07/09/2026
बैतालपुर ब्लॉक इकाई की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन
देवरिया। राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ, देवरिया के तत्वावधान में 06 सितंबर 2026 को बैतालपुर ब्लॉक इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रबंधक साथियों की समस्याओं, संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में बैतालपुर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों एवं प्रबंधक साथियों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाण्डेय सहित संगठन के पदाधिकारियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
#राष्ट्रीयविद्यालयप्रबंधकसंघ
#देवरिया #बैतालपुर #ब्लॉककार्यकारिणी
#प्रबंधकएकता #विद्यालयहित #संगठनकीमजबूती #प्रबंधकसम्मान