Uttarakhand Open University

Call Directions Website Contact the university

Uttarakhand Open University https://uou.ac.in In case you have any queries post @ https://support.uou.ac.in/ and not on FB Page

14/10/2026

राजभवन से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह के आयोजन को मिली स्वीकृति, 18 नवम्बर को होगा समारोह

हल्द्वानी, 14 अक्टूबर 2026। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के शैक्षणिक सत्र 2025–26 के दीक्षान्त समारोह के आयोजन को राजभवन से स्वीकृति मिल गई है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने बुधवार, 18 नवम्बर 2026 को दीक्षान्त समारोह आयोजित किए जाने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान कर दी है।
राजभवन सचिवालय, उत्तराखण्ड की ओर से 12 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति को समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पत्र में विश्वविद्यालय को समारोह से संबंधित विभिन्न जानकारियां एवं दस्तावेज 20 अक्टूबर 2026 तक राजभवन सचिवालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
राजभवन के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय को दीक्षान्त समारोह का क्षण-प्रतिक्षण कार्यक्रम, समारोह स्थल, डायस प्लान एवं बैठक व्यवस्था, राज्यपाल एवं कुलाधिपति के उद्बोधन का हिंदी आलेख, निमंत्रण-पत्र का प्रारूप, पोस्टर एवं बैकड्रॉप का प्रारूप तथा कार्यक्रम की कार्यविधि तैयार कर भेजनी होगी। इसके अतिरिक्त आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य अतिथियों की सूची तथा समारोह से संबंधित अन्य आवश्यक सूचनाएं भी निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध करानी होंगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कहा कि राजभवन से प्राप्त स्वीकृति के क्रम में दीक्षान्त समारोह की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा। समारोह के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा अतिथियों के आमंत्रण सहित विभिन्न तैयारियों को निर्धारित समयसीमा के अनुसार पूरा किया जाएगा।
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय राज्य के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों के शिक्षार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दीक्षान्त समारोह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025–26 की उपलब्धियों को रेखांकित करने तथा शिक्षार्थियों की शैक्षणिक यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव को सम्मानित करने का अवसर होगा।
समारोह के विस्तृत कार्यक्रम, उपाधि प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों की संख्या तथा अन्य आयोजन संबंधी विशेष जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से आगे साझा किए जाएंगे।

14/10/2026
दिनांक 14/10/2020 को माँ कुंजपुरी पर्यटन विकास मेले में विश्वविद्यालय स्टॉल के माध्यम से प्रवेश प्रचार प्रसार एवं पुस्तक...
14/10/2026

दिनांक 14/10/2020 को माँ कुंजपुरी पर्यटन विकास मेले में विश्वविद्यालय स्टॉल के माध्यम से प्रवेश प्रचार प्रसार एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम।

शैक्षिक अवसरों को सुदूर क्षेत्रों तक पहुँचाने के उद्देश्य से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी की विशेष पहल “उच्च ...
14/10/2026

शैक्षिक अवसरों को सुदूर क्षेत्रों तक पहुँचाने के उद्देश्य से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी की विशेष पहल “उच्च शिक्षा आपके द्वार” के प्रचार प्रसार हेतु 13 अक्टूबर 2026 को प्रेरणा फ्री कोचिंग और स्किल डेवलपमेंट सेंटर में सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री पंकज कुमार तथा सहायक समन्वयक डॉ गौतम कुमार द्वारा विद्यार्थियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के विविध शैक्षणिक और कौशलमूलक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई । तथा इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज की शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि नवाचार की सोच विकसित करना, तकनीकी दक्षता हासिल करना और रोजगार व उद्यमिता की संभावनाओं को बढ़ाना है
इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक, विभागाध्यक्ष रसायन विभाग प्रोफेसर एम सी पुरोहित जी के निर्देशन मैं कुछ पुस्तकें जो तैयारी मैं छात्रों के काम आ सके प्रेरणा फ्री कोचिंग और स्किल डेवलपमेंट सेंटर को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की तरफ से दान की गई ।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डिजिटल लर्निंग, ऑनलाइन संसाधनों की जानकारी दी गई, जिससे वे अपनी सुविधा और रुचि के अनुसार शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। संवादात्मक सत्रों ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता और व्यक्तित्व विकास की ओर प्रेरित किया।

इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री पंकज कुमार , सहायक समन्वयक डॉ गौतम कुमार तथा प्रेरणा फ्री कोचिंग और स्किल डेवलपमेंट सेंटर के अध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

14/10/2026
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में शेष सेमेस्टरों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ीहल्द्वानी, 14 अक्टूबर 2026।...
14/10/2026

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में शेष सेमेस्टरों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ी

हल्द्वानी, 14 अक्टूबर 2026। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 सत्र में पूर्व से पंजीकृत शिक्षार्थियों के लिए शेष सेमेस्टरों एवं वर्षों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी है।
विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रथम सेमेस्टर को छोड़ कर द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं षष्ठ सेमेस्टर (यथालागू) में प्रवेश लेने वाले शिक्षार्थी निर्धारित तिथि तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। प्रथम सेमेस्टर एवं नए प्रवेश की प्रक्रिया 13 अक्टूबर को बंद हो चुकी है।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 15 अक्टूबर के बाद प्रवेश तिथि में किसी भी प्रकार का विस्तार नहीं किया जाएगा।

अल्मोड़ा स्थित एक कोचिंग सेंटर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र रानीखेत की ओर से विज्ञान वर्ग के विद्...
13/10/2026

अल्मोड़ा स्थित एक कोचिंग सेंटर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केंद्र रानीखेत की ओर से विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न विज्ञान विषयों के पाठ्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों एवं दोहरी डिग्री (Dual Degree) की सुविधा के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ अपनी नियमित पढ़ाई जारी रखने तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से वे अपनी तैयारी और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ उच्च शिक्षा भी जारी रख सकते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रोत्साहित करना था।

आज 13/10/2026 को सरदार महिपाल राजेंद्र जनजाति कॉलेज सहिया में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कब्बडी प्रतियोगित...
13/10/2026

आज 13/10/2026 को सरदार महिपाल राजेंद्र जनजाति कॉलेज सहिया में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन चकराता के माननीय विधायक प्रीतम सिंह जी व श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अमरीश कुमार महाजन जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रायपुर पीजी कॉलेज के प्राचार्य विनोद कुमार अग्रवाल जी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक गोविन्द सिंह रावत, सहिया कॉलेज के चेयरमैन अनिल तोमर जी व 40 महाविद्यालयों की टीमे जिसमें लगभग 400 छात्र/छात्राएं तथा प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Address

Vishwavidyalaya Marg, Behind Transport Nagar
Haldwani
263139

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+9118001804025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand Open University posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Uttarakhand Open University:

Shortcuts

Share