Sahakari Inter College ,Mihrawan,Jaunpur, UP India

Sahakari Inter College ,Mihrawan,Jaunpur, UP India सन् 1948 में स्व० ठाकुर राम उग्रह सिंह द्वारा स्थापित, राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त इंटर कालेज

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026* *सहकारी इन्टर कालेज मिहरावाँ जौनपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित*21 जून, अंतरराष...
21/06/2026

*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026*

*सहकारी इन्टर कालेज मिहरावाँ जौनपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित*

21 जून, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सामुहिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय एवं इंटर कॉलेज के शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ० रणधीर कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का आधार है। उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है।
कार्यक्रम के दौरान सूर्य नमस्कार, पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन तथा विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास किया गया। योगाभ्यास के माध्यम से उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति, आत्मानुशासन तथा सकारात्मक जीवन दृष्टि का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि, "योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है। यह शरीर, मन और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित कर व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। आज के तनावपूर्ण वातावरण में योग मानव जीवन के लिए एक प्रभावी और आवश्यक साधन बन गया है।"
इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० राम दत्त सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, "योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है बल्कि यह आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य और मानसिक एकाग्रता का भी आधार है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से योगाभ्यास कर इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।"
कार्यक्रम में महाविद्यालय एवं इंटर कॉलेज के समस्त शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा योग के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
'योगः कर्मसु कौशलम्' की भावना को आत्मसात करते हुए उपस्थित जनों ने स्वस्थ, संयमित एवं जागरूक जीवन के निर्माण में योग की महत्ता को स्वीकार किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मिक उन्नयन के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

उत्तर प्रदेश में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. राज्य में 20 मई से बंद हुए सभी स्कूल अब 15 जून 2026 को खु...
25/05/2026

उत्तर प्रदेश में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं. राज्य में 20 मई से बंद हुए सभी स्कूल अब 15 जून 2026 को खुलेंगे. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी की छुट्टियों को लेकर एक पत्र बच्चों को लिखा है. सीएम योगी ने बच्चों को गर्मी की छुट्टियों का आनंद उठाने को कहा है. सीएम योगी ने लिखा, मेरे प्यारे बच्चों, गर्मी की छुट्टियां आप सभी के लिए आनंद, उत्साह और नए शोध का समय लेकर आती हैं. स्कूल की व्यस्त दिनचर्या से थोड़ी राहत मिलते ही मन कुछ नया सीखने, नए स्थान देखने और अपनों के साथ समय बिताने को उत्सुक हो उठता है. यही अवसर है, जब आप अपनी रुचियों को पहचानें, नई आदतें विकसित करें एवं जीवन के ऐसे अनुभव प्राप्त करें, जो आगे चलकर आपके सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण में सहायक हो. किशोर एवं युवा इन छुट्टियों में नई भाषा या नया कौशल सीख सकते हैं. यह समय अच्छी पुस्तकों से मित्रता, फोटोग्राफी, चित्रकारी, पाक कला, संगीत एवं बागवानी जैसी रुचियों को पूरा करने का हो सकता है.

25/05/2026

इसी दिन पृथ्वी लोक पर आई थीं मां गंगा

वैदिक पुराणों के अनुसार सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के कमंडल से निकलकर मां गंगा पृथ्वी लोक पर अवतरित हुईं हुई थी। अपने पूर्वजों की आत्मा के मोक्ष के लिए मां गंगा को पृथ्वी लोक पर लाने के लिए राजा भागीरथ ने कड़ी तपस्या की थी। राजा भागीरथ की कड़ी तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा पृथ्वी लोक पर जेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अवतरित हुई थी, यही वजह है कि इस दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन गंगा में स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।
मोक्षदायिनी, जीवनदायिनी, 'राष्ट्रीय नदी' माँ गंगा के अवतरण दिवस 'गंगा दशहरा' की सभी सनातनीयो और देशभक्त देशवासियों को व सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं!

