03/03/2026
*उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय हल्द्वानी दिनांक 2मार्च 2026*
उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय, हल्द्वानी की आवश्यक बैठक कॉन्फ्रेंस हॉल में कुलपति श्री अमित कुमार सिन्हा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति महोदय द्वारा 21 फरवरी को कुलाधिपति महोदय द्वारा बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक में स्वीकृत कार्यों तथा अन्य आवश्यक निर्देशों पर अब तक की कार्यवाही की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अधिक मनोयोग से कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए।बैठक में कुलपति महोदय द्वारा विश्वविद्यालय की विनियमावली निर्माण हेतु एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को सम्मिलित किया गया है। समिति को निर्धारित समयसीमा में विनियमावली तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, विभिन्न उपाधियों के पाठ्यक्रम निर्माण का दायित्व भी इसी समिति को सौंपा गया। कुलपति महोदय ने विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सहायक, रोजगारोन्मुख एवं वर्तमान प्रतियोगितात्मक शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए वैश्विक पटल पर सर्वमान्य पाठ्यक्रम विकसित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में आगामी कार्यकारी परिषद की प्रस्तावित बैठक हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण करने के दिशानिर्देश भी जारी किए गए।बैठक के पश्चात कुलपति महोदय ने विश्वविद्यालय परिसर का व्यापक निरीक्षण किया, जिसमें क्रीड़ा मैदान, प्रशासनिक भवन, कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रस्तावित छात्रावास भवन, कक्षाएं, जिम्नेजियम, पुस्तकालय, खेल विज्ञान अनुसंधान केंद्र, प्रयोगशालाएं तथा अन्य शैक्षणिक परिसर शामिल थे। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।यह पहल विश्वविद्यालय को शीघ्र चालू करने एवं खेल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।