SGMInter college Abdulla Nagar

SGMInter college Abdulla Nagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SGMInter college Abdulla Nagar, College & University, Hardoi.

छोटे भाई कुलदीप मिश्रा को नई गाड़ी खरीदने पर बहुत बहुत बधाई व असीम शुभ कामनाएं। जय हो भोले नाथ की।
29/10/2024

छोटे भाई कुलदीप मिश्रा को नई गाड़ी खरीदने पर बहुत बहुत बधाई व असीम शुभ कामनाएं।
जय हो भोले नाथ की।

विद्यालय प्रांगण मे भव्य जगराता,,,,,,,,              जय माता दी ।।।।।।।।।।।।।।।
04/11/2018

विद्यालय प्रांगण मे भव्य जगराता,,,,,,,,
जय माता दी ।।।।।।।।।।।।।।।

19/10/2017
26/12/2015

----------------------------
टाइटैनिक दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित
यात्री जहाज था। वह इंग्लैंड से अपनी पहली
यात्रा पर 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ।
4 दिन की यात्रा के बाद, 14 अप्रैल 1912
को वह एक बर्फ के टुकड़े से टकरा कर डूब गया
जिसमे 1,517 लोग मारे गए, जो इतिहास की
सबसे बड़ी समुद्री आपदाओं में से एक है।
टाइटैनिक सबसे अनुभवी इंजीनियरों के द्वारा
डिजाइन किया गया था और इसके निर्माण में
उस समय की सबसे उन्नत तकनीकी का
इस्तेमाल किया गया था।
मित्रों यह सिर्फ एक बर्फ का टुकड़ा नहीं था,
यह था Iceberg (हिमशैल), जिसका केवल
10% हिस्सा पानी के ऊपर दिखता है और
90% हिस्सा पानी के नीचे रहता है.
सार :-
हम इंसान भी इस Iceberg (हिमशैल) की तरह
होते हैं जिनका केवल 10% हिस्सा ही
Knowledge, Skill, Discipline और
Decision Making के रूप में दुनिया के सामने
ऊपर से दिखाई देता है पर इस 10% को बनाने
में हमारा 90% हिस्सा किसी को भी दिखाई
नहीं देता हमारे सिवाए। ये 90% है हमारा
Attitude, Approach, Thought, Mind
- Set, Sacrifice, Dedication, Habits
इस्यादि।
मित्रों ध्यान रहे जिस तरह Iceberg (हिमशैल)
ने सिर्फ 10% पानी के बाहर और 90% पानी
के अंदर रह कर, इतने बड़े जहाज को डुबो दिया
तो :-
"क्या हम इंसान अपने Hard Work के साथ
साथ अपने अंदर के 90% हिस्से रूपी
Attitude, Approach, Thought, Mind
- Set, Sacrifice, Dedication, Habits
को Positive रखते हुए, अपने बाहर के 10%
हिस्से रूपी Knowledge, Skill,
Discipline, Decision Making को इतना
नहीं बढ़ा सकते कि जिससे हम दुनिया की
कितनी ही बड़ी से बड़ी परिस्थिति को परास्त
कर अपने जीवन की हर ऊंचाइयों को छु जाएँ. "
सिर्फ मेहनत से ही कोई आगे नहीं बढ़ता ये बात
ध्यान रहे. मेहनत (HARDWORK) तो आप
और हम लोगों से ज्यादा मजदूर कर रहा है.
उसमें जब तक हम अपने अंदर का 90% नहीं
झोंकेंगे, तब तक हमारा 10% हिस्सा नहीं
चमकेगा। इसका मतलब साफ़ है :-
SUCCESS = Hardwork + 90% + 10%
आज की तारीख में होशियारी से ज्यादा आल
राउंडर बनने की जरुरत है.
मित्रों Attitude को थोड़ा ज्यादा समझने की
जरुरत है, पूरा का पूरा game हमारी जिंदगी में
इसी Attitude का है.
Attitude मतलब "नज़रिया"।
इसको कुछ example के साथ समझते हैं :-
(1) मान लीजिये आप को करेला पसंद नहीं है
और घर पहुँचते पहुँचते आपको बहुत तेज भूख
लगी है और जैसे ही आपने खाने की प्लेट में
करेला और रोटी देखी, आपकी भूख ही गायब हो
गयी. अब सोचिये अगर राजमा की दाल होती
तो, आप शायद Double खा लेते।
(2) जो रिस्तेदार हमें पसंद नहीं, उनके घर हम
जाना पसंद नहीं करते और जो पसंद है वहां हम
बार बार जाते हैं, हैं तो दोनों रिस्तेदार ही.
(3) Maths मुझे अच्छी नहीं लगती पर मेरे
दोस्त को बहुत अच्छी लगती है, सिर्फ नजरिये
का फर्क है वर्ना आटा तो हम दोनों एक ही
चक्की का खाते हैं.
(4) हम बरसात में थोड़ा सा भी भीग जाएँ तो
परेशानी वर्ना बच्चे तो उसी बारिश में नाचते हैं.
(5) सर्दियों में ठंड ज्यादा हो जाये तो हाई
तोबा वर्ना जुग्गी झोपड़ी में तो बच्चे बिना
स्वेटर के ही घूमते हैं.
(6) एक ही नेता का टीवी में भाषण सुनने पर
मुझे अच्छा और मेरे दोस्त को बुरा लगने लगता
है, पर न तो वो नेता हमें जानता है न हम उससे
कभी मिले हैं.
(7) किसी एक ही जगह पर दोस्तों के साथ
घूमना अच्छा लगता है और उसी जगह पर घर
वालों के साथ बोरियत आने लगती हैं.
(8) ऑफिस में बॉस द्वारा दिया गया काम
कभी तो बहुत मन लगा कर करते हैं और कभी
कुड़ कुड़ कर.
मित्रों यह सब हमारे छोटे से दिमाग का कमाल
है, ये सब हमारे Negative और Positive
नजरिये का कमाल है. हम लोगों की सबसे बड़ी
परेशानी ये है कि हम काम भी कर रहे होते हैं
और उस काम को करते समय उस काम की बुराई
भी कर रहे होते हैं, बस यही Negative
Attitude है. सोचिये अब जब मेहनत
(Hardwork) करनी ही है तो उसको
Positive Attitude के साथ करने में क्या
बुराई है जिससे कि हमारी Knowledge और
Skill में भी इजाफ़ा हो.
मित्रों जिंदगी में नजरिया बदलो, जिंदगी बदल
जाएगी।
स्वामी विवेकानंद ने सही कहा है :-
"ब्रम्हाण्ड की सारी शक्तियां हमारी हैं. वो हमी
हैं जो अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर
रोते हैं कि कितना अन्धकार हैं."
मित्रों हम अपनी पैदाइशी परिस्थितियों में जस
के तस रहकर और उन परिस्थितियों को कोसने
के लिए पैदा नहीं हुए हैं.
हम अपने और अपने से जुड़े तमाम लोगों को उन
परिस्थितियों में से निकालने के लिए पैदा हुए हैं.
सिर्फ कहने और सोचते रहने का नहीं, कुछ कर
गुजरने का समय है.

