15/08/2026
रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह
रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति, गरिमा एवं उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समारोह में परिसर की सभी तीनों इकाइयों—ललिता टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ,ललिता प्राइवेट आईटीआई एवं रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अश्वनी कुमार गुप्ता ने किया। इसके पश्चात राष्ट्रधुन प्रस्तुत की गई। महाविद्यालय के निदेशक डॉ विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह गौरवशाली परिसर शिक्षा, संस्कार, शोध, राष्ट्रसेवा और सामाजिक चेतना का केंद्र बना रहे तथा सभी के सामूहिक प्रयासों से निरंतर पुष्पित एवं पल्लवित होता रहे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रघुवीर महाविद्यालय परिसर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, शैक्षणिक उन्नति और राष्ट्रीय विकास में भविष्य में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, संस्थान की गौरवशाली परंपरा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं तथा प्राध्यापक उपस्थित रहे