VBS Purvanchal University Jaunpur. Purab Bani, Blog

VBS Purvanchal University Jaunpur. Purab Bani, Blog Veer Bahadur Singh Purvanchal University was established on 2nd October 1987 as an affiliating university under U.P. state university act 1973.

Welcome everyone to Corporate Conclave - 2025. Main theme: Emerging Trends in Corporate Landscape. Total 9 sessions. Ple...
20/03/2025

Welcome everyone to
Corporate Conclave - 2025.
Main theme: Emerging Trends in Corporate Landscape.
Total 9 sessions.
Plenary Session, Paraller Technical Sessions
Eminant Speakers: Top Class Executives from different part of the country and from different Sectors.

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा अयोजित UPBEd-2024 की प्रथम phase-1 की दिनाकं 24 अगस्त 2024 तक की कॉउन्सेलिंग से अभ्यर्थिय...
25/08/2024

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा अयोजित UPBEd-2024 की प्रथम phase-1 की दिनाकं 24 अगस्त 2024 तक की कॉउन्सेलिंग से अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किया है उन अभ्यर्थियों को 3 दिन मे अपने आवंटित कॉलेज मे प्रवेश हेतु रिपोर्ट करना था, पुलिस भर्ती प्रवेश के करण अब वे अभ्यर्थी दिनांक 5 सितम्बर 2024 तक आवंटित कॉलेज मे रिपोर्ट कर प्रवेश ले सकते है।

प्रोफेसर मनोज मिश्र  संकायाध्यक्ष नामितवीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह  ने जनसंचार विभ...
01/06/2024

प्रोफेसर मनोज मिश्र संकायाध्यक्ष नामित

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र को वरिष्ठता के आधार पर अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय का नया संकायाध्यक्ष नामित किया है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने शनिवार को पत्र जारी करते हुए मई 2027 तक तीन साल का कार्यकाल निर्धारित किया है।
विदित है कि डॉ मिश्र का 25 वर्षों से अधिक का शिक्षण तथा शोध का अनुभव है। प्रो. मिश्र कार्यपरिषद-विद्यापरिषद,अध्ययन परिषद एवं परीक्षा समिति के सम्मानित सदस्य रहे हैं।उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त सेंटर आफ एक्सीलेंस -अनुवाद एवं उ.प्र.संस्कृति विभाग से आच्छादित कल्चरल क्लब के समन्वयक तथा विज्ञान प्रसार,भारत सरकार,नई दिल्ली के प्रकाशन विभाग द्वारा हिंदी में अनुवादित पुस्तकों के सम्पादक भी रह चुके हैं। विज्ञान संचार,साहित्य, शिक्षा एवं लोक संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ मिश्र को राष्ट्रीय मंचों पर कई बार सम्मानित किया गया है। संकायाध्यक्ष नामित होने पर प्रो बी बी तिवारी, प्रो.अविनाश पाथर्डीकर,प्रो. अजय प्रताप सिंह,प्रो.संदीप सिंह, प्रो.देवराज सिंह,प्रो.मानस पांडेय,डॉ अमित वत्स, प्रो.अशोक श्रीवास्तव, प्रो.रजनीश भास्कर, प्रो.मुराद अली, प्रो.प्रमोद यादव,डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुनील कुमार,डॉ पुनीत धवन,प्रो.गिरिधर मिश्र,डॉ. सुधीर उपाध्याय,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह सहित परिसर के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों ने प्रो.मिश्र को बधाई दी है।

डिजिटल दौर में हिंदी पत्रकारिता के बदलते आयाम वेबिनार की झलकियां
30/05/2024

डिजिटल दौर में हिंदी पत्रकारिता के बदलते आयाम वेबिनार की झलकियां

प्रिय महोदय/महोदया,सादर अवगत कराना है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर एवं डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश...
30/05/2024

प्रिय महोदय/महोदया,
सादर अवगत कराना है कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर एवं डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा संयुक्त रूप हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नवत है।
विषय:डिजिटल दौर में हिंदी पत्रकारिता के बदलते आयाम
तिथि: 30 मई,2024 समय:11:30 पूर्वाह्न वेबिनार के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार,संपादक(उत्तर प्रदेश)दैनिक जागरण श्री आशुतोष शुक्ल एवं मुख्य अतिथि प्रो. प्रतिभा गोयल,कुलपति डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या है।वेबिनार की अध्यक्षता प्रो. वंदना सिंह,कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर करेंगीं।
वेबिनार समन्वयक-
प्रो. मनोज मिश्र,अध्यक्ष
जनसंचार विभाग
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर
वेबिनार संयोजक-
डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी
समन्वयक
जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या।

कृपया समय से पांच मिनट पूर्व ही निर्दिष्ट गूगल लिंक से वेबिनार में जुड़ने का कष्ट करें।
👇
https://meet.google.com/osc-zomh-btc

कार्यशाला में मिले ज्ञान का करें प्रयोग- प्रो वंदना सिंहपीयू में रिमोट सेंसिंग विषयक कार्यशाला का समापनजौनपुर। वीर बहादु...
11/04/2024

कार्यशाला में मिले ज्ञान का करें प्रयोग- प्रो वंदना सिंह
पीयू में रिमोट सेंसिंग विषयक कार्यशाला का समापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित रज्जू भैया संस्थान के अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंसेज विभाग में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चल रही सात दिवसीय कार्यशाला का गुरुवार को समापन हुआ. कार्यशाला में देश के दस प्रदेशों के विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों के 25 चयनित विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने इस कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त किया.
कुलपति प्रो वंदना सिंह ने समापन सत्र के पूर्व कुलपति सभागार में प्रमाण पत्र प्रदान किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय निरंतर शोध और शैक्षिक उन्नयन की दिशा में कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में आपको अपने विषय से सम्बंधित शोध एवं नवाचार की जो जानकारी प्राप्त हुई है उसे आप अपने अध्ययन में सम्मिलित कर जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुचेंगे. उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिभागियों से परिचय और कार्यशाला के बारे में फीडबैक लिया.
अंतिम दिन डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के भू विज्ञान विभाग के डा. सौरभ सिंह ने जियोलॉजी के विभिन्न क्षेत्रों में रिमोट सेंसिंग तकनीकी के उपयोग पर व्याख्यान दिया तथा उसके अनुप्रयोगों पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि रिमोट सेंसिंग तकनीकी का उपयोग व्यापक है एवं इसकी सहायता से विभिन्न वैज्ञानिक, भौगोलिक तथा भूगर्भीय परिवर्तन का आकलन व सतत् क्रम आसानी से पता लगाया जा सकता है। उन्होंने रिमोट सेंसिंग मैपिंग से संबंधित विभिन्न एक्सरसाइज कराया एवं आर्क जीआईएस सॉफ्टवेयर के अनुप्रयोगों के संबंध में विभिन्न जानकारियां साझा की। कार्यशाला के संयोजक डा. श्याम कन्हैया ने कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की. इस अवसर पर निदेशक प्रो. प्रमोद यादव, डॉ नीरज अवस्थी, डा. शशिकांत यादव, डा. सौरभ सिंह, डा. श्रवण कुमार एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे.

मानव सभ्यता पर जलवायु परिवर्तन का हुआ गहरा असर-  प्रो. ध्रुवसेनबाढ़ नियंत्रण के अध्ययन में रिमोट सेंसिंग तकनीक की महती भ...
08/04/2024

मानव सभ्यता पर जलवायु परिवर्तन का हुआ गहरा असर- प्रो. ध्रुवसेन
बाढ़ नियंत्रण के अध्ययन में रिमोट सेंसिंग तकनीक की महती भूमिका- डॉ. मेधा झा
- पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रही कार्यशाला में भू वैज्ञानिकों का हुआ व्याख्यान
- प्रो. बीएन सिंह और प्रो. प्रफुल्ल ने प्रतिभागियों से की चर्चा
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित रज्जू भैया संस्थान के अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंसेज विभाग में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यशाला में सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ध्रुवसेन सिंह ने जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक आपदाओं पर उसके प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर होने वाली प्रत्येक आपदाएं कहीं न कहीं जलवायु परिवर्तन पर आधारित है । उन्होंने कहा कि पृथ्वी के इतिहास में मानव सभ्यता के पहले भी जलवायु परिवर्तन होते रहे हैं परंतु आज की परिस्थितियों में मानवजनित गतिविधियों की वजह से उसकी दर प्रभावित हो रही है जो बड़ी चिंता का कारण है ।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की अपेक्षा पर्यावरण प्रदूषण में मानवजनित गतिविधियों का अधिक योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रकृति अपना बैलेंस खुद बनाती है और अपनी जरूरतों का पूरा कर सकती है लेकिन वर्तमान समय में विकास की होड़ में प्रकृति पर बहुत बुरा असर हुआ है। प्रो. ध्रुवसेन ने से आर्कटिक पोल पर भारत के ग्लेशियरों के अध्ययन के लिए स्थगित भारत के स्टेशन हिमाद्रि की स्थापना एवं अन्य वैज्ञानिक आयामों पर विस्तार से चर्चा की।
द्वितीय सत्र में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बी. पी. सिंह ने विंध्य पहाड़ियों में पूरा-भूकंपीय तरंगों के परिणामस्वरूप बनने वाली विभिन्न संरचनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सोनभद्र, मिर्जापुर चित्रकूट जिले की विंध्य पहाड़ियों में तमाम ऐसी संरचनाएं मिलती हैं जो ये सुनिश्चित करती हैं कि पूर्व में यह परिक्षेत्र भूकंप का बड़ा केंद्र था।
इसी क्रम में केन्द्रीय दक्षिण बिहार विश्वविद्यालय गया से आये प्रोफेसर प्रफुल्ल कुमार सिंह ने भूस्खलन एवं उसके अध्ययन में रिमोट सेंसिंग के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पहाड़ी इलाकों में सड़कों के बनने से पहले रिमोट सेंसिंग तकनीकी के माध्यम से उनकी क्षमताओं एवं भविष्य में होने वाले नुकसान का पता आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने उत्तराखंड राज्य के चकराता - कालसी रोड कॉरिडोर निर्माण एवं विभिन्न भूस्खलन के तथ्यों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान का तात्कालिक रूप से आकलन करना एवं राहत पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती होती है । पहाड़ी इलाकों में प्रतिदिन कहीं न कहीं भूस्खलन होता रहता है जिससे मानीटर करने के लिए रिमोट सेंसिंग सबसे सुगम तकनीक है।
आई आई टी बीएचयू की विशेषज्ञ डा. मेधा झा ने रिमोट सेंसिंग तकनीक के माध्यम से नदियों पर होने वाले शोध पर अपने विचार व्यक्त किये । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण एवं बाढ़ नियंत्रण के अध्ययन में भी रिमोट सेंसिंग तकनीकी की महती भूमिका है। इस अवसर पर रज्जू भइया संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रमोद यादव एवं प्रोफेसर देवराज सिंह ने बाह्य विशेषज्ञों का अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। तकनीकी सत्रों का संचालन कार्यशाला के संयोजक डा. श्याम कन्हैया ने किया। इस अवसर पर अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंसेज के विभागाध्यक्ष डॉ नीरज अवस्थी, डा. शशिकांत यादव, डा. सौरभ सिंह, डा. श्रवण कुमार एवं सभी प्रतिभागियों सहित विभाग के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता जे 0जे0टी0 विश्वविद्यालय झुंझुनू राजस्थान द्वारा आयोजित प्रतियो...
08/04/2024

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता जे 0जे0टी0 विश्वविद्यालय झुंझुनू राजस्थान द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

04/04/2024

डिजिटलीकरण और बदलते परिदृश्य के चलते देश में मीडिया क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। अगर आप भी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत आप स्नातक के बाद कर सकते हैं। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित जनसंचार विभाग में MA MASS COMMUNICATION AND JOURNALISM पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करें.
https://www.vbspu.ac.in/en/page/vbspu-admission

COMMUNICATION

Dr. Nitin Upadhyaya  Course- MMC Batch- 1998- 2000  Current Position- Joint Director,Department of Information and PR, U...
03/04/2024

Dr. Nitin Upadhyaya
Course- MMC Batch- 1998- 2000
Current Position- Joint Director,
Department of Information and PR, Uttarakhand .
𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐁𝐀𝐇𝐀𝐃𝐔𝐑 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 𝐏𝐔𝐑𝐕𝐀𝐍𝐂𝐇𝐀𝐋 𝐔𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐈𝐓𝐘

Address

Jaunpur
Jaunpur
222003

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

http://vbspurvanchaluniversity.blogspot.in/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VBS Purvanchal University Jaunpur. Purab Bani, Blog posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The University

Send a message to VBS Purvanchal University Jaunpur. Purab Bani, Blog:

Share