16/10/2026
🩺 विश्व एनेस्थीसिया दिवस का आयोजन – SSMCH, जबलपुर
सुख सागर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जबलपुर में 16 अक्टूबर को विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर मरीजों की सुरक्षा एवं आपातकालीन चिकित्सा जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. कवीनेट खन्ना (ट्रस्टी), डॉ. अर्जुन सक्सेना (HOD, सर्जरी) एवं डॉ. निपुण अग्रवाल (HOD, पल्मोनोलॉजी) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे:
🔹 हार्ट अटैक की स्थिति का प्रदर्शन एवं ओटी स्टाफ एवम मेडिकल छात्रों द्वारा।
🔹 डॉ. देवेश कुमार एवं टीम द्वारा सीपीआर प्रशिक्षण।
🔹 हार्ट अटैक फर्स्ट एड किट का वितरण।
कार्यक्रम का आयोजन एनेस्थीसिया विभाग द्वारा किया गया। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. शरद चंद्रिका मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
💙 सुरक्षित एनेस्थीसिया, सुरक्षित सर्जरी, स्वस्थ भविष्य।