15/12/2021
जमुई विधान सभा अंतर्गत बेला ग्राम में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे जी, माननीय भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी जी, स्वास्थ्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत जी, माननीय मंत्री श्री सुमित सिंह जी, माननीय सांसद श्री चिराग पासवान जी, पूर्व मंत्री एवं माननीय विधायक श्री दामोदर रावत जी, माननीय विधायक श्री प्रफुल्ल मांझी जी, वरीय पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जमुई की सम्मानित जनता इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह जी एवं जदयू जिलाध्यक्ष श्री शंभू शरण जी भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने। जमुई की धरती पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण का हम सब जमुई वासियों के सपने की आधारशिला आज रखी गई। जमुई जिले के हरेक नागरिक के लिए आज खुशी का दिन रहा।
#श्रेयसी #जमुई #भाजपा #बिहार_की_बेटी #बीजेपी #बिहार #मेडिकल_कॉलेज