Netaji Subhash Chandra Bose Memorial P.G. College Hamirpur H.P.

  • Home
  • India
  • Hamirpur
  • Netaji Subhash Chandra Bose Memorial P.G. College Hamirpur H.P.

Netaji Subhash Chandra Bose Memorial P.G. College Hamirpur H.P. This page is dedicated to NSCBM College, College Students, Teachers, Members & to all NSCBM

This page is dedicated to NSCBM College, College Students, Teachers, Members & to all NSCBM College Lovers, to those who never want to forget sweet memories of their College Life..........

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के धावकों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परंपरा को कायम रखा और इस वर्ष भी विजेता ट्...
12/12/2025

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के धावकों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परंपरा को कायम रखा और इस वर्ष भी विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन कर अपनी बादशाहत साबित की।
पुरुष वर्ग में उपलब्धियां:
प्रशांत वीर – 100 मीटर (रजत), 200 मीटर (कांस्य)
कृष्व राजगुरु – 400 मीटर (स्वर्ण), 200 मीटर (रजत)
रक्षित – हैमर थ्रो (रजत)
आयुष – 400 मीटर (कांस्य)
आदित्य कपिल – हाई जंप (स्वर्ण), लॉन्ग जंप (रजत)
आदित्य पटियाल – 800 मीटर व 1500 मीटर (रजत)
4×100 मीटर रिले – प्रशांत, अंश राणा, कृष्व राजगुरु, आयुष (स्वर्ण)
4×400 मीटर रिले – अंश, आयुष, कृष्व राजगुरु, आदित्य पटियाल (स्वर्ण)
महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2nd उपविजेता ट्रॉफी हासिल की।
राशि– 1500 मीटर (स्वर्ण)
अंकिता – 400 मीटर (रजत)
अनन्या – लॉन्ग जंप (रजत)
खुशबू – डिस्कस थ्रो (कांस्य)
महक – शॉट पुट (कांस्य)
शिवाली के सहयोग से 4x 100 m और 4 x 400 m में हमने रजत और कांस्य पदक जीता।इन उत्कृष्ट उपलब्धियों पर प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी, प्रशिक्षक रजनीश जी, राजेंद्र जी, अनिल जी, मंजू जी, सूरज जी तथा अन्य शारीरिक शिक्षकोंऔर सभी सहयोगियों का धन्यवाद । खिलाड़ियों को शुभकामनाएं व बधाई ।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा आयोजित की जाने वाली लड़कियों की अंतर महाविद्यालय खो खो प्रतियोगिता आज दिनाँक 10...
10/12/2025

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा आयोजित की जाने वाली लड़कियों की अंतर महाविद्यालय खो खो प्रतियोगिता आज दिनाँक 10 दिसंबर 2025 को बैजनाथ महाविद्यालय में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर की बेटियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आज हमीरपुर महाविद्यालय की बेटियों ने 14 सालों के बाद खो खो में उपविजेता रहने का गौरव हासिल किया। इन सभी बेटियों को बहुत बहुत मुबारकें और धन्यवाद। आपकी मेहनत रंग लाई बच्चियों।
हमीरपुर महाविद्यालय के समस्त परिवार और सभी इलाकाबासियों को भी बहुत बहुत मुबारकें।

05/01/2025

# Day 1 ( 28/12/2024)
7 Days NSS Special Camp from 28/12/2024 to 03/01/2025 at Netaji Subhash Chandra Bose Memorial P.G. College Hamirpur H.P.
Theme : 1) Youth for My Bharat .
2) Youth for Digital Literacy.

❤️Selected for  Yuva Sangam Phase V trip to Hyderabad 🎉❤️
24/12/2024

❤️Selected for Yuva Sangam Phase V trip to Hyderabad 🎉❤️

ऐसा था सिंथेटिक ट्रैक से पहले अंणु कालेज का मैदान।तब और अब का अंतर बहुत है।
29/10/2024

ऐसा था सिंथेटिक ट्रैक से पहले अंणु कालेज का मैदान।तब और अब का अंतर बहुत है।

नेता जी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय हमीरपुर का इतिहास।1994 जब हमीरपुर डिग्री कालेज ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एथलेटि...
11/10/2024

नेता जी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय हमीरपुर का इतिहास।1994 जब हमीरपुर डिग्री कालेज ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहली बार महिला व पुरुष वर्ग की दोनों विजेता ट्राफियों को जीता था।राजेश ठाकुर व् पुष्पा ठाकुर सर्वश्रेष्ठ धावक व धाविका घोषित हुये तथा अशोक ठाकुर पहला हिमाचली बना जो रिकॉर्ड समय 10.89सैंकड़ में100 मीटर दौड़ कर विश्वविद्यालय इतिहास में दर्ज हो गया। पुष्पा ठाकुर,प्रोफेसर डीसी शर्मा, प्रिंसिपल ओ पी शर्मा,कोच भूपिंदर सिंह व राजेश ठाकुर कुर्सियों पर बैठे हैं राजेश के पिछे कैप में अशोक ठाकुर खड़ा है।

