24/09/2026
NSS के 57वें स्थापना दिवस का आयोजन
दिनांक: 24.09.2026 को श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सामाजिक सेवा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। NSS स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।