20/09/2026
प्रतिवेदन
दिनांक : 17/09/2026
आज दिनांक 17/09/2026 को कार्यालय निदेशक, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा विभाग, सतपुड़ा भवन, भोपाल (मध्य प्रदेश) के पत्र क्रमांक 412/483/विवेकानंद/2026, भोपाल, दिनांक 19/08/2026, योजना क्रमांक 7851 के अंतर्गत अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण – आर्टिफिशियल ज्वेलरी मेकिंग हेतु शासकीय महाविद्यालय गढ़ा, जबलपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री विवेक चौबे की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं के पंजीयन, प्रशिक्षण कार्यक्रम के परिचय एवं परिचर्चा के साथ किया गया।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी श्री गर्जन सिंह मरावी ने अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के अंतर्गत आर्टिफिशियल ज्वेलरी मेकिंग के उद्देश्य, स्वरोजगार एवं रोजगार की संभावनाओं तथा प्रशिक्षण से प्राप्त होने वाले लाभों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के माध्यम से कौशल विकास कर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के डॉ. रंजना जैन, श्रीमती दुर्गेश, सुश्री सुमेधा गुप्ता एवं श्री देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी मेकिंग प्रशिक्षण के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने एवं इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अपना पंजीयन कराया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कौशल विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार के प्रति जागरूकता उत्पन्न हुई।
इस प्रकार अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण – आर्टिफिशियल ज्वेलरी मेकिंग कार्यक्रम का प्रारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक किया गया।
प्रतिवेदक
श्री गर्जन सिंह मरावी
प्रभारी
स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम
शासकीय महाविद्यालय गढ़ा, जबलपुर