माँ गंगा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।
हर हर गंगे ‼️🚩
जय माँ गंगे ‼️🚩
जय जय गंगा मईया की‼️🚩🚩

सहकारी इन्टर कालेज मिहरावां जौनपुर में विद्यालय के स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर रूम के उद्घाटन के मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र क...
21/05/2026

सहकारी इन्टर कालेज मिहरावां जौनपुर में विद्यालय के स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर रूम के उद्घाटन के मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र कुमार सिंह (I.P.S.) पुलिस अधीक्षक आगरा (उ०प्र०) कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ० प्रमोद कुमार सिंह, विद्यालय के प्रबन्धक श्री राजीव कुमार सिंह उप प्रबन्धक श्री कमलेश राय, प्रधानाचार्य डॉ० राम दत्त सिंह मन्चस्थ रहे।
पूर्व में हुए खेल प्रतियोगिताओ जिसमें मुख्य रूप से खो-खो - फेडरेशन आफ इण्डिया 2025-26 द्वारा आयोजित जूनियर स्टेट चैम्पियन शिप में सहकारी इण्टर कालेज मिहरावाँ, जौनपुर के प्रतिभागी विद्यार्थी जूनियर बालिका वर्ग जौनपुर खुशी यादव, छोटी विन्द, सेजल यादव, नीतू बिन्द, आयुषी राजभर, संध्या गुप्ता, अंशिका बिन्द, सृष्टि यादव आयोजन स्थल जनपद -बिजनौर
जूनियर बालक वर्ग जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2025-26
गौरव प्रजापति, प्रियांशु बिन्द, अंश,साहिल विश्वकर्मा,शिव कुमार
आयोजन स्थल- कटक प्रदेश-उड़ीसा
उपस्थित विद्यालय के सभी खो खो प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि एवं सभी मन्चस्थो द्वारा मेडल्स पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों द्वारा, अपने कुशल प्रदर्शनों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करना,अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। विद्यालय के गेम टीचर श्री तेज बहादुर प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ० राम दत्त सिंह ने उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और खो खो टीम के सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री ओम प्रकाश सिंह और श्री राजेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाए, विद्यार्थी तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आज दिनांक 20/ 05/ 2026 को सहकारी इन्टर कालेज मिहरावां जौनपुर में विद्यालय के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास,कम्प्यूटर रूम के उद...
20/05/2026

