02/10/2026
*कार्यालय प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय हिण्डौन सिटी
आदरणीय सम्पादक महोदय
सादर प्रकाशनार्थ*
*गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित*
हिंडौन सिटी। राजकीय महाविद्यालय, हिंडौन सिटी में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पप्पू राम कोली ने अपने उद्बोधन में गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन-आदर्शों—सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा—को विद्यार्थियों के जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया।
इसके पश्चात डॉ. अनिल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता संबंधी विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. गंगाराम मीणा ने अपने उद्बोधन में लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को रेखांकित करते हुए उनके प्रसिद्ध नारे “जय जवान, जय किसान” की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दीं और अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण मंच-संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ. यशोदा कुमारी ने किया। उन्होंने दोनों महान विभूतियों के जीवन एवं विचारों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अंत में सभी ने गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन में कार्यक्रम अधिकारी शालिनी गुप्ता ने राष्ट्रहित एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने के संदेश के साथ सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर डॉ. रामप्रताप मीणा, डॉ. उपमा मीणा, डॉ. राजकुमारी, डॉ. मोनिका मीणा, श्री सुमित विरेटिया, श्रीमती रेखा मीणा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे !