/09/2014

MARDAANI This movie z a gr8 thing 2 be experienced in the lifetime. Rani deserved a standing ovation by the audience, actors, critics, police force, politicians n especially women. Salute to such a versatile and topnotch actress who works so hard n maximizes her effort s to portray different charact…

28/05/2014

What you think, you should say.let there be harmony between your thoughts and words;otherwise, if you merely tell that god is your All-in-all,you can't derive any benefits thereby

"Religion and practical life are not different. To take Sanyasa (renunciation) is not to abandon life. The real spirit i...
08/05/2014

"Religion and practical life are not different. To take Sanyasa (renunciation) is not to abandon life. The real spirit is to make the country your family work together instead of working only for your own. The step beyond is to serve humanity and the next step is to serve God."

25/12/2013

ओजस्वी क्या है.,..................क्या आपके नज़र में ओजस्वी सिर्फ एक फेसबुक पेज है ,या फिर यह एक और संस्थाओ या संगठनो कि तरह एक संस्था या संगठन मात्र है..................नहीं
ओजस्वी एक चेतना है ,ओजस्वी एक प्लेटफार्म है उन लोगो के लिए जो विचारो में जीना और समाज के लिए मरना चाहते है, अगर आप ओजस्वी के मेंबर है तो ये समझिये कि आप ऐसे समूह में शामिल है जो न सिर्फ व्यवस्था परिवर्तन बल्कि सामाजिक समस्याओ के समाधान एवं सभ्य समाज के निर्माण के लिए तत्पर है, इसके लिए सिर्फ ज़रुरत लोगो के सहयोग एवं निष्ठां कि है, आज बहुत सारे लोग इस पेज से जुड़े है जो कि ओजस्वी का ऑफिसियल पेज है, मैं उनसे अपेक्षा करता हु कि वो अपने ज्यादा से ज्यादा दोस्तों को इससे जोड़ेंगे ताकि थोड़े से काम करके एक बड़े बदलाव का हिस्सा बन सके

24/12/2013

HAPPY BIRTHDAY>>> AFTER 4 years scene, We see a drastic change in university. Today is the day to rejoice and to mourn for those who were a part of a revolution in university. Today we had a great leap but now the student activism have faded a lot. Revolution is not represented by fist, instruments and colour but by concern of the whole society.. even at its atomic level.We wish to give a meaning to university by making it place for overall development. Our aspiration is not very uncommon. Now all the ojaswi old members can be called the DIASPORA of ojaswi thoughts and we now we ensure that whoever have the same aspiration of ojaswi and want his society to move a liitle bit by his little enterprise is OJASWI...

18/12/2013

दिल्ली कि कुर्सी पे बैठने,
दो-दो दुल्हे आए।
दुल्हन बैठी इंतजार मेँ,
मंद-मंद मुस्काए॥
बीजेपी का दुल्हा बोला,
मेरे बाराती कम हैँ।
ले जाओ तुम कजरी भैया,
अगर सच मेँ तुम मेँ दम है॥
काँग्रेस बोली केजरी से,
हम देँगे तुझे समर्थन।
केजरी तुम्हारी शादी मेँ,
धोयेँगे सारे बर्तन॥
केजरी बेचारा बोले!
न करनी मुझे शादी भैया,
न बनना मुझे दुल्हा।
तुम दोनो मिलकर के मुझसे,
फूँकवाओगे चुल्हा॥
आज सुबह केजरी भैया को,
एक संदेशा आया।
लड़की के बाप ने उनको,
घर पे अपने बुलवाया॥
मान जाओ कजरी बेटा,
क्योँ अब तुम तरसाते हो।
दुसरी शादी का खर्च क्यूँ,
सिर पर चढ़वाते हो॥
दुल्हन के नखरे देखे बहुत,
अब दुल्हा नखरे दिखाए।
शादी करने से पहले ही,
18 वचन बताए॥
जो न मानो शर्ते मेरी,
मैँ शादी नहीँ करूँगा।
शादी के मंडप के बाहर,
अनशन फिर से करूँगा॥
न जाने क्यूँ सारे मिलकर,
मेरे ही पिछे पड़े हो।
बलि का बकरा बनवाने को,
सब तैयार खड़े हो॥

Address

Deen Dayal Upadhyay University
Gorakhpur
273009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when OJASWI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to OJASWI:

Share