Dev Sanskriti Vishwavidyalaya - Leadership

Directions Website Contact the university

Dev Sanskriti Vishwavidyalaya - Leadership Discover DSVV ⬇️
dsvv.ac.in Born out of a unique vision of the Chief Patron Vedmoorti Taponishtha Pt.
(242)

Follow DSVV leadership for updates on institutional engagements, strategic partnerships, keynote addresses, policy dialogues, and initiatives advancing the University’s vision. Sriram Sharma Acharya, the University is an educational institution, which could mold its students into noble and enlightened human beings: selfless, warm-hearted, compassionate and kind individuals. Under the flagship of the mother institution Shantikunj as a part of Shri Ved Mata Gayatri Trust activities, a man-making spiritual academy & Head Quarter of All World Gayatri Pariwar, the foundation of the University was laid down in 1999. The vision became a reality in the month of April 2002, when the University was duly recognized by the University Grants Commission. Unlike most, it caters to all aspects of its students’ lives—academic as well as cultural, spiritual, and social. Along with an excellent domain focused approach, sectoral excellence and a widely knitted outreach connect, we try to build individuals with Spirituality as their locus of control and help them excel as holistic people through our meticulously designed curriculums and dedicated faculty. The lush green 84 acres campus located at the lap of Great Himalayas and the bank of river Ganga, offers a truly world class spiritual ambience for developing talent of very highest caliber. Within a short span of time since its inception in 2002, the University has taken rapid strides towards achieving its goals and has become a leader in imparting Contemporary Education (Shiksha) with Spiritual Wisdom (Vidya).

आयुर्वेद दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ आयुर्वेद भारत की प्राचीन स्वास्थ्य एवं जीवन-दृष्टि है, जो शरीर, मन और जीवनशैली के बी...
23/09/2026

आयुर्वेद दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

आयुर्वेद भारत की प्राचीन स्वास्थ्य एवं जीवन-दृष्टि है, जो शरीर, मन और जीवनशैली के बीच संतुलन स्थापित करने की प्रेरणा देती है।

आइए, भगवान धन्वंतरि की पावन परंपरा से प्रेरणा लेकर स्वस्थ जीवनशैली, प्राकृतिक संतुलन एवं समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लें।

“सर्वे सन्तु निरामयाः” — सभी स्वस्थ एवं निरोगी रहें।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिवार की ओर से आयुर्वेद दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

#आयुर्वेददिवस HolisticHealth HealthyLifestyle DevSanskritiVishwavidyalaya DSVV

जन्मशताब्दी वर्ष के संकल्पों के साथ जापान प्रवास का सार्थक समापन जापान प्रवास के समापन अवसर पर गायत्री परिवार प्रतिनिधि ...
22/09/2026

जन्मशताब्दी वर्ष के संकल्पों के साथ जापान प्रवास का सार्थक समापन

जापान प्रवास के समापन अवसर पर गायत्री परिवार प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ गोष्ठी संपन्न हुई। इस अवसर पर शांतिकुंज की केंद्रीय टोली भी उपस्थित रही। जन्मशताब्दी वर्ष के विविध आयोजनों एवं आगामी गतिविधियों के संदर्भ में कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श के साथ जापान की धरती पर प्रथम एवं नवनिर्मित माँ गायत्री मंदिर की आगामी व्यवस्थाओं, संचालन एवं उससे संबंधित विभिन्न गतिविधियों के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा जन्मशताब्दी वर्ष के संकल्पों को सेवा, साधना और संगठनात्मक सक्रियता के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपने संकल्प को और सुदृढ़ किया।

जापान में माँ गायत्री की प्राण-प्रतिष्ठाजापान प्रवास के क्रम में गायत्री परिवार प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या जी की गरिमाम...
21/09/2026

