26/12/2025
अस्तित्व का केंद्र - जीवन है।
जीवन का केंद्र - मन है।
मन का केंद्र - चेतना है।
और चेतना का शिखर - ईश्वर है।
पत्थर से फूल ऊँचा है,
फूल से मनुष्य ऊँचा है,
और मनुष्य से भी ऊँचा वह
जो ध्यान और शांति को उपलब्ध गया है।
शांति अंत नहीं है,
शांति द्वार है।
उस द्वार के पार आनंद है,
नृत्य है, परमात्मा है।
Umesh Chakraborty Maths