National Service Scheme Cell, Maharshi Dayanand University, Rohtak

  • Home
  • India
  • Haryana
  • National Service Scheme Cell, Maharshi Dayanand University, Rohtak

National Service Scheme Cell, Maharshi Dayanand University, Rohtak Official Page of National Service Scheme Cell, Maharshi Dayanand University, Rohtak

NSS_GC Palwal
23/04/2026

NSS_GC Palwal

NSS unit II_GGDSD College Palwal“Reimagine Equality”Online Poster Making Competition(April 14, 2026)Marking the Celebrat...
20/04/2026

NSS unit II_GGDSD College Palwal
“Reimagine Equality”
Online Poster Making Competition
(April 14, 2026)
Marking the Celebration of Birth Anniversary of
Babasaheb Bhimrao Ramji Ambedkar

*NGF Degree College, Palwal | NSS Unit*On the birth anniversary (14-04-2026) of Bharat Ratna *Dr. B.R. Ambedkar*, our NS...
20/04/2026

*NGF Degree College, Palwal | NSS Unit*

On the birth anniversary (14-04-2026) of Bharat Ratna *Dr. B.R. Ambedkar*, our NSS volunteers give heartfelt floral tribute and took a solemn pledge to uphold his ideals of *equality, justice, education, and social harmony*.

11/04/2026

True to the NSS motto, the NSS volunteers of Maharshi Dayanand University are on the ground, putting the needs of the community before their own. Every food packet delivered is a step toward a world where no one goes hungry.

10/04/2026

एमडीयू में डॉ. अंजू पंवार बनीं डिप्टी एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर

रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा ने गणित विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजू पंवार को डिप्टी एनएसएस (नेशनल सर्विस स्कीम) प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। कुलसचिव डॉ कृष्णकांत ने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त दी गई है।

एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो. सविता राठी ने डॉ. अंजू पंवार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. पंवार के नेतृत्व और अनुभव से विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई को नई दिशा मिलेगी और छात्र-छात्राओं की भागीदारी में भी वृद्धि होगी।

डॉ. अंजू पंवार ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वे विद्यार्थियों को समाजसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता अभियानों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करेंगी। साथ ही, एनएसएस के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं अधिकारियों ने भी डॉ. अंजू पंवार को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

07/04/2026

सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक चयन प्रक्रिया का आयोजन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना सेल द्वारा आज सत्र 2024-25 के लिए जिला एवं विश्वविद्यालय स्तर पर "सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक" चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया का संचालन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें विभिन्न जिलों के समन्वयकों डॉ. अभिमन्यु मलिक (सोनीपत), डॉ. मनीषा (रोहतक), डॉ. विनिता सप्रा (पलवल), डॉ. रेनू (झज्जर) एवं डॉ. जितेंद्र ढुल (फरीदाबाद) ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं प्रभावी बनाया।

चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पाँच जिलों के कुल 22 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके सामाजिक सरोकारों, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, नवाचार तथा एन एस एस गतिविधियों में योगदान के आधार पर अत्यंत सूक्ष्म एवं गहन रूप से किया गया।

इस प्रक्रिया में रोहतक से सुजीत (गणित विभाग), मोनू (शिक्षा विभाग) एवं राघव ( यू आई ई टी म द वि ), सोनीपत से अलंकृता त्यागी( जीवीएम महिला महाविद्यालय) , फरीदाबाद से जतिन ( अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़), झज्जर से अस्तुति ( वी ए एस एम एम बहादुरगढ़) तथा पलवल से विष्णु ( एन जी एफ डिग्री महाविद्यालय) को "जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वहीं विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग में सुजीत (गणित विभाग, एमडीयू), मोनू (शिक्षा विभाग, एमडीयू) एवं राघव (यूआईईटी, एमडीयू) को "सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक" के रूप में चयनित किया गया। महिला वर्ग में अलंकृता त्यागी (जीवीएम गर्ल्स महाविद्यालय, सोनीपत), भूमिका (हिंदू गर्ल्स महाविद्यालय, सोनीपत) एवं तनिषा (अग्रवाल महाविद्यालय, बल्लभगढ़) को विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रो. सविता राठी ने चयनित स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ये युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के सशक्त संवाहक हैं, जो अपने निस्वार्थ सेवा भाव, अनुशासन एवं समर्पण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन स्वयंसेवकों ने अपने कार्यों से सेवा, समर्पण और सामाजिक चेतना का परचम लहराते हुए अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
अंत में उन्होंने सभी चयनित स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा के पथ पर अग्रसर रहेंगे।

25/03/2026
18/03/2026

राष्ट्रीय एकता शिविर में एमडीयू के मोनू बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक

रोहतक। नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) के तहत 12 से 18 मार्च तक जेएसएस कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, मैसूरु में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर 2026 में महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी के स्वयंसेवक मोनू को बेस्ट वॉलंटियर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय एकता शिविर में हरियाणा की टीम के सदस्य रहे स्वयंसेवक मोनू को कैंप में उनकी सक्रिय भागीदारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए बेस्ट वॉलंटियर अवॉर्ड मिला। शिविर में हरियाणा टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। डिबेट प्रतियोगिता में स्वयंसेविका इशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व क्षमता का परिचय दिया, जबकि सुजीत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं पिक एंड स्पीक प्रतियोगिता में गोलू झा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर टीम के लिए एक और उपलब्धि जोड़ी।

क्षेत्रीय निदेशालय एनएसएस, नई दिल्ली के अंतर्गत राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में हरियाणा टीम इस शिविर में शामिल हुई। उन्होंने स्वयंसेवकों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और देश की विविधता को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। एमडीयू की एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी ने भी स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी न केवल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सेवा और सामाजिक जागरूकता के सशक्त प्रतिनिधि बनकर उभर रहे हैं।

17/03/2026
14/03/2026

Semi classical dance performance by Reshunk Sharma from Govt. PG college for women Rohtak at NIC CDLU Sirsa

Address

2nd Floor, Student Activity Centre, NSS Cell, MDU, Rohtak
Haryana
124001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Service Scheme Cell, Maharshi Dayanand University, Rohtak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share