आज दिनांक 20/ 05/ 2026 को सहकारी इन्टर कालेज मिहरावां जौनपुर में विद्यालय के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास,कम्प्यूटर रूम के उद्घाटन के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र कुमार सिंह (I.P.S.) पुलिस अधीक्षक आगरा (उ०प्र०) ने विद्यालय के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर रूम का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ० प्रमोद कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि श्री सन्तोष कुमार सिंह, विद्यालय के प्रबन्धक श्री राजीव कुमार सिंह उप प्रबन्धक श्री कमलेश राय, प्रधानाचार्य डॉ० राम दत्त सिंह मन्चस्थ रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा घूप, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मन्चस्थ अतिथियों का माल्यार्पण कर तथा शाल एवं अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह् प्रदान कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में स्काउट गाइड के सभी छात्र छात्रायें उपस्थित रहे। पूर्व में हुए स्काउट गाइड के ग्रैंड फिनाले और डायमंड जुबली के 19 वीं नेशनल जंबूरी लखनऊ (उ०प्र०) मे दिनांक 23 नवंबर से 29 नवंबर तक, वृंदावन के प्रांगण में वाराणसी मंडल के जनपद जौनपुर से सहकारी इंटर कॉलेज मिहरावां जौनपुर के 25 गाइड और 17 स्काउट तथा एक स्काउटर और एक बार, एक गाइडर ने प्रतिभाग किया जिसमें विद्यालय एवम् जनपद का नाम रोशन किया और सभी प्रतियोगिताओं में शामिल हुए विद्याथियों का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा, जिसमें भारत के सभी राज्य तथा सभी केंद्र शासित प्रदेश तथा रेलवे विभाग के सभी विंग और श्रीलंका, सऊदी अरब, नेपाल आदि जैसी देशों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के सभी स्काउट गाइड को मुख्य अतिथि एवं सभी मन्चस्थो द्वारा मेडल्स पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच रखने वाले मनुष्यों को हमेशा इस बात पर विश्वास रहता है कि आने वाला कल, बीते हुए कल से अच्छा रहेगा, बीते हुए कल के बारे में शिकायत करके, समय व्यर्थ करने की अपेक्षा, समय का पूरा उपयोग करके आने वाले कल को बेहतर बनाना ज्यादा अच्छा है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में कभी भी नकारात्मक सोच नहीं रखनी चाहिए। नकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता है। कभी भी अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटना चाहिए। जो व्यक्ति ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, उन्हें देर सबेर सफलता अवश्य मिलती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ० राम दत्त सिंह उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों को स्काउट गाइड प्रोग्राम में ऐतिहासिक सफलता के लिए विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती रेनू यादव एवं श्री निशार अहमद के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके कार्यो की सराहना की, उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति समस्या रुपी अवरोधों से विचलित हुए बिना अपने कर्तव्य पथ पर गतिमान रहता है, वही सफलता के लक्ष्य को प्राप्त कर पाता है।
"शिक्षक केवल ज्ञान का दान ही नहीं करते, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का आधार भी तैयार करते हैं। एक अच्छे शिक्षक की प्रेरणा, विद्यार्थियों के जीवन को संवारकर समाज और देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। जिनके मार्गदर्शन से हमारी नई पीढ़ी उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होती है।
विद्यालय के प्रबंधक श्री राजीव कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वयं के पुरुषार्थ के बिना जीवन में उन्नति एवं उत्थान के द्वार भी स्वतः बंद हो जाते हैं। दूसरे आपको केवल सलाह दे सकते हैं, लेकिन उस पर चलना आपके स्वयं के हाथों में ही है। केवल आप ही इस दुनिया में स्वयं अपनी तकदीर बदल सकते हैं। केवल आप ही स्वयं के चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकते हैं एवं केवल आप ही स्वयं अपने जीवन को सुखी और आनंदमय बना सकते हैं। आपका स्वयं का पुरुषार्थ ही आपकी सफलता एवं प्रसन्नता का आधार है। आपकी किसी भी समस्या का श्रेष्ठ हल आपके सिवा किसी और के पास नहीं हो सकता है। केवल आप स्वयं ही अपनी प्रत्येक समस्या का हल ढूँढ सकते हैं एवं अपने जीवन को एक आदर्श जीवन बना सकते हैं। गहराई से मनोमंथन करने पर आप पाओगे कि आपके सिवा कोई और नहीं जो आपके जीवन को सुखमय एवं आनंदमय बना सकता है क्योंकि दूसरे केवल मार्ग दिखा पायेंगे, चलना स्वयं को ही पड़ेगा।
कार्यक्रम में, अपने अध्यक्षिय सम्बोधन में डाॅ० प्रमोद कुमार सिंह सभी के सम्बोधनो की समीक्षा करने के उपरांत अपने सम्बोधन में कहा कि उपदेश करना जितना आसान है, उन्हें आचरण में धारण करना उतना ही कठिन है। वाणी के बजाय कार्य से दिए गए उदाहरण कही अधिक प्रभावी होते हैं। कोरा उपदेश भी तब तक कोई काम नहीं आता जब तक उसे चरितार्थ न किया जाये। प्रत्येक सफल व्यक्तियों में एक बात की समानता मिलती है और वो ये कि उन्होंने केवल वाणी से नहीं अपितु अपने कार्यों से भी उदाहरण प्रस्तुत किये हैं। उन्होंने जो कहा वही किया। बिना पुरुषार्थ के हमारे महान से महान संकल्प भी केवल रेत के विशाल महल का निर्माण करने जैसे हो जाते हैं। हमारे पास संकल्प रूपी मजबूत आधारशिला तो होनी ही चाहिए पर साथ में पुरुषार्थ रूपी पिलर भी होने चाहिए, जिस पर सफलता रुपी गगनचुम्बी महल का निर्माण संभव हो सके। संकल्प और पुरुषार्थ ही किसी व्यक्ति के जीवन में सफलता का आधार है। श्रेष्ठ उपदेशों को आचरण में उतारना ही जीवन को श्रेष्ठ बनाने की अनिवार्यता भी है। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री ओम प्रकाश सिंह और श्री राजेश कुमार सिंह ने अत्यंत कुशलता पूर्वक किया। विद्यालय के विद्यार्थियों का आज के शिक्षण के पश्चात् ग्रीष्मा अवकाश के कारण आज विद्यालय के शिक्षण कार्य का अन्तिम दिन होने पर, उपस्थित सभी विद्यार्थियों को लगभग चालीस दिनो के अवकाश का सदुपयोग करने आवश्यक बताई गई, तथा आज स्मार्ट क्लास,कम्प्यूटर रूम के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं, विद्यार्थीयों तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों के द्वारा उपस्थित रह कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

सहकारी इन्टर कालेज मिहरावां जौनपुर में आज दिनांक20/05/2026 को विद्यालय के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास,कम्प्यूटर रूम के उद्घा...
20/05/2026

सहकारी इन्टर कालेज मिहरावां जौनपुर में आज दिनांक20/05/2026 को विद्यालय के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास,कम्प्यूटर रूम के उद्घाटन के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र कुमार सिंह (I.P.S.) वर्तमान में पुलिस अधीक्षक आगरा (उ०प्र०) जो विद्यालय के पुर्व छात्र रहे हैं और क्षेत्र के हड़ही गाँव के मूल निवासी है और पूर्व में विद्यालय के पुरातन छात्र सम्मेलन कार्यक्रम में अपनी प्रशासनिक व्यस्तता के कारण उपस्थित न होने के कारण अपने छोटे भाई श्री सन्तोष कुमार सिंह के साथ, विद्यालय की प्रार्थना सभा में उपस्थित होकर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना मात पिता वंन्दन "मुझे इस दुनिया में लाया मुझे बोलना चलना सिखाया" तथा "जन गण मन अधिनायक" को विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सुन कर अपने सम्बोधन में उनकी प्रशंसा करते हुए अपने जीवन में ऊॅचा लक्ष्य रखने का मूल मंत्र देत हुए, अपने परिवार, समाज, क्षेत्र तथा देश के विकास के लिए अपनी पूरी निष्ठा एवं लगन से कार्य करने का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ० प्रमोद कुमार सिंह, विद्यालय के प्रबन्धक श्री राजीव कुमार सिंह उप प्रबन्धक श्री कमलेश राय, प्रधानाचार्य डॉ० राम दत्त सिंह विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ सभी शिक्षक, शिक्षिकाये, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आज दिनांक 20/ 05/ 2026 को सहकारी इन्टर कालेज, मिहरावां, जौनपुर के एन० सी० सी० कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देने के पश्चात...
20/05/2026

आज दिनांक 20/ 05/ 2026 को सहकारी इन्टर कालेज, मिहरावां, जौनपुर के एन० सी० सी० कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देने के पश्चात, संस्थापक प्रबंधक स्व० ठा० राम उग्रह सिंह की प्रतिमा पर सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, अध्यक्ष डॉ० प्रमोद कुमार सिंह, प्रबंधक श्री राजीव कुमार सिंह,विशिष्ट अतिथि श्री सन्तोष कुमार सिंह ने संस्थापक प्रबंधक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के उप प्रबंधक श्री कमलेश राय, इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ० राम दत्त सिंह, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री अवधेश कुमार सिंह, श्री बृजेश कुमार सिंह, श्री देवेंद्र कुमार यादव, श्री दिनेश कुमार सरोज द्वारा माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
शत् शत् नमन......🙏

सहकारी इन्टर कालेज मिहरावां जौनपुर में आज दिनांक20/05/2026 को विद्यालय के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास,कम्प्यूटर रूम के उद्घा...
20/05/2026