जापान में माँ गायत्री की प्राण-प्रतिष्ठा

जापान प्रवास के क्रम में गायत्री परिवार प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं शांतिकुंज केंद्रीय टोली की सहभागिता में टोक्यो में जापान के प्रथम माँ गायत्री मंदिर की पावन प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। जापान की धरती पर माँ गायत्री के इस प्रथम मंदिर में विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा एवं 11-कुंडीय यज्ञ श्रद्धा, साधना और आध्यात्मिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष के पावन अवसर से जुड़ा यह आयोजन गायत्री साधना के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अवसर रहा।

टाइफून-25 के प्रभाव से टोक्यो में हो रही भारी वर्षा के बीच भी श्रद्धा, साधना और संकल्प का क्रम अविचल बना रहा तथा यज्ञ निर्विघ्न एवं पूर्ण गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। माँ गायत्री के चरणों में विश्वशांति, मानवता के कल्याण, सद्भावना एवं आध्यात्मिक चेतना के विस्तार की मंगलकामना की गई।

यह पावन अवसर जापान की धरती पर गायत्री साधना की अखण्ड ज्योति को और अधिक प्रचण्ड करने तथा पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी के विचारों को विश्वमानव तक पहुँचाने के संकल्प को सुदृढ़ करने वाला रहा।

PPT, क्विज और JAM के माध्यम से युवाओं ने साझा किए नशामुक्ति के विचारयुवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, नशामुक्ति के उपायों ए...
21/09/2026

PPT, क्विज और JAM के माध्यम से युवाओं ने साझा किए नशामुक्ति के विचार

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, नशामुक्ति के उपायों एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विशेष अभियान आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, उपाध्यक्ष, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 1,000 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए PPT Presentation, Quiz एवं JAM (Just A Minute) जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। PPT प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के कारणों, उसके दुष्प्रभावों, नशामुक्ति के उपायों एवं इससे बचाव के विभिन्न समाधानों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान एवं जागरूकता का परीक्षण किया गया। वहीं JAM गतिविधि में युवाओं ने नशामुक्ति, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे की समस्या को समझने, उसके समाधान पर विचार करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अपनी भूमिका निभाने का अवसर प्रदान किया गया।

देव संस्कृति स्पोर्ट्स लीग में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साहयुवाओं की ऊर्जा को स्वस्थ एवं रचनात्मक दिशा देने के उद्देश्...
21/09/2026

देव संस्कृति स्पोर्ट्स लीग में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

युवाओं की ऊर्जा को स्वस्थ एवं रचनात्मक दिशा देने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विशेष अभियान आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, उपाध्यक्ष, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 1,000 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत देव संस्कृति स्पोर्ट्स लीग का आयोजन किया गया, जिसमें खो-खो, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना, सहयोग, नेतृत्व एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के महत्व से अवगत कराया गया। युवाओं को अपनी ऊर्जा एवं क्षमता को नशे जैसी हानिकारक आदतों से दूर रखते हुए खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

देव संस्कृति स्पोर्ट्स लीग के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास किया जा सकता है।

ध्यान एवं नाद योग के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली का संदेशयुवाओं को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली से ...
21/09/2026

ध्यान एवं नाद योग के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली का संदेश

युवाओं को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विशेष अभियान आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, उपाध्यक्ष, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 1,000 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए मातृभूमि मंडपम् में ध्यान का आयोजन किया गया। ध्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मसंयम, एकाग्रता, मानसिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया।

इसके साथ ही प्रवेश्वर महाकाल प्रांगण में नाद योग ध्यान का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने नाद एवं ध्यान के माध्यम से आंतरिक शांति और एकाग्रता का अनुभव किया। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी हानिकारक आदतों से दूर रखते हुए अपनी ऊर्जा को आत्मविकास एवं सकारात्मक कार्यों की ओर लगाने के लिए प्रेरित करना था।

ध्यान एवं नाद योग जैसी गतिविधियाँ युवाओं को अपने मन एवं व्यवहार पर संयम स्थापित करने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने की दिशा में प्रेरित करती हैं।

नुक्कड़ नाटक और गीतों से दिया नशामुक्ति का संदेशयुवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सकारात्मक ए...
20/09/2026

