22/04/2015
Sports - खेलों की पुरस्कार राशि बढ़ी
ग्रामीण आंचल में छुपी हुई प्रतिभाओं को तराशने व खेलों
को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने नई
हरियाणा खेल नीति शुरू की है, जिसके सकारात्मक
परिणाम सामने आ रहे है। हरियाणा खेल नीति के तहत
ओलम्पिक व पैरा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक
विजेता और भाग लेने पर पांच करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ रुपये,
तीन करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़, दो करोड़ से बढ़ाकर ढाई
करोड़ तथा 11 लाख से बढ़ाकर 15
लाख रुपये तक करने की घोषणा की है। एशियन व पैरा एशियन खेलों
में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता और भाग लेने पर क्रमश: तीन
करोड़, डेढ़ करोड़ व 75 लाख और रुपये दिये जायेंगे। राष्ट्रमंडल व पैरा
राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता और भाग लेने पर
क्रमश: डेढ़ करोड़, 75 लाख व 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। विश्व कप
प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता और भाग लेने पर
क्रमश: 25 लाख, 20 लाख, 15 लाख रुपये व साढ़े 7 लाख रुपये दिये
जायेंगे। पैरा विश्वकप प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक
विजेता और भाग लेने पर क्र मश: 20 लाख, 15 लाख, 10 लाख रुपये
तथा प्रतिभागी को 3 लाख रुपये दिए जाएंगे। विश्वस्तर के
विश्वविद्यालय खेलों और प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत, कांस्य
पदक विजेता को क्रमश: सात लाख, पांच लाख, तीन लाख रुपये
दिए जायेंगे। युवा ओलंपिक खेलों में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता
को क्र मश: 10 लाख, साढे 7 लाख, 5 लाख रुपये दिये जाएंगे। युवा
एशियन खेलों में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता को सात लाख, 5
लाख व 3 लाख रुपये दिये जायेंगे। एशियन व राष्ट्रमंडल खेलों में
स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता को क्र मश: 5 लाख, 4 लाख, तीन
लाख रुपये दिए जायेंगे। युवा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत कांस्य
पदक विजेता को क्र मश: पांच लाख, तीन लाख व दो लाख रुपये
दिये जायेंगे। राष्ट्रीय व पैरा राष्ट्रीय खेलों में विजेता को
स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता को क्रमश: पांच लाख, तीन लाख व
दो लाख रुपये दिये जायेंगे। राष्ट्रीय और पैरा राष्ट्रीय
प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता क्र मश: तीन
लाख, दो लाख, एक लाख रुपये दिये जायेंगे। राष्ट्रीय स्कूल खेल
प्रतियोगिताओें में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता को क्रमश: 50
हजार, 30 हजार व 20 हजार रुपये दिए जायेंगे। इसी प्रकार अखिल
भारतीय अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत, कांस्य
पदक विजेता को 50 हजार, 30 हजार व 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।
राष्ट्रीय महिला खेल पर्व में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता को
50 हजार, 30 हजार व 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।