सहकारी इन्टर कालेज मिहरावां जौनपुर में आज दिनांक20/05/2026 को विद्यालय के नवनिर्मित स्मार्ट क्लास,कम्प्यूटर रूम के उद्घाटन के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र कुमार सिंह (I.P.S.) वर्तमान में पुलिस अधीक्षक आगरा (उ०प्र०) जो विद्यालय के पुर्व छात्र रहे हैं और क्षेत्र के हड़ही गाँव के मूल निवासी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री सन्तोष कुमार सिंह के साथ, विद्यालय के नवीकृत (Renovated) प्रधानाचार्य कक्ष में उनका स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात् इस अवसर पर विद्यालय के एन० सी० सी० कैडेटों द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र सिंह को गार्ड आफ आनर देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ० प्रमोद कुमार सिंह, विद्यालय के प्रबन्धक श्री राजीव कुमार सिंह उप प्रबन्धक श्री कमलेश राय, प्रधानाचार्य डॉ० राम दत्त सिंह भी गार्ड आफ आनर्स कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ सम्मलित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ सभी शिक्षक, शिक्षिकाये, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*त्रिदिवसीय समर कैम्प एवं एडवेंचर प्रोग्राम*सहकारी इण्टर कालेज मिहरावाँ जौनपुर के प्रांगण में  दिनांक- 10/ 05/ 2026 को भ...
11/05/2026

*त्रिदिवसीय समर कैम्प एवं एडवेंचर प्रोग्राम*

सहकारी इण्टर कालेज मिहरावाँ जौनपुर के प्रांगण में दिनांक- 10/ 05/ 2026 को भारत स्काउट एवं गाइड संस्था की ओर से आयोजित त्रिदिवसीय समर कैंप एवं एडवेंचर प्रोग्राम का भव्य समापन हुआ।
इस कार्यक्रम में कुल चार विद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता इन्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य एवं भारत स्काउट गाइड संस्था के जौनपुर मुख्य आयुक्त डाॅ० रणजीत सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिव भारत स्काउट एवं गाइड डाॅ० आलोक कुमार सिंह प्रधानाचार्य राणा प्रताप इण्टर कालेज, रामद‌यालगंज एवं विशिष्ट अतिथि श्री सुधाकर सिंह (मंडल अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ) रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० आलोक कुमार सिंह ने समर कैंप के सफल आयोजन के लिए मेजबान प्रधानाचार्य डॉ० आर० डी० सिंह की प्रशंसा की और विद्याथियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम को आवश्यक बताया।
विशिष्ट अतिथि श्री सुधाकर सिंह ने इसी संस्था में विद्यार्थी जीवन में ग्रहण किये गये अपने जिवन को याद करते हुए, खेल-कूद को छात्रों के लिए आवश्यक बताया। अपने अध्यक्षीय उद्‌बोधन में डाॅ० रणजीत सिंह ने कहा कि जब हम मुश्किल परिस्थतियों में होते हैं तब हमें साहस की आवश्यकता होती है और साहस ऐसे ही साहसी खेलों के माध्यम से छात्रों में भरा जा सकता है।
अन्त में सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य डाॅ० राम दत्त सिंह जो स्वाउट गाइड संस्था के सहायक जिला कामेश्नर भी है ने कहा कि डॉ० रणजीत सिंह जी ने जनपद जौनपुर में स्काउट/गाइड- प्रशिक्षण में अपना अप्रितम योगदान दिया है। पूरा जीवन छात्रहित में समर्पित कर दिया है। आप हमारे सच्चे मार्गदर्शक है। जिला सचिव डॉ०आलोक कुमार सिंह की प्रशंसा करते हुए हुए कहा कि जब से आप जिला सचिव बने हैं, तब से स्काउट गाइड के कार्यक्रमों में और भी निखार आया है। विद्यालय के लिए हमेशा उपलव्ध रहने वाले श्री सुधाकर सिंह जी की भी आपने तारीफ की। प्रधानाचार्य जी ने कानपुर से पधारे विशेष प्रशिक्षक श्री रमाकान्त जी के निर्देशन में कार्य कर रहे स्काउट गाइड काउंसलरों की भी विशेषरूप से प्रशंसा की।
कार्यक्रम का संचालन श्री ओम प्रकाश सिंह और श्री निशार अहमद द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया।
अन्त में राष्ट्रगान के साथ समापन समारोह सम्पन्न हुआ।

Address

Jaunpur

Telephone

7905724277

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sahakari Inter College ,Mihrawan,Jaunpur, UP India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share