1985 किसी फंक्शन के बाद राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की कंटीन के सामने लिया ये फोटो।पिछे निचली तरह कमर्स व्लाक की छत भी दि...
06/07/2024

1985 किसी फंक्शन के बाद राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की कंटीन के सामने लिया ये फोटो।पिछे निचली तरह कमर्स व्लाक की छत भी दिखाई दे रही है। साथ ही जहां आज प्रिंसिपल आवास है वहां की खाली जमीन भी दिख रही है।

1984 राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के अंणु मैदान में बार्षिक एथलेटिक्स मीट का यह चित्र बता रहा है कि जहां आज भव्य सिंथेटिक ...
05/06/2024

1984 राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के अंणु मैदान में बार्षिक एथलेटिक्स मीट का यह चित्र बता रहा है कि जहां आज भव्य सिंथेटिक ट्रैक है वहाँ पर ऐसा छोटा और काम चलाऊ मैदान था।

आज से लगभग 40 वर्ष पूर्व ऐसा दिखता था हमीरपुर डिग्री कॉलेज का मुख्य गेट...
24/04/2024

आज से लगभग 40 वर्ष पूर्व ऐसा दिखता था हमीरपुर डिग्री कॉलेज का मुख्य गेट...

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की दो धाविकाओं ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 4X 400 मीटर रिले दौड़ में जीता कांस्य पदक...
27/02/2024

राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की दो धाविकाओं ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 4X 400 मीटर रिले दौड़ में जीता कांस्य पदक.... इससे पहले 400 मीटर दौड़ में प्रिया ठाकुर ने भी कांस्य पदक जीता था Iहमीरपुर महाविद्यालय की तीनों बेटियों ,उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों, प्राध्यापक वर्ग तथा सभी खेल प्रेमियों को पुनः बहुत-बहुत बधाई...
जो खेले..... वो खिले

मां कामाख्या देवी के आंचल असम की राजधानी गोहाटी में चल रही खेलो इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमा...
27/02/2024

मां कामाख्या देवी के आंचल असम की राजधानी गोहाटी में चल रही खेलो इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला व राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की विद्यार्थी एथलीट प्रिय ठाकुर द्वारा 400 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर प्रिय ठाकुर व उस के व्यक्तिगत प्रशिक्षक अनिल शर्मा को बहुत बहुत बधाई। हमीरपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पटियाल, प्रो डॉक्टर पवन वर्मा व सहायक स्टाफ को बधाई। अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। आज जहां अधिकतर सरकारी कर्मचारी जिस कार्य के लिए मोटा वेतन पाते हैं उसी कार्य को करने में भी आनाकानी करते है वहीं पर अनिल प्रशिक्षण जैसे कठिन कार्य को निःस्वार्थ भाव से कर रहा है।

 #रक्तदानमहादानआज एक बहन को O-ve नेगेटिव दुर्लभ रक्त की जरूरत थी जैसे ही इस बात का पता  PriyaNiani Thakur   को पिछले रात...
08/02/2024

#रक्तदानमहादान
आज एक बहन को O-ve नेगेटिव दुर्लभ रक्त की जरूरत थी जैसे ही इस बात का पता PriyaNiani Thakur को पिछले रात लगा वह रक्तदान करने के लिए तैयार हो गई और आज सुबह ही अस्पताल पहुंच कर अपने जीवन का पहले रक्तदान किया । रक्तदान करने के बाद प्रिया ने अपना अनुभव साझा किया और कहा कि वह बहुत ही खुश महसूस कर रहे हैं कि उनके रक्त से किसी को जीवनदान मिलेगा और उनके परिवार की खुशी देखकर उनको भी बहुत खुशी महसूस हो रही है । साथ ही प्रिया ने यह भी कहा कि अब वह निरंतर अंतराल के बाद रक्तदान करते रहेंगे और इसी तरह इस महादान में अपना योगदान करते रहेंगे । हमारी प्रभु श्री राम जी से यही कामना है बहन प्रिया हमेशा स्वस्थ रहें खुश रहे और इसी तरह इस महादान में अपना योगदान करते रहें ।
दोस्तों बहन प्रिया से हमें भी सीख लेने की जरूरत है रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए । रक्तदान से किसी को जीवनदान तो मिलता ही है पर साथ ही यह आपके लिए भी बहुत लाभदायक होता है आपके शरीर के लिए भी यह काफी फायदेमंद रहता है, रक्तदान आपको बहुत सी बीमारियों होने से भी बचाता है और साथ ही आपका नियमित हेल्थ चेकअप भी इस के माध्यम से निशुल्क हो जाता है कि आप को किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या तो नहीं है । रक्तदान हार्ट अटैक और कैंसर जैसी बड़ी घातक बीमारियों के खतरे को कम करता है । तो हमारा आप सभी से हाथ जोड़कर यही निवेदन है आगे आएं और इस महादान में अपना योगदान जरूर करें 🙏🏻
जय श्रीराम 🚩

Address

NH-70
Hamirpur
177005

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+911972222227

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Netaji Subhash Chandra Bose Memorial P.G. College Hamirpur H.P. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Netaji Subhash Chandra Bose Memorial P.G. College Hamirpur H.P.:

Share