नुक्कड़ नाटक और गीतों से दिया नशामुक्ति का संदेश

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विशेष अभियान आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, उपाध्यक्ष, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 1,000 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा दो स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की आदत से होने वाले व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने जीवन में सकारात्मक आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्ति गीतों की भी प्रस्तुति दी गई। गीतों एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के माध्यम से नशामुक्त जीवन का संदेश युवाओं तक रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से पहुँचाया गया।

नुक्कड़ नाटक एवं गीतों के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि उनकी ऊर्जा और प्रतिभा नशे जैसी आदतों में नहीं, बल्कि शिक्षा, कला, खेल, सेवा और समाज निर्माण जैसे सार्थक कार्यों में लगनी चाहिए।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय में विराट जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्पयुवाओं को नशे से दूर रखने औ...
20/09/2026

देव संस्कृति विश्वविद्यालय में विराट जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा देने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह विशेष अभियान आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी, उपाध्यक्ष, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 1,000 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में विराट जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने नशे के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न संदेशों एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से सहभागिता की। रैली के माध्यम से युवाओं को नशे जैसी हानिकारक आदतों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कला, सेवा, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण जैसे रचनात्मक कार्यों में लगाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

यह पहल युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने तथा उनकी ऊर्जा एवं प्रतिभा को सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रही।

Meaningful Interaction with Community Leaders in TokyoDuring the Japan visit of Gayatri Pariwar representative Dr. Chinm...
20/09/2026

Meaningful Interaction with Community Leaders in Tokyo

During the Japan visit of Gayatri Pariwar representative Dr. Chinmay Pandya, a warm and meaningful interaction was held with community leaders in Tokyo. The meeting provided an enriching opportunity to exchange thoughts on the timeless values of Indian culture, human dignity, harmony, compassion, and the spirit of Vasudhaiva Kutumbakam.

The interaction also focused on strengthening people-to-people connections, deepening cultural understanding between India and Japan, and fostering shared values that contribute towards peace, harmony, and the welfare of humanity.

पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पावन जयंती पर कोटिशः नमन। 🙏गुरुदेव का जीवन केवल एक महापुरुष की जीवनगाथा नही...
20/09/2026

पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पावन जयंती पर कोटिशः नमन। 🙏

गुरुदेव का जीवन केवल एक महापुरुष की जीवनगाथा नहीं, बल्कि उस युग चेतना की अभिव्यक्ति था, जिसने मानवता को आत्मनिर्माण और युग निर्माण का मार्ग दिखाया।

उनकी साधना में तप था, उनके विचारों में क्रांति थी और उनकी लेखनी में समाज को नई दिशा देने की शक्ति थी। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मनुष्य के भीतर छिपी दिव्यता को जगाने और उसे श्रेष्ठ कर्मों की ओर प्रेरित करने में समर्पित कर दिया।

गायत्री साधना, यज्ञ, स्वाध्याय और सेवा को जीवन का आधार बनाकर उन्होंने यह संदेश दिया कि सच्चा परिवर्तन बाहर नहीं, सबसे पहले हमारे भीतर शुरू होता है।

उनका जीवन हमें आज भी प्रेरणा देता है कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी हों, विचारों और कर्मों में परिवर्तन लाकर जीवन को नई दिशा दी जा सकती है।

उनकी जयंती केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि अपने जीवन में उनके विचारों को उतारने का संकल्प है।

“हम बदलेंगे, युग बदलेगा।”
आइए, इस विचार को केवल शब्दों तक सीमित न रखकर अपने जीवन और कर्मों का हिस्सा बनाएं।

पूज्य गुरुदेव को उनकी पावन जयंती पर शत्-शत् नमन। 🙏

Address

Gayatrikunj-Shantikunj
Haridwar
249411

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9:30am - 5pm
Friday 9:30am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dev Sanskriti Vishwavidyalaya - Leadership posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to Dev Sanskriti Vishwavidyalaya - Leadership:

Shortcuts

Share