Institution Innovation Council -IIC,Annada College, Hazaribagh

Institution Innovation Council -IIC,Annada College, Hazaribagh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Institution Innovation Council -IIC,Annada College, Hazaribagh, College & University, Annada College, Guru Govind Singh Road, Hazaribagh.

Tree Plantation program by Eco club
01/09/2025

Tree Plantation program by Eco club

Science Exhibition 2025
11/03/2025

Science Exhibition 2025

*उद्यमिता कौशल दृष्टिकोण और व्यवहार विकास पर कार्यशाला में भाग लेकर लौटे अन्नदा महाविद्यालय के छात्रों में दिखा उत्साह* ...
02/03/2025

*उद्यमिता कौशल दृष्टिकोण और व्यवहार विकास पर कार्यशाला में भाग लेकर लौटे अन्नदा महाविद्यालय के छात्रों में दिखा उत्साह*
******************************************
DATE: 07/02/25 TO 10/07/25

आईआईटी खड़गपुर द्वारा उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ पर अन्नदा महाविद्यालय हजारीबाग बीबीए, बीसीए के छात्रों ने "उद्यमिता कौशल दृष्टिकोण और व्यवहार विकास" पर एक कार्यशाला में भाग लिया।शैक्षणिक भ्रमण टीम का समन्वय महाविद्यालय प्राचार्य ने प्रबंधन विभाग के डॉ विवेक तथा बीसीए विभाग के संजीव चटर्जी के नेतृत्व में किया जिसमें 47 छात्रों के अलावा दो टेक्निकल स्टाफ के तौर पर अनिकेत एवं निलॉय चटर्जी तथा सहायक पंकज थे। लौटे छात्रों ने कहा कि यह शैक्षणिक यात्रा काफी ज्ञानवर्धक रहा जिसमें हमलोगों ने उद्यमिता का अर्थ, उद्यमिता का महत्व और राष्ट्र के आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में सिखा। साथ ही उद्यमशीलता के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल है जैसे संचार कौशल, निर्णय लेने के कौशल, बिक्री कौशल और रणनीतिक कौशल जैसे कुछ महत्वपूर्ण कौशलों के अलावा आर्टिफिशियल इंटलीजेंस का इस्तेमाल को भी जानने का मौका मिला जो उद्यम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। डॉ विवेक ने कहा कि छात्रों ने सत्र में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों ने उद्यमशीलता गतिविधियों में गहरी रुचि दिखाई क्योंकि उनमें से कई का उद्देश्य भविष्य में अपना खुद का स्टार्ट-अप शुरू करना है। कार्यशाला अत्यधिक संवादात्मक थी। प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी महाविद्यालय टीम के सकुशल लौटने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए
कहा कि यह भ्रमण उद्यमशीलता के प्रति विद्यार्थियों की सोच को बदलने में सहायक होगा जिससे वे आत्मविश्वास के साथ सफल उद्यमी बन सकेंगे। उद्यमशीलता कौशल विकसित करने से न केवल छात्रों को अपने भविष्य के लिए विकल्प मिलते हैं - बल्कि इससे उन्हें समस्या समाधान, आलोचनात्मक सोच, टीमवर्क और लचीलापन सहित वास्तविक जीवन कौशल को निखारने में भी मदद मिलती है।
समावेशिता को प्राथमिकता दें छात्रों को अपने स्वयं के विचार सामने लाएं।

*अन्नदा महाविद्यालय हजारीबाग में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन* *******************************************28/02/2025, दिन ...
02/03/2025

*अन्नदा महाविद्यालय हजारीबाग में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन*
*******************************************

28/02/2025, दिन शुक्रवार को अन्नदा महाविद्यालय हजारीबाग में विज्ञान संकाय के बच्चों द्वारा वैज्ञानिक सीoवीo रमण के जन्मोत्सव राष्टीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुरेशचंद्र जैन पूर्व विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग, विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग उपस्थित थे। कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में प्राचार्य डॉ मुखर्जी तथा मुख्य अतिथि डॉ एस सी जैन ने संयुक्त रूप से सीoवीo रमन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।सभी अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी ने अध्यक्षीय भाषण में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनको बधाई दी तथा भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करवाने का आश्वासन दिया ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। प्राचार्य डॉ मुखर्जी ने कहा कि विद्यार्थी कड़ी मेहनत व अनुशासन के बल पर अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। इस तरह की प्रदर्शनी भविष्य के नए वैज्ञानिक व शोधकर्ता तैयार करती है। हमारी युवा शक्ति विज्ञान के क्षेत्र में सही दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यअतिथि डॉ. सुरेश जैन ने कहा कि व्यक्ति वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपना कर समाज को नई दिशा दे सकता है। कोई भी चीज हमें तभी माननी चाहिए जब वह विज्ञान की कसौटी व तार्किकता पर खरी उतरती हो। आधुनिक युग में सभी के लिए विज्ञान व तकनीकी का अत्यधिक महत्व है।
प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के 60 विद्यार्थियों ने 20 मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया इसमें सड़क सुरक्षा, सौर मंडल, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी, सौर ऊर्जा, दांतो के प्रकार, सौर मंडल, रेन हार्वेस्टिंग, सेव अर्थ, ग्लोब, वोलकेनो, वाटर कूलर, घरों के प्रकार, जल संरक्षण, खाद्य श्रृंखला, दिन रात, चंद्रयान-3 सहित आर्टिफिशियल इंटलीजेंस जैसे अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया। विभिन्न प्रस्तुत मॉडलों पर अपने विचार सांझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इन सभी मॉडल को धरातल पर विज्ञान व प्रकृति को तालमेल के साथ विकास के सही रास्ते पर लाया जा सकता है, जो आज की आवश्यकता है। उन्होंने प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी सहित सभी विज्ञान विभागाध्यक्ष व विद्यार्थियों का इस सुन्दर व वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदर्शित करने के लिए धन्यवाद किया।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल के माध्यम से साइंस के माध्यम से जीवन में होने वाले बदलावों व भविष्य की जरूरतों को दर्शाया है। प्रो इंचार्ज डॉ सुभाष कुमार ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में साइंस के प्रति जागरुकता लाना है। प्रदर्शनी में भाग लेने से विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा निकलकर सामने आएगी। मॉडल के माध्यम से विद्यार्थी अपने कौशल को बाहर निकालते हैं। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किए गए हैं जिनके माध्यम से एक नया संदेश दिया गया है।प्रदर्शनी में प्रथम स्थान बायोटेक के वाटर प्यूरीफिकेशन (लक्ष्मी वर्मा,संध्या कुमारी,लता साहु ) द्वितीय स्थान पर जंतु विज्ञान के सिकल सेल एनीमिया (मानसी पाठक,शिवानी कुमारी) वहीं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से रसायन शास्त्र के एटॉमिक मॉडल( अंतरा कुमारी,विद्या कुमारी) तथा बॉटनी विभाग के नवीकरणीय ऊर्जा (आयुषी कुमारी) को मिला। तीनों विजेता को प्राचार्य द्वारा प्रथम 2000, द्वितीय 1500, तृतीय को 1000 नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर डॉ जे पी सान्याल,डॉ अजीत श्रीवास्तव,डॉ मीना श्रीवास्तव,डॉ नौशाद अनवर,डॉ सोमेन चंद्रा,डॉ छाया सिंह,डॉ ललिता राणा,डॉ विश्वरंजन,डॉ आर पी सिंहा,डॉ विश्वजीतधर, डॉ बरनांगो,डॉ बादल, डॉ कृष्णा,डॉ विवेक ,डॉ प्रेरणा, डॉ आकाश, डॉ राजीव ,डॉ सुचोरिता,पी के पाण्डेय, अमीत कुमार,सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन क्विज प्रतियोगिता द्वारा किया गया।सभी प्रतिभागी छात्र व छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।

16/01/2025

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2025 , 16 जनवरी
--------------------------------------------------------
अन्नदा महाविद्यालय इनोवेशन इंस्टिट्यूट कौंसिल के प्रेजिडेंट डॉक्टर बंशीधर रूखियार ने कार्यक्रम में रखें अपने विचार .....

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2025 ************************आज अन्नदा महाविद्यालय के इंस्टिट्यूट इनोवेशन कौंसिल के सदस्यों द्व...
16/01/2025

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2025
************************
आज अन्नदा महाविद्यालय के इंस्टिट्यूट इनोवेशन कौंसिल के सदस्यों द्वारा "राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस" पर एक विचार विमर्श की संगोष्ठी का आयोजन किया जिसके मुख्य वक्ता थे महाविद्यालय के इंस्टिट्यूट इनोवेशन कौंसिल के प्रेजिडेंट डॉ बंशीधर रुखियार जिन्होंने बताया किराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2025 , जिसे “उद्यमोत्सव 2025” के नाम से भी जाना जाता है , स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन करने के लिए सरकार की पहलों पर प्रकाश डालेगा। यह दिन आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और महत्वाकांक्षी उद्यमियों को प्रेरित करने में स्टार्टअप के योगदान को रेखांकित करता है।
इस कार्यक्रम में डॉ पी के सिंह,डॉबरनांगो बनर्जी, डॉ कृष्ण कुमार यादव, डॉ पंकज कुमार पंकज, डॉ बादल रक्षित, डॉ आकाश गोरोई, डॉ विवेक, डॉ राजीव रंजन, श्री संजीव चटर्जी एवं श्रीमती दीप्ती रश्मि ने भाग लिया I

WORKSHOP ON "INTELLECTUAL PROPERTY RIGHTS" IN COLLABORATION WITH IIC Institution Innovation Council -IIC,Annada College,...
10/01/2025

WORKSHOP ON "INTELLECTUAL PROPERTY RIGHTS" IN COLLABORATION WITH IIC Institution Innovation Council -IIC,Annada College, Hazaribagh
********************************************
A workshop on IPR was organized at Annada College, Hazaribag in collaboration with IIC, Annada College, Hazaribag to make students aware regarding patents and related laws.
Venue: SEMINAR HALL (BCA)
Date : 10/01/2025 (THU)
Attendance : SIXTY students from vocational course.
Key Speaker : Dr. Vivek (Assistant Professor, Department of Management, Annada College, Hazaribag)

प्रेस कॉन्फ्रेंस**************नेशनल सेमीनार 2024ON 19-20 DECEMBER'2024
17/12/2024

प्रेस कॉन्फ्रेंस
**************
नेशनल सेमीनार 2024
ON 19-20 DECEMBER'2024

NATIONAL SEMINAR'2024 (BROCHURE)Annada College, Hazaribag ON 19-20 DECEMBER'2024
16/12/2024

NATIONAL SEMINAR'2024 (BROCHURE)
Annada College, Hazaribag ON 19-20 DECEMBER'2024

NATIONAL SEMINAR'2024Annada College, Hazaribag ON 19-20 DECEMBER'2024
16/12/2024

NATIONAL SEMINAR'2024
Annada College, Hazaribag ON 19-20 DECEMBER'2024

Address

Annada College, Guru Govind Singh Road
Hazaribagh
825301

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Institution Innovation Council -IIC,Annada College, Hazaribagh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share