𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘

  • Home
  • India
  • Jaunpur
  • 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘

𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘 Continuous qualitative and quantitative growth, excellence in academic and administrative activities

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एनसीसी शिविर में अनुशासन और नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त करते कैडेट।
20/06/2026

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एनसीसी शिविर में अनुशासन और नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त करते कैडेट।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया संस्थान के निदेशक बने प्रो. मिथिलेश सिंहजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पू...
17/06/2026

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया संस्थान के निदेशक बने प्रो. मिथिलेश सिंह
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया संस्थान के निदेशक पद का कार्यभार प्रो. मिथिलेश सिंह ने ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह तथा वित्त अधिकारी श्री आत्म प्रकाश धर द्विवेदी ने भी प्रो. मिथिलेश सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संस्थान के विकास और नई उपलब्धियों की उम्मीद जताई।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में प्रो. मिथिलेश सिंह ने कहा कि रज्जू भैया संस्थान की शैक्षणिक, शोध एवं नवाचार गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संस्थान की उन्नति सामूहिक प्रयास, समर्पण, अनुशासन और आपसी सहयोग से ही संभव है।
उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से संस्थान को उत्कृष्टता के नए आयामों तक पहुंचाया जाएगा तथा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में इसकी विशिष्ट पहचान स्थापित की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक सहभागिता और सकारात्मक सोच के बल पर रज्जू भैया संस्थान शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
कार्यभार ग्रहण समारोह में रज्जू भैया संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. देवराज सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्रा, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. धीरेन्द्र चौधरी, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. काजल कुमार डे सहित संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पीयू द्वारा वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजितजौनपुर। 17 जून 2026 बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...
17/06/2026

पीयू द्वारा वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर। 17 जून 2026 बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)" के अंतर्गत कुलपति प्रो. वंदना सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम), सैय्यद अलीपुर, सुक्खीपुर, जौनपुर में योग जन जागरूकता एवं अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक श्री जय सिंह ने वृद्धजनों,को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा बताया कि नियमित योग स्वस्थ, सक्रिय एवं सम्मानजनक वृद्धावस्था का आधार है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का माध्यम है जो जीवन के प्रत्येक चरण में लाभकारी सिद्ध होता है। वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजनों योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। डॉ0 ध्रुवराज योगाचार्य ने भी गीत के माध्यम से योग एवं स्वस्थ जीवन जीने का तरीका बताया। साथ योगाचार्य जी ने बताया कि वृद्धजनों के लिए हाथ एवं पैर का सूक्ष्म अभ्यास और भक्तिका , अनुलोम विलोम एवं भ्रामरी प्रायाणाम से स्वस्थ जीवन का निर्वहन किया जा सकता है।कार्यक्रम का समन्वय कार्यक्रम समन्वयक डॉ0 शशिकांत यादव एवं वृद्धाश्रम के संयोजक श्री रवि चौबे ने किया।

इस अवसर पर डॉ0 पुनीत सिंह, डॉ0 श्याम कन्हैया, डॉ0 सोमारू राम, विकास सिंह, सत्यम त्रिपाठी सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

पीयूकैट-2026 : आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून तक बढ़ीजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-2...
15/06/2026

पीयूकैट-2026 : आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून तक बढ़ी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित पूर्वांचल विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पीयूकैट)-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी अब 20 जून 2026 तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रो. मिथिलेश सिंह, समन्वयक, पीयूकैट-2026 ने बताया कि पात्रता परीक्षा के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय अपनी योग्यता से संबंधित सभी अंकपत्र एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
प्रवेश प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियों, संचालित पाठ्यक्रमों तथा उपलब्ध सीटों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

13/06/2026

भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर योग को जीवन में आत्मसात करने का प्रेरक संदेश। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह जी विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और सशक्त राष्ट्र निर्माण की भावना को साकार कर रही हैं।

हमारा संपूर्ण विश्वविद्यालय परिसर एक अभूतपूर्व, दिव्य और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। हमारी कुलपति प्रो. वंदना सिंह...
13/06/2026

हमारा संपूर्ण विश्वविद्यालय परिसर एक अभूतपूर्व, दिव्य और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। हमारी कुलपति प्रो. वंदना सिंह जी ने एक कुशल योग प्रशिक्षक बनकर करीब 600 छात्र-छात्राओं को योग और ध्यान की विधा सिखाई। विश्वविद्यालय परिवार के लिए यह क्षण अत्यंत गौरवान्वित करने वाला है।

Address

Jaunpur
222001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘:

Shortcuts

Share