01/12/2025
निर्भीक छात्र नेता ऋषि कुमार लड़ेगा पंचायत चुनाव — जिला परिषद क्षेत्र संख्या-16, मधुबनी।
दुल्लीपट्टी पंचायत निवासी ऋषि कुमार ने 2026 के जिला परिषद चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। घोषणा के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है और युवा नेतृत्व की वजह से मुकाबला अधिक दिलचस्प माना जा रहा है।
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय छात्र नेता ऋषि कुमार ने मिथिला स्टूडेंट यूनियन में
जयनगर प्रखंड अध्यक्ष, डी.बी. कॉलेज प्रभारी, मधुबनी जिला प्रभारी, दिल्ली प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता जैसी जिम्मेदारियाँ निभाईं।
2019 में वे डी.बी. कॉलेज, जयनगर के छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए और छात्र आंदोलनों में उनकी निर्भीक भूमिका विशेष रही।
छात्र राजनीति के बाद वे ABVP से जुड़े और आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता बने।
वे खजौली के लोकप्रिय विधायक एवं मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, तथा राजनगर के युवा विधायक सुजीत पासवान के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।
युवा कार्यकर्ताओं और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ ने उन्हें एक जमीनी युवा नेता के रूप में पहचान दी है।
अपनी घोषणा में ऋषि कुमार ने कहा कि वे शिक्षा, युवा सहभागिता, स्थानीय जरूरतों, पारदर्शिता और जनभागीदारी को प्राथमिकता देंगे।
Rishi Kumar We Support Rishi