26/07/2026
छात्र हित सर्वोपरि!
एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मगध विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति (VC) के समक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इंटर्नशिप प्रक्रिया को पूरी तरह निःशुल्क किए जाने की मांग उठाई।
ABVP का कहना है कि इंटर्नशिप के नाम पर किसी भी छात्र-छात्रा पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ना चाहिए। इसी मांग को लेकर कुलपति महोदय को ज्ञापन भी सौंपा गया तथा विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों के हित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई।
"शिक्षा अधिकार है, व्यापार नहीं।
इंटर्नशिप पूरी तरह निःशुल्क हो!"