12/08/2022
दे अ वि वि - माते. सुगनीदेवी कन्या महाविद्यालय इन्दौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दि. 6 अगस्त 2022 को महाविद्यालय परिसर में वृहत हरियाली महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आम, जामुन, जाम, आंवला, पारिजात एवं अशोक के 120 पौधें परिसर में लगाए गए। साथ ही स्वयंसेवकों ने एक पौधें की जिम्मेदारी ली तथा अंकुर एप पर इसे दर्ज भी किया।