24/12/2014

ये नव वर्ष हमें स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं
है अपनी ये तो रीत नहीं
है अपना ये व्यवहार नहीं
धरा ठिठुरती है शीत से
आकाश में कोहरा गहरा है
बाग़ बाज़ारों की सरहद पर
सर्द हवा का पहरा है
सूना है प्रकृति का आँगन
कुछ रंग नहीं, उमंग नहीं
हर कोई है घर में दुबका हुआ
नव वर्ष का ये कोई ढंग नहीं
चंद मास अभी इंतज़ार करो
निज मन में तनिक विचार करो
नये साल नया कुछ हो तो सही
क्यों नक़ल में सारी अक्ल बही
उल्लास मंद है जन -मन का
आयी है अभी बहार नहीं
ये नव वर्ष हमें स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं
ये धुंध कुहासा छंटने दो
रातों का राज्य सिमटने दो
प्रकृति का रूप निखरने दो
फागुन का रंग बिखरने दो
प्रकृति दुल्हन का रूप धर
जब स्नेह – सुधा बरसायेगी
शस्य – श्यामला धरती माता
घर -घर खुशहाली लायेगी
तब चैत्र-शुक्ल की प्रथम तिथि
नव वर्ष मनाया जायेगा
आर्यावर्त की पुण्य भूमि पर
जय-गान सुनाया जायेगा
युक्ति – प्रमाण से स्वयंसिद्ध
नव वर्ष हमारा हो प्रसिद्ध
आर्यों की कीर्ति सदा -सदा
नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
अनमोल विरासत के धनिकों को
चाहिये कोई उधार नहीं
ये नव वर्ष हमें स्वीकार नहीं
है अपना ये त्यौहार नहीं
है अपनी ये तो रीत नहीं
है अपना ये व्यवहार नही
=====
२४.१२.२०१४

13/12/2014
11/12/2014

मुलायम सिंह के कहने पर खत्म
किया था धरना
धरने पर बैठे माध्यमिक शिक्षक
संघ (वित्त विहीन गुट) के प्रदेश
अध्यक्ष लालबिहारी यादव ने कहा,
जब बसपा सरकार में हम अनशन पर
बैठे थे तब खुद सपा मुखिया मुलायम
सिंह यादव ने हमें आश्वासन
दिया था कि अनशन खत्म कर दें,
सपा सरकार बनते ही आप
लोगों को मानदेय दिया जाएगा।
पंद्रह दिनों से धरना-प्रदर्शन चल
रहा है लेकिन सरकार की ओर से
कोई भी नुमाइंदा यहां नहीं आया।

30/07/2014

This is the social and professional
site for students, alumni,

Address

Hardoi

Telephone

+915853265230

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SGMInter college Abdulla Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share