26/01/2025
आज श्रीमती रेशमा रावत कृषक इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रबंधक श्री यशपाल सिंह रावत जी द्वारा झंडा रोहण किया गया। तिरंगे की शान के साथ पूरा विद्यालय प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर श्री यशपाल सिंह रावत जी ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।
विद्यालय परिवार ने इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।