20/10/2023
जबलपुर कॉलेज ऑफ कम्प्यूटर्स एंड कम्युनिकेशन (जेसीसीसी) में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन होटल ब्लुमिन में महाविद्यालय के प्रबंधक श्री बम्लेश्वर
राव श्री राकेश पिल्ले तथा सुश्री अर्पणा शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पवन माहुरे की अध्यक्षता में तथा कार्यक्रम का संचालन श्रीमति शिल्पी शर्मा ने किया। कार्यक्रम महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की श्रीमति शिल्पी शर्मा के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ महाआरती से किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्र से आये हुऐ अतिथि के स्वागत उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में गरबा, डांडिया की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रध्यापक श्री हर्षित सक्सेना, श्रीमति पूनम श्रीवास, श्रीमति वर्षा झारिया, श्रीमति भावना सोनी, सुश्री शालिनी लोधी, श्रीमति प्रेरणा चतुर्वेदी ,सुश्री कंजतिका ठकुरिया, सुश्री साक्षी विश्वकर्मा, सुश्री आयुशी गौतम, श्री मयंक लाडगे, श्री सोमेश अग्रवाल, श्री सौमित्र चक्रवर्ती, श्री आशुतोश दुबे, सुश्री कीर्ति शुक्ला आदि उपस्थित रहें।
रासयो के स्वयं सेवको पायल तामिया, आकाश तिवारी, शिवानी गुप्ता, अमन दुबे, कुमकुम रजक का विशेष योगदान रहा ।एलिस सोनी ,अनुज लोधी, आस्था अग्रहरी, शुभांग विरह, चंदा झारिया श्रुताली, धारणा, मयंक, प्रज्ञा ,प्रतीक आदि बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
गरबा महोत्सव में बेस्ट गरबा मेल पीयूष केसरवानी, बेस्ट गरबा फीमेल आस्था अग्रहरि, बेस्ट ड्रेस अप मेल आयुष रंजन राय ,बेस्ट ड्रेस अप फीमेल धरना तोतलानी तथा बेस्ट गरबा डुएट का पुरस्कार अनुज लोधी तथा एलिस सोनी को दिया गया।